खाने के शौकीन लोगों के लिए बिलासपुर में बनेगा पहला फूड जोन

बिलासपुर || 29 जून || अगर आप भी लजीज खाना खाने के शौकीन हो तो अच्छी खबर है। बिलासपुर शहर में पहला फूड जोन बनने जा रहा है। इसकी कवायद जिला प्रशासन बिलासुपर द्वारा की जा रही है। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, एसडीएम सदर और नगर परिषद बिलासपुर के अधिकारियों ने आज लुहनू मैदान में फूड जोन के लिए जगह चयन करने के लिए निरीक्षण किया। उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि यह देखा गया है कि रोजाना शहर के सेकडो लोग अपने परिवार के साथ रोज शाम को लुहनु मैदान जाते है। इसलिए इस जगह पर

Read more

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर में 10 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना का शिलान्यास किया। यह सौर ऊर्जा परियोजना 19 हेक्टेयर क्षेत्रफल में तीन माह में बनकर तैयार हो जाएगी, जिसमें प्रति वर्ष 22.73 मिलियन यूनिट बिजली का उत्पादन होगा। इस परियोजना से राज्य को राज्य सरकार को प्रति वर्ष आठ करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होगा और 791 टन कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला ऊना में यह दूसरी सौर ऊर्जा परियोजना है तथा इससे पहले पेखूबेला

Read more

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

शिमला ||  29 जून || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत अंदरौली में जल क्रीड़ा गतिविधियों का निरीक्षण किया। उन्होंने जिला प्रशासन की इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जल विद्युत तथा नवीनीकरण ऊर्जा क्षेत्र के दोहन के साथ-साथ पर्यटन क्षेत्र के विकास पर विशेष ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं और राज्य सरकार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा

Read more

सेल्स मेनेजर के 10 पदों हेतू बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू इस दिन

बिलासपुर || 28 जून || जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टार हेल्थ ऐंड अलाइड इन्सुरेन्स कंपनी लिमिटेड बिलासपुर द्वारा सेल्स मेनेजर के 10 पदों हेतू दिनांक 29-06-2024 को स्टार हेल्थ ऐंड अलाइड इन्सुरेन्स कंपनी लिमिटेड कार्यालय, नजदीक एस.बी. आई बैंक मेन मार्किट बिलासपुर में 11:00 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10+2/ग्रेजुएट होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि चयनित उम्मीदवारों को मासिक मानदेय 15000 /- से लेकर 25000 दिया जाएगा। 18-40 आयुवर्ग के पुरुष व महिला उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 29-06-2024 को स्टार हेल्थ ऐंड

Read more

government की सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओ का लाभ देने में फिसड्डी साबित हो रहे हैं प्राइवेट बैंक : एडीसी

बिलासपुर || 28 जून || बिलासपुर जिला में सभी प्रमुख प्राइवेट बैंक केंद्र सरकार द्वारा चलाई जाने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं जिसमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना जोकि आम लोगों को सस्ती दरों में इंश्योरेंस उपलब्ध करवाती है। इन योजनाओं के अंतर्गत लोगो को लाभ देने में क्यों फिसड्डी साबित हो रहे हैं। यह सवाल अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ निधि पटेल ने आज बचत भवन में आयोजित जिला स्तरीय सलाहकार एवं समन्वय समिति, जिला स्तरीय समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए विभिन्न बैंकों के अधिकारियों से पूछा। उन्होंने कहा कि

Read more

बडियाणा और दियोट में उद्यान विभाग के बागीचों की नीलामी पहली जुलाई को

हमीरपुर 28 जून। जिला हमीरपुर के गांव बडियाणा और दियोट में स्थित उद्यान विभाग के बागीचों की नीलामी एक जुलाई को होगी। विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि बडियाणा में आम और लीची के बागीचे की नीलामी एक जुलाई को सुबह 11 बजे की जाएगी। इसी दिन दोपहर बाद 3 बजे दियोट में आम के बागीचे की नीलामी भी होगी। नीलामी में भाग लेने के लिए 500 रुपये की धरोहर राशि जमा करवानी होगी। उन्होंने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्य दिवस को इन बागीचों का अवलोकन कर सकते हैं। अधिक जानकारी

Read more

State -अर्द्धराजकीय चालक-परिचालक महासंघ के पदाधिकारियों ने परविंद्र कुमार को किया सम्मानित

हमीरपुर 28 जून। राजकीय-अर्द्धराजकीय चालक-परिचालक महासंघ की हमीरपुर इकाई ने खंड विकास अधिकारी कार्यालय हमीरपुर में 36 साल की सेवाएं देने के बाद 30 जून को सेवानिवृत्त होने जा रहे चालक परविंद्र कुमार के सम्मान में शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर महासंघ के जिला अध्यक्ष विजय रमन, उपाध्यक्ष मधुसूदन, कोषाध्यक्ष राजकुमार, प्रेस सचिव इंद्र सिंह, संयुक्त सचिव मंगल सिंह, ऑडिटर नरेंद्र कुमार, हितेंद्र सिंह, संजय कुमार, हेमराज और अन्य पदाधिकारियों ने परविंद्र कुमार को सम्मानित किया और सरकारी सेवा में उनके लंबे कार्यकाल की सराहना की। महासंघ के सभी पदाधिकारियों ने परविंद्र

Read more

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा कल्पा सब-जेल का निरीक्षण

रिकांगपियो || 28 जून || राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली के प्रतिवेदक डॉ. अशोक कुमार वर्मा ने आज यहां सब-जेल कल्पा का निरीक्षण किया और वहां पर मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया तथा वहां पर कैदियों से सीधा संवाद स्थापित किया और उन्हें जिला प्रशासन द्वारा प्रदान की जा रही सुविधाओं पर जानकारी प्राप्त की। इसके उपरान्त उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सृष्टि पांडे से जनजातीय जिला किन्नौर में असंगठित क्षेत्र में कार्यरत प्रवासी मज़दूरों को श्रम कानून के तहत प्रदान की जा रही सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की और श्रम कानूनों के उल्लंघन मामलों पर जानकारी प्राप्त

Read more

Hamirpur में व्यय पर्यवेक्षक ने किया उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का प्रथम निरीक्षण

हमीरपुर || 28 जून || विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा व्यय पर्यवेक्षक के रूप में तैनात वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी आनंद कुमार ने शुक्रवार को यहां हमीर भवन में तीनों उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का प्रथम निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आनंद कुमार ने सभी उम्मीदवारों एवं उनके प्रतिनिधियों से कहा कि वे अपने चुनाव प्रचार से संबंधित प्रत्येक खर्चे का ब्यौरा व्यय रजिस्टर में दर्ज करें। इसमें किसी भी खर्चे की एंट्री नहीं छूटनी चाहिए। इससे उनके खर्चों की सही गणना होगी और सहायक व्यय पर्यवेक्षक एवं अकाउंटिंग टीम द्वारा तैयार किए गए शैडो

Read more

Bank सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाए : डीसी शिमला

शिमला || 28 जून ||  उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिला के सभी सरकारी और गैर सरकारी बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे लोगों को अधिक से अधिक संख्या में बैंकों से जोड़ने और उन्हें उदारता के साथ ऋण उपलब्ध करने की दिशा में कार्य करें। इससे आम लोगों तक बैंकिंग योजनाओं का लाभ पहुंचेगा। इसके साथ ही लोगों को सिबिल स्कोर सही करने के बारे में जागरूकता अभियान का आयोजन करें। यह बात उन्होंने जिला स्तरीय त्रैमासिक समीक्षा एवं सलाहकार समिति बैठक की अध्यक्षता में बचत भवन में शुक्रवार को करते हुए कही। इस त्रैमासिक बैठक

Read more

Bilaspur में जिला परिशद की त्रैमासिक बैठक आयोजित

बिलासपुर || 28 जून || जिला परिशद बैठक के दौरान विचारनीय विशयों की पूर्ति विभागीय अधिकारी गंभीरता और तत्परता के साथ करें ताकि लोगों को इसका त्वरित लाभ मिल सके, अध्यक्ष जिला परिशद बिमला देवी ने आज जिला परिशद की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को यह ताकीद दी। उन्होने बैठक के दौरान कुठेड़ा-तलवाड़ा रोड़ के समीप तथा ढ़टोह में टूटे डंगों को लगाने के संबध में जानकारी प्राप्त की। बिमला देवी ने कहा कि जहा ज्यादा जरूरी है वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्य किया जाए। बैठक के दौरान उपाध्यक्ष जिला परिशद मान सिंह

Read more

30 तक बिजली बिल जमा करवा दें धनेटा के उपभोक्ता

हमीरपुर || 28 जून || विद्युत उपमंडल धनेटा के उपभोक्ताओं को बिजली के बिल जमा करवाने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया है। सहायक अभियंता सुशील कुमार ने कहा कि उपमंडल के जिन विद्युत उपभोक्ताओं ने अभी तक अपने बिलों का भुगतान नहीं किया है, वे इनका भुगतान 30 जून तक उपमंडल कार्यालय के काउंटर पर या ऑनलाइन माध्यम से कर दें। उन्होंने बताया कि इस तिथि तक बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन पूर्व सूचना के बगैर ही काट दिए जाएंगे और इसके उपरांत कनेक्शन बहाल करने के लिए 250 रुपये का अतिरिक्त

Read more

Shimla में 1 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा स्टॉप डायरिया कैंपेन – उपायुक्त

शिमला || 28 जून || जिला शिमला में 01 जुलाई से 31 अगस्त, 2024 तक स्टाॅप डायरिया कैंपेन का आयोजन किया जाएगा ताकि बच्चों को संक्रमण से बचाया जा सके। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जिला स्तरीय टास्क फोर्स टीकाकरण की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। अनुपम कश्यप ने कहा कि स्टॉप डायरिया कैंपेन का आयोजन दो चरणों में पूर्ण किया जा रहा है, जिसमें 14 से 30 जून, 2024 तक प्रारम्भिक चरण तथा 01 जुलाई से 31 अगस्त, 2024 तक द्वितीय चरण चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य 5 वर्ष की

Read more

जिला प्रशासन ने चलाया एंटी प्लास्टिक अभियान, 21 किलो पॉलिथीन जब्त कर 62 हजार का किया जुर्माना

नाहन, 28 जून। जिला प्रशासन ने सिरमौर जिले में एंटी प्लास्टिक अभियान आरंभ किया है। पर्यावरण संरक्षण और जिले को प्लास्टिक मुक्त बनाने के मद्देनजर यह अभियान आरंभ किया गया है। यह जानकारी आज उपायुक्त सिरमौर श्री सुमित खिमटा ने यहां दी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 2009 से हिमाचल प्रदेश में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगा रखा है और राज्य सरकार ने प्लास्टिक और थर्मोकोल कटलरी के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगा रखा है, जो पर्यावरण के लिए खतरा पैदा करने वाला प्रमुख स्रोत है। उन्होंने इस बात पर बल देते हुए कहा कि पर्यावरण को गैर-जैव-निम्नीकरणीय

Read more

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल के निर्णय एवं कार्यशैली के ऊपर वर्तमान कांग्रेस और उनके मित्र मंत्रियों द्वारा की गई टिप्पणी वह अवांछनीय है। उन्होंने कहा कांग्रेस के विभिन्न बयान हमारे लोकतांत्रिक ढांचे के सर्वोच्च स्थान पर बैठे हुए माननीय राज्यपाल के प्रति पूरी तरह से अपमान है। यह बात निश्चित रूप से कही गई थी की फाइलें मंत्री महोदय के पास है और उसके बाद मंत्री द्वारा बार-बार मीडिया के अंदर इस बात को उछालना की मान्य राज्यपाल ने किसी विशेष कार्य को रोक कर रखा है, यह टिप्पणी

Read more

BJP के जयराम, अनुराग एवं बिंदल को उपचुनाव की दृष्टि से मिले अपने- अपने केंद्र

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल द्वारा की गई एक नोटिफिकेशन में बताया गया की हिमाचल प्रदेश में हो रहे तीन विधानसभा क्षेत्रों (नालागढ़, हमीरपुर एवं देहरा) के उप-चुनावों में प्रभारी, सह-प्रभारी, संयोजक एवं सह-संयोजक पूर्व में निर्धारित किए गए हैं जो अपने कार्यों का सफल संचालन कर रहे हैं। चुनाव के संचालन को और अधिक गंभीरता देने हेतु निम्न नेताओं में विशिष्ट कार्य विभाजन किया गया है। इस नोटिफिवेशन में बताया गया की नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, हमीरपुर विधानसभा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं  सांसद अनुराग ठाकुर और देहरा विधानसभा को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

Read more

DC ने एनकॉर्ड की बैठक में की नशा निवारण के प्रबंधों की समीक्षा

हमीरपुर || 27 जून ||  उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को नारको कॉर्डिनेशन सेंटर-एनकॉर्ड (एनसीओआरडी) के अंतर्गत जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करके जिला में NDPS एक्ट के तहत दर्ज मामलों, नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने तथा नशा निवारण से संबंधित प्रबंधों की समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में एसपी भगत सिंह और एडीएम राहुल चौहान के अलावा स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षण संस्थानों, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों, नशा मुक्ति केंद्र संचालित करने वाली संस्थाओं के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया। इनके अलावा जिला के विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम भी इस

Read more

नशा मुक्त भारत अभियान 2.0 के लिए प्लान एवं सुझाव दें: अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 27 जून || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि नशा मुक्त भारत अभियान 2.0 के तहत जिला हमीरपुर में भी व्यापक अभियान चलाया जाएगा, जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, शिक्षा विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, नेहरू युवा केंद्र, पंचायतीराज विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग, अन्य संबंधित विभागों तथा स्वयंसेवियों संस्थाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जाएगी। इस अभियान की रूपरेखा तय करने के लिए वीरवार को आयोजित जिला स्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अतिशीघ्र अपने-अपने विभागों से संबंधित प्लान एवं सुझाव प्रेषित

Read more

RCT ने लोहारली की महिलाओं को सिखाया मोमबत्ती के उत्पाद बनाना

हमीरपुर || 27 जून || पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर ने विकास खंड बिझड़ी के गांव लोहारली में महिलाओं के लिए दस दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम के दौरान गांव की महिलाओं को मोमबत्ती और इससे संबंधित उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना ने प्रतिभागी महिलाओं के साथ संवाद किया और उन्हें उद्यमिता के संबंध में कई महत्वपूर्ण महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान कीं। संस्थान के रिसोर्स पर्सन विनय चौहान ने भी महिलाओं का मार्गदर्शन किया।

Read more

DC अमरजीत सिंह ने की जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता

हमीरपुर || 27 जून || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने वीरवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की विभिन्न योजनाओं एवं अभियानों से संबंधित तीन अलग-अलग जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता करके इन योजनाओं एवं अभियानों की समीक्षा की। अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री के नए 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने इन वर्गों के मनरेगा कामगारों, इनके बच्चों की छात्रवृत्ति, रोजगार, विभिन्न आवास योजनाओं के तहत आवास निर्माण, स्वरोजगार एवं ऋण योजनाओं से संबंधित डाटा अपडेट करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि वे जिला में आदर्श आचार संहिता की अवधि

Read more