हिमाचल सरकार ने पूरा किया महिलाओं को 1500 का वादा – मुकेश अग्निहोत्री
ऊना, 19 जून। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने का अपना वादा पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी प्रदेश की जनता को गुमराह कर रही थी। बीजेपी वाले महिलाओं को कहते थे कि 1500 रुपये के लिए फॉर्म भरने में अपना समय बर्बाद ना करें। लेकिन जिला के जिन लोगों ने राज्य सरकार पर विश्वास जताया उनको आज जून की तिमाही के 4500-4500 रुपये एकमुश्त खाते में डाले गए हैं। उप मुख्यमंत्री ने हरोली के कांगड़ में बुधवार को हुए सम्मान निधि वितरण के शुभारंभ समारोह में
Read more