कांग्रेस सरकार ने 18 महीने में रिकॉर्ड कर्ज लिया, मित्रों पर खर्च किया : नंदा

हमीरपुर || 30 जून || भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 23 में प्रत्याशी आशीष शर्मा के पक्ष में प्रचार किया। घर घर जाकर भाजपा के सभी बूथ अध्यक्ष, पालक, बीएलए और कार्यकताओं ने प्रचार किया। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा की छोटा पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश बुरी तरह से कर्ज के जाल में फंस गया है। इसके जिम्मेदार और कई नही बल्कि मुख्यमंत्री और उनके मित्र है, हिमाचल प्रदेश का सारा खर्च अपने मित्रों को सुविधा देने के लिए मुख्यमंत्री कर रहे हैं और विकास कार्य के

Read more

मेले हमारी संस्कृति की पहचान – विक्रमादित्य सिंह

शिमला || 30 जून || बालूगंज वेलफेयर सोसाइटी शिमला की ओर से रविवार को दंगल मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुखातिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि मेले हमारी संस्कृति की पहचान है। दंगल की शुरुआत बालूंगज में वर्ष 1969 से लगातार हो रही है। यहां पर देश के नामी पहलवान आए थे। आज प्रदेश में नशे की गिरफ्त में आ रही युवा पीढ़ी के लिए खेल बहुत ही आवश्यक है। इस तरह के आयोजनों से जहां प्रतिभागी युवाओं को मंच मिलता है वहीं पहलवानों को प्रोत्साहन मिलता है। प्रेशराइज्ड पेयजल

Read more

नीलम शर्मा होंगी सीटू जिला सिरमौर की कार्यकारी अध्यक्ष

नाहन || 30 जून || सीटू जिला कमेटी जिला सिरमौर की बैठक वीना शर्मा की अध्यक्षता में नाहन में सम्पन्न हुई। सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा बैठक में शामिल रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि केंद्र की मोदी सरकार की मजदूर, किसान, कर्मचारी व जनता विरोधी नीतियों के खिलाफ सीटू राज्य कमेटी द्वारा 17 जुलाई को जिला व ब्लॉक मुख्यालयों पर विशाल प्रदेशव्यापी प्रदर्शन किए जाएंगे। सीटू जिला महासचिव आशीष कुमार व सीटू कार्यकारी अध्यक्ष नीलम शर्मा ने कहा कि मजदूरों का न्यूनतम वेतन 26 हज़ार रुपये घोषित करने, मजदूर विरोधी चार लेबर कोडों, नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन, अग्निवीर, आयुद्धवीर,

Read more

देहरा से कमलेश ठाकुर को भारी बहुमत : राजीव राणा

कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस प्रदेश चेयरमैन व प्रभारी देहरा विधानसभा राजीव राणा ने कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश ठाकुर के लिये बीहन वार्ड मे नुक्कड़ सभा द्वारा व डोर टू डोर वोट मांगे, राजीव राणा ने कहा कि देहरा की जनता का अपनी बेटी कमलेश ठाकुर के प्रति प्यार और जो आस्था जताई है, उसे देख कर ये पुख्ता हो चूका है, कि देहरा से प्रत्याशी कमलेश ठाकुर भारी बहुमत से विजयी होंगे। राजीव राणा ने कहा कि एक तरफ जहाँ आम जनता की सरकार सुख की सरकार के जनहित के कार्य हों जैसे ओल्ड पेंशन योजना, प्यारी बहना सम्मान निधि 1500

Read more

मिशन शक्ति के अंतर्गत 100 दिन एक्टिविटी कैलेंडर के तहत कैंप का आयोजन।

पांवटा साहिब || 29 जून, 2024 || बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा साहिब में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मिशन शक्ति के अंतर्गत 100 दिन एक्टिविटी कैलेंडर के तहत कैपेसिटी बिल्डिंग/कैम्प का आयोजन किया गया। मिशन शक्ति के तहत प्रायोजित योजनाओं वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना के सन्दर्भ में एक दिवसीय जागरूकता शिविर के दौरान कर्मचारियों द्वारा जानकारी दी गई। शिविर के दौरान वन स्टॉप सेंटर काउंसलर रविता चौहान द्वारा घरेलु हिंसा से प्रताड़ित महिलाओं की सहायता के लिए वन स्टॉप सेंटर में अल्पकालिक आश्रय, मनोसामाजिक परामर्श, विधिक परामर्श, पुलिस सहायता, चिकित्सा सुविधा,

Read more

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा छात्रों को परीक्षा से पहले मानसिक रूप से किया प्रताड़ित : अविनाश

शिमला || 29 जून, 2024 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई मंत्री अविनाश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हमेशा मौजूदा समस्याओं के समाधान के लिए सुझावों के साथ साथ आम छात्रों की आवाज उठाने में सक्रिय भूमिका निभाता है। इसी के संदर्भ में आज विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ईकाई ने कहा की विश्वविद्यालय में परीक्षाएं चली हैं और वहीं परीक्षा संचालन शाखा की आए दिन अनेक खामियां देखने को मिल रही हैं, मुख्य परीक्षा नियंत्रक भी इस विषय पर कोई सुध नहीं लेते दिखाई दे रहे है। आज

Read more

Hamirpur विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग 2 जुलाई को

हमीरपुर 29 जून। विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव के लिए आवंटित ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग यानि इन्हें मतदान के लिए तैयार करने की प्रक्रिया 2 जुलाई को सुबह साढे नौ बजे ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल हमीरपुर के कमरा नंबर 308 में आरंभ की जाएगी। इस संबंध में सूचना जारी करते हुए एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने बताया कि ईवीएम-वीवीपैट की कमीशनिंग के लिए स्ट्रांग रूम को उम्मीदवारों या उनके अधिकृत चुनाव एजेंटों की उपस्थिति में ही खोला जाएगा। कमीशनिंग की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ईवीएम-वीवीपैट को स्ट्रांग रूम में रखा जाएगा तथा इसे उम्मीदवारों या उनके अधिकृत

Read more

लोक निर्माण मंत्री कल बालूगंज में करेंगे दंगल की अध्यक्षता

शिमला || 29 जून, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 30 जून, 2024 को सायं 4.45 बजे बालूगंज में वेलफेयर सोसायटी शिमला द्वारा आयोजित दंगल प्रतियोगिता की अध्यक्षता करेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Read more

जीडीएच इंडस्ट्रीज़ बसाल में भरे जाएंगे हेल्पर के 10 पद

ऊना, 29 जून। मैसर्ज़ जीडीएच इंडस्ट्रीज़ बसाल द्वारा हेल्पर के 10 पद अधिूसचित किए गए है। इन पदों के साक्षात्कार 2 जुलाई को प्रातः 10 बजे जिला रोजगार कार्यालय ऊना में आयोजित होगा। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि इन पदो ंके लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं और 10वीं पास तथा आयु 18 से 30 वर्ष होना अनिवार्य है। इसके अतिरिक्त हेल्पर पद के लिए प्रतिमाह 11 हज़ार रूपये वेतन निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यार्थी अपनी योग्यता प्रमाण पत्र, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज़

Read more

1 जुलाई से 5 जुलाई तक भारतीय न्याय संहिता सप्ताह का किया जाएगा आयोजन

शिमला || 29 जून || भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंर्तगत मिशन शक्ति संकल्प योजना के तहत एक जुलाई से 5 जुलाई तक साप्ताहिक, भारतीय न्याय संहिता सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमति ममता पॉल ने दी। उन्होंने बताया कि इस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शिमला जिला के विभिन्न विकास खंडों में स्कूल व कॉलेज के बच्चों को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानो की विस्तृत जानकारी प्रदान की जाएगी। इस जागरुकता कार्यक्रम में आंगनवाडी वर्करों को मिशन शक्ति के तहत चल रही विभिन्न स्कीमों जैसे बेटी बचाओ- बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री मातृ

Read more

वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 8 से 28 जुलाई तक

हमीरपुर 29 जून। भारतीय वायु सेना में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के अविवाहित महिला एवं पुरुष उम्मीदवारों की अग्निवीर भर्ती के लिए 8 से 28 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एयरमैन सेलेक्शन सेंटर अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर विंग कमांडर एसवीजी रेड्डी ने बताया कि वायु सेना में अग्निवीरों की भर्ती के लिए पात्र महिला एवं पुरुष उम्मीदवार वेब पोर्टल अग्निपथवायु.सीडैक.इन agnipathvayu.cdac.in पर ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं। यह पंजीकरण 8 जुलाई को सुबह 11 बजे से लेकर 28 जुलाई रात 11 बजे तक किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि 3 जुलाई 2004

Read more

हिम-ईरा फूड वैन संचालन के लिए 5 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

ऊना, 29 जून। बीडीओ ऊना केएल वर्मा ने जानकारी देते हुए ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अंतर्गत बनाए गए स्वयं सहायता समूह ग्राम संगठनों (वीओ), संकुल स्तरीय संगठन (सीएलएफ) के सदस्यों द्वारा एक हम हिम-ईरा फूड वैन का संचालन किया जाना है। उन्होंने बताया कि जो भी स्वयं सहायता समूह के सदस्य पिछले दो वर्षों से खान-पान से संबंधित उत्पादों का कार्य कर रहे हैं वे इसके लिए पात्र होंगे। साथ ही बताया कि जिन सदस्यों को प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम (पीएमएफएमई) योजना के अंतर्गत राशि प्राप्त हुई है उनको प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। हिम-ईरा

Read more

हरप्रीत सिंह सैणी का हुआ निष्कासन

शिमला, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ० राजीव बिन्दल के आदेशानुसार हरप्रीत सिंह सैणी, प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी, युवा मोर्चा को नालागढ़ विधानसभा के उप-चुनाव में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के विरूद्ध चुनाव लड़ने पर उनकी प्राथमिक सदस्यता को तुरंत प्रभाव से 6 वर्ष के लिए निष्कासित किया जाता है। यह आदेश प्रमोद ठाकुर प्रदेश कार्यालय सचिव द्वारा जारी किए गए

Read more

मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा 8 जुलाई तक हामीपुर में देखेंगे पार्टी का काम

शिमला || 29 जून,2024 || भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा आज से हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी काम 8 जुलाई तक देखेंगे। नंदा उपचुनावों की दृष्टि से हमीरपुर में विभिन्न ग्राम केंद्रों और वार्डों में पार्टी का कार्य संभालेंगे और भाजपा के प्रत्याशी के लिए घर घर जाकर कैंपेन करेगें। इस दौरान कर्ण नंदा ने कहा की हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार ने अपने 18 महीने के कार्यकाल में एक भी विकास कार्य नहीं किया और कुल मिलाकर यह कार्यकाल निराशाजनक रहा है। वर्तमान मित्रों की सरकार की मित्रमंडल की विफलताओं को लेकर हम घर घर जाएंगे, इस

Read more

स्टॉप डायरिया अभियान-2024 के सफल कार्यान्वयन के लिए जिला किन्नौर में बैठक का आयोजन

रिकांग पिओ || 29 जून, 2024 || समूचे देश में 01 जुलाई से शुरू होने वाले स्टॉप डायरिया अभियान-2024 के तहत आज जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सभागार में उपायुक्त डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें अभियान के दौरान किए जाने वाले कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई ताकि इस अभियान को जमीनी स्तर पर सफल किया जा सके। उपायुक्त ने बताया कि स्टॉप डायरिया अभियान-2024 की थीम ‘डायरिया की रोकथाम, सफाई और ओआरएस से रखें अपना ध्यान है’ तथा जिला किन्नौर में भी 01 जुलाई से 31 अगस्त, 2024 तक

Read more

SDM ने की महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

नादौन 29 जून। बाल विकास परियोजना नादौन के तत्वावधान में विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गठित खंड स्तरीय मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत गठित ब्लॉक टास्क फोर्स तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से संबंधित समिति की समीक्षा बैठक शनिवार को एसडीएम अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि नादौन खंड में 290 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से छह माह से छह वर्ष तक के 6094 बच्चों, 1081 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार प्रदान किया जा रहा है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटियों

Read more

संजीवनी अस्पताल शोल्टू में 04 से 06 जुलाई, 2024 तक आयोजित किया जाएगा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर

रिकांग पिओ || 29 जून, 2024 || जनजातीय जिला किन्नौर के जिंदल संजीवनी अस्पताल शोल्टू में जे.एस.डब्लयू व स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 04 जुलाई से 06 जुलाई, 2024 तक निःशुल्क बहु-विशिष्टता स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी आज यहां जे.एस.डब्लयू के सी.एस.आर प्रमुख दीपक डैविड ने दी। उन्होंने बताया कि इस तीन दिवसीय निःशुल्क बहु-विशिष्टता स्वास्थ्य जांच शिविर में प्रातः 09ः30 बजे से सायं 05ः30 बजे तक आम जनता की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच की जाएगी तथा रोगियों का मुफ्त ईलाज करने के साथ-साथ उन्हें मुफ्त दवाईयां भी वितरित की जाएंगी। इसके अलावा यदि किसी रोगी

Read more

विकासात्मक योजनाओं हेतू निर्णय लेने में डेटा की अहम भूमिका – गौरव महाजन

नाहन- 29 जून। जिला सांख्यिकी विभाग नाहन द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर सेमिनार आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय सांख्यिकी के जनक प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा सांख्यिकी के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस – 2024 का विषय ’’निर्णय लेने में डेटा का उपयोग’’ है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के संचालन एवं राष्ट्र हित में नीति निर्माण हेतु डेटा का बहुत अधिक महत्व है और विभिन्न संस्थाओं द्वारा डेटा एकत्रित करने, उसका

Read more

चौगान मैदान 1 जुलाई से 31 अगस्त तक पूर्णतया बंद रहेगा

नाहन, 29 जून। नगर परिषद के प्रवक्ता ने आज यहां जनाकरी दी कि जिला सिरमौर के नाहन स्थित चौगान मैदान को 1 जुलाई से 31 अगस्त, 2024 तक पूर्णतया बंद किया जाएगा। प्रवक्ता ने कहा कि बरसात के कारण चौगान मैदान को नुकसान से बचाने हेतु दो माह के लिए खेल-कूद व अन्य गतिविधियों के लिए पूर्णतया बंद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त, 2024 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मैदान खुला रहेगा।

Read more

विकासात्मक योजनाओं के लिए सही एवं सटीक डाटा अत्यंत महत्वपूर्ण: अमरजीत सिंह

हमीरपुर 29 जून। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को जिला सांख्यिकीय कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें उपायुक्त अमरजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने कहा कि विकासात्मक योजनाओं एवं नीतियों का खाका तैयार करने और इन्हें क्रियान्वित करने में सांख्यिकी की बहुत बड़ी भूमिका होती है। सही आंकड़ों के आधार पर ही सही नीतियां एवं योजनाएं तैयार की जा सकती हैं और इन्हें प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। इसलिए, आंकड़ों के एकत्रीकरण में शुद्धता, प्रमाणिकता और

Read more