DC अमरजीत सिंह ने की जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता
हमीरपुर || 27 जून || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों से संबंधित तीन अलग-अलग जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता करके इन योजनाओं एवं अभियानों की समीक्षा की। अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने इन वर्गों के मनरेगा कामगारों, इनके बच्चों की छात्रवृत्ति, रोजगार, विभिन्न आवास योजनाओं के तहत आवास निर्माण, स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं से संबंधित डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे जिला में आदर्श आचार संहिता की अवधि
Read more