अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में योग का आयोजन

नाहन 21 जून || डॉ यशवंतसिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना के क्रार्यक्रम अधिकारी डॉ पंकज चांडक व प्रो लक्षिता ने बताया कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय के महिला छात्रावास के प्रांगण में प्रातः 6:30 बजे सहायक आचार्य वनस्पति डॉ प्रीति चौहान के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और स्वयंसेवियों ने योगभ्यास करते हुऐ विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया।महाविद्यालय के आदरणीय प्राचार्य डॉ प्रेमराज भारद्वाज ने विद्यार्थियों से इस प्रतियोगी युग में प्रातः जल्दी उठकर योगासन व प्राणायाम कर अपने आप को मानसिक व शारिरिक स्वस्थ रखने की अपील की। उल्लेखनीय हैं कि ग्रीष्मावकाश के

Read more

भाग-दौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग को अपनाएं: पवन शर्मा

हमीरपुर 21 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर आयुष विभाग ने शुक्रवार को यहां बचत भवन में जिला स्तरीय समारोह एवं योगाभ्यास सत्र आयोजित किया। इस कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र और अन्य संस्थाओं ने भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। मुख्य अतिथि सहायक आयुक्त पवन कुमार शर्मा ने दीप प्रज्जवलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिलावासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए सहायक आयुक्त ने कहा कि वर्तमान दौर की भाग-दौड़ एवं व्यस्तताओं से भरी जिंदगी में शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत जरूरी है। इसे हमें अपनी

Read more

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऊना के इंदिरा स्टेडियम में लगा योग शिविर

ऊना, 21 जून। सकारात्मक जीवन के लिए योग और फिटनेस का बहुत महत्व है। आध्यात्मिक, मानसिक और शारीरिक स्थिरता के लिए योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। 10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर ऊना में आयुष विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय योगाभ्यास कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने यह शब्द कहे। आयुष विभाग ने यह कार्यक्रम एसबीआई, नेहरू युवा केंद्र, केसीसी बैंक और रेडक्रॉस के साझे सहयोग से आयोजित किया था। जतिन लाल ने कहा कि हमारी रोजमर्रा की खानपान की आदतें और अव्यवस्थित जीवन शैली का शरीर पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और

Read more

शांतिप्रिय प्रदेश में बिलासपुर जैसी घटनाएं निंदनीय : सुक्खू

बिलासपुर 21 जून || मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह आज सुबह शिमला से  हमीरपुर और देहरा के नामांकन में शामिल होने के पूर्व  घुमारवीं के हेलीपैड पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी के साथ हमीरपुर के लिए रवाना हुए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बिलासपुर गोलीकांड पर पत्रकारों के पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहां की इस तरह की घटनाएं हिमाचल जैसे शांतिप्रिय प्रदेश में निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कल घटना की जानकारी मिलने पर हिमाचल के डीजीपी अतुल वर्मा और एसपी बिलासपुर इस मामले में सख्त कार्रवाई के निर्देश

Read more

प्रदेश सरकार अपनी गांरटियों को पूरा करने की और अग्रसर – जगत सिंह नेगी

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री ने आज किन्नौर जिला के रिकांग पिओ स्थित पुलिस लाईन में 02 करोड़ 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित एन.जी.ओ मैस का लोकार्पण किया। इसके अलावा उन्होंने 07 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले प्रशासन ब्लॉक तथा मिनी स्टेडियम रिकांग पिओ में 01 करोड़ 60 लाख रुपये की राशि से बनने वाली पार्किंग तथा सुलभ शौचालय का शिलान्यास किया। राजस्व मंत्री ने इससे पूर्व जिला के रिकांग पिओ में 05 करोड़ 65 लाख रुपये की राशि से निर्मित होने वाले जिला पंचायत संसाधन केंद्र का शिलान्यास किया। इस अवसर

Read more

शिक्षा मंत्री ने सड़क दुर्घटना में चार लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया

शिमला, 21 जून || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज शिमला जिला के जुब्बल क्षेत्र के कुड्डू के समीप चैड़ी कैंची में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस दुर्घटना में चार लोगों के निधन पर शोक व्यक्त किया है। इस दुर्घटना में तीन अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हुए है। घायलों का नागरिक अस्पताल रोहड़ू में उपचार चल रहा है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि बस दुर्घटना दुःखद है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पीड़ितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की और शोकाकुल परिजनों के प्रति

Read more

मॉनसून संबंधी तैयारियों को लेकर एसडीएम ने ली समीक्षा बैठक

ऊना, 21 जून। दक्षिण-पश्चिम मानसून संबंधी तैयारियों को लेकर एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने शुक्रवार को समीक्षा बैठक ली। बैठक में विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि वे मॉनसून सीजन के दृष्टिगत सभी विभागों से उचित समन्वय स्थापित करें ताकि किसी भी आपात स्थिति में होने वाले नुक्सान को कम किया जा सके। विश्व मोहन देव चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग जल जनित रोगों के उपचार के लिए आवश्यक दवाईयों का स्टॉक सभी चिकित्सा संस्थानों में समुचित मात्रा में रखें। सर्पदंश के उपयोग में लाई जाने वाली दवाईयों का भी समुचित भंडारण रखें। मलेरिया

Read more

हमीरपुर में कुल 4 नामांकन, अंतिम दिन 3 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे

हमीरपुर 21 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन शुक्रवार को 3 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। सबसे पहले, प्रदीप कुमार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने नामांकन पत्र भरा। इस दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी चंद्रभूषण त्रिपाठी भी उपस्थित रहे। शुक्रवार को एक और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल शर्मा ने सबसे आखिर में नामांकन पत्र दाखिल किया। इस प्रकार, विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए कुल 4 उम्मीदवारों ने पर्चे भरे हैं। भाजपा के आशीष

Read more

नवबहार से दीपक प्रोजेक्ट सड़क पर 40 मिनट के लिए वाहनों के प्रवेश में छूट- डीसी

शिमला, 21 जून || जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने अधिसूचना को संशोधित करते हुए बताया कि नवबहार चैक से दीपक प्रोजेक्ट मेस तक की सड़क को यातायात के लिए एक तरफा किया गया था, जिस से सीजेएम चेल्सिया के छात्रों और शिक्षकों को स्कूल बंद होने के समय पर आवागमन की असुविधा हो रही थी। छात्रों की सुविधा हेतु दोपहर 2.45 से 3.25 के बीच वाहनों के प्रवेश को छूट दी है। उन्होंने बताया कि यह अधिसूचना आगामी एक महीने की अवधि के लिए तत्काल प्रभाव से लागू है।

Read more

कक्कड़ क्षेत्र के कई गांवों में 23 को बाधित रहेगी बिजली

हमीरपुर 21 जून। विद्युत उपमंडल कक्कड़ में 23 जून को लाइनों की आवश्यक मरम्मत और इन लाइनों के आस-पास पेड़ों की काट-छांट के कार्य के चलते गांव बजरोल, पलभू, उहल, सुराह, पौहंज, ननोट, भराइयां दी धार, लंबर, भटेड़, कलोह, डुढला और आस-पास के अन्य गांवों में सुबह 9 से सायं 5 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। सहायक अभियंता अंकज गुप्ता ने बताया कि 23 जून को मौसम खराब होने की स्थिति में मरम्मत का कार्य अगले दिन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

Read more

लोहारली और मती टीहरा में महिलाओं को करवाया योगाभ्यास

हमीरपुर 21 जून। पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) द्वारा बड़सर उपमंडल के गांव लोहारली और हमीरपुर के निकटवर्ती गांव मती-टीहरा में महिलाओं के लिए चलाए जा रहे प्रशिक्षण शिविरों में शुक्रवार को योगाभ्यास सत्र भी आयोजित किए गए। मती-टीहरा में संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना और प्रशिक्षक संजय हरनोट तथा लोहारली में संस्थान के प्रशिक्षक विनय चौहान की अगुवाई में सभी प्रतिभागियों ने योगाभ्यास सत्रों में भाग लिया।

Read more

आयुष विभाग ने जिले भर में आयोजित किए योगाभ्यास कार्यक्रम

हमीरपुर 21 जून। जिला आयुष अधिकारी डॉ. देशराज वर्मा ने बताया कि 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को आयुष विभाग ने जिले भर में 12 स्थानों पर योगाभ्यास सत्र आयोजित किए। उन्होंने बताया कि हमीरपुर के बचत भवन, एनआईटी परिसर, कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी, कोर्ट कांप्लेक्स हमीरपुर, राजकीय हर्टिकल्चर कालेज नेरी, उपमंडलीय दंडाधिकारी कार्यालय भोरंज, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बड़सर, संत निरंकारी भवन नादौन, डीडीएम साई कॉलेज नादौन, बाबा बालक नाथ ट्रस्ट दियोटसिद्ध और जिला पंचायत संसाधन केंद्र सलासी में ये आयोजन किए गए। डॉ. देशराज वर्मा ने बताया कि इन स्थानों के अतिरिक्त जिला के समस्त आयुर्वेदिक अस्पतालों

Read more

राजस्व मंत्री ने तेलंगी में 01 करोड़ 05 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु औषधालय का लोकापर्ण किया

राजस्व, बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज अपने किन्नौर जिला के प्रवास के दौरान जिला के कल्पा विकास खण्ड की ग्राम पंचायत तेलंगी में 01 करोड़ 05 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशु औषधालय का लोकापर्ण कर आम जनता को समर्पित किया। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान राज्य सरकार पशुपालकों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है और किसानों व बागवानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि दुग्ध उत्पादकों के लिए गाय के दूध का दाम 45 रुपये निर्धारित

Read more

शेखचिल्ली के हसीन सपने देखने मुख्यमंत्री की पुरानी आदत : सुधीर

शिमला || भाजपा विधायक एवं वरिष्ठ नेता सुधीर शर्मा ने कहा की मुख्यमंत्री और उनकी मित्रमंडली केवल सरकार बचने में लगी है। शेखचिल्ली के हसीन सपने देखने मुख्यमंत्री की पुरानी आदत है, अब समय बदल रहा है और निश्चित रूप से वर्तमान कांग्रेस सरकार का समय ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री स्वयं गुंडागर्दी, सत्ता का दुरुपयोग, फजूलखर्ची कर रहे है और अपनी नाकामियों दूसरी के सर मढ़ना का असफल प्रयास कर रहे है। देहरा विधानसभा चुनाव लड़े डॉ. राजेश शर्मा ने बुधवार को समर्थकों के साथ की गई मीटिंग में रोते हुए कहा कि सीएम सुक्खू ने

Read more

नाहन में 25 जून को कैंपस इंटरव्यू, तो इस्कॉन रेमीडीज में 50 पदों के लिए 27 जून को नाहन में भर्ती शिविर होगा आयोजित

नाहन 21 जून। मैसर्ज वरव बायोजेनेसिस प्राइवेट लिमिटेड कालाअंब, सिरमौर में 12 पदों को भरने के लिए 25 जून 2024 को जिला रोजगार कार्यालय नाहन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सिरमौर जगदीश कुमार ने देते हुए बताया कि कंपनी में एचवीएसी टेक्नीशियन, ऑपरेटर ब्लिस्टर एएलयू, प्रोडक्शन ऑफिसर, एनालिटिकल ऑफिसर, कंप्रैशन ऑपरेटर के पदों को भरा जा रहा है जिसके लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, बी फार्मा व आईटीआई निर्धारित की गई है। इन पदों के लिए आयु सीमा 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इच्छुक उम्मीदवार अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो,

Read more

योग की हमारे बौद्धिक व शारीरिक विकास में है महत्वपूर्ण भूमिका-अजय सोलंकी

नाहन, 21 जून। योग की हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है योग से हमारा बौद्धिक व शारीरिक विकास होता है इसलिए योग को हमें अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाना चाहिए। यह जानकारी विधायक नाहन अजय सोलंकी ने दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग सिरमौर द्वारा नाहन के ऐतिहासिक पक्का तालाब के समीप आयोजित जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने योग दिवस पर लोगों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग परंपरा को हमें अपनी आने वाली पीढियां तक पहुंचाना होगा ताकि वह अपने स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य

Read more

एसजीपीसी चुनावों के लिए मतदाता पंजीकरण 31 जुलाई तक

ऊना, 21 जून – शिरोमणी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी चुनाव के लिए निर्वाचक नामावली तैयार करने का कार्य 31 जुलाई, 2024 तक किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि निदेशक पंचायती राज एवं आयुक्त गुरूद्वारा चुनाव हिमाचल प्रदेश से प्राप्त शेडयूल के अनुसार 1 अगस्त से 20 अगस्त तक हस्तलिखित नियमावली तैयार करके उसकी छपाई और रख-रखाव का प्रारम्भिक प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नियमावली का प्रारम्भिक प्रकाशन उपायुक्त द्वारा 21 अगस्त को किया जाएगा। प्रारम्भिक प्रकाशन सूची में प्रकाशित नाम, पद व पता या कर्मचारी के मामले में, उसका पद और पता से संबंधित

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम

नाहन, 21 जून। उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार 19 जून, 2024 से सिरमौर जिला के प्रवास पर हैं। वे 22 जून को द्राविल में जन समस्याएं सुनेंगे तथा 23 जून को राजगढ के लानाचेता में जन समस्याओं का निराकरण करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Read more

बिंदल ने दी योग दिवस की बधाई, जीवन में योग का बड़ा योगदान

शिमला || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देश और प्रदेश वासियों को योग दिवस की बधाई देते हुए कहा की योग हमारे शास्त्रों का वो ज्ञान है जो हमारे जीवन को संपूर्ण करता है। योग सभी के दिनचर्या में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है क्योंकि जिस प्रकार से यह हमारे शारीरिक और मानसिक तेज को विकसित करने का कार्य करता है वह अद्भुत है। उन्होंने कहा की योग किसी जाती, समुदाय, संप्रदाय से बंधा हुआ नही, यह सभी जन मानस के लिए हैं। प्रत्येक व्यक्ति योग के माध्यम से अपने जीवन शैली को और उज्जवल बनाता है, योग करने

Read more

कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है : अनुराग

कांगड़ा || भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह की नामांकन रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विशेष रूप में उपस्थित रहे। रैली को संबोधित करते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा की इन उपचुनावों में भाजपा को भारी मतों से जीतना है, क्योंकि इस सोई हुई सरकार को जगाना है और बाहर का रास्ता दिखाना है। इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है, पूरे प्रदेश में बहन बेटियों पर अत्याचार हो रहे हैं, दिन दहाड़े क्राइम हो रहा है। यहां का कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है, साथ ही यह बैंक जनता नहीं

Read more