डीसी-एसपी ने सेब नियंत्रण कक्ष फागु का किया निरीक्षण

शिमला || 14 जुलाई, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप व पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने कल से शुरू हो रहे सेब सीजन को लेकर आज फागु सेब नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण किया और मौजूद स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि सोमवार से सेब सीजन शुरू हो रहा है जिसको लेकर सभी व्यवस्थाएं पूर्ण और बेहतर होनी अनिवार्य हैं। उन्होंने कहा कि सेब नियंत्रण कक्ष फागु और बलग में स्थापित किये गए हैं जहाँ पर सेब सीजन के दौरान बागवानी, राजस्व और पुलिस विभागों के कर्मचारी 24×7 तैनात रहेंगे। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारीयों को नियंत्रण कक्ष

Read more

रोहड़ू से मेरा पारिवारिक रिश्ता – विक्रमादित्य सिंह

शिमला || 14 जुलाई, 2024 || रोहड़ू के राजकीय महाविद्यालय सीमा के सभागार में संजीवनी सहारा समिति द्वारा 5वां संजीवनी प्रतिभा सम्मान समारोह “शान ए रोहड़ू” का आयोजन रविवार को आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश सरकार के लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कैबिनेट मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने समारोह में अपने वक्तव्य में कहा कि रोहडू से मेरा पारिवारिक रिश्ता रहा है। यहां के विकास के लिए स्वर्गीय पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का योगदान अभूतपूर्व रहा है। हमारी सरकार प्रदेश का एक सामान विकास करवाने में तीव्र गति से कार्य कर रही

Read more

शिक्षा मंत्री ने 1.55 करोड़ से बने झड़ग-नकराड़ी स्कूल के भवन का किया लोकार्पण

शिमला || जुलाई, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज जुब्बल क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास के दौरान झड़ग, ठाना, मांदल और झगटान के दौरे पर रहे जहाँ पर सर्वप्रथम उन्होंने ग्राम पंचायत झड़ग-नकराड़ी में 1 करोड़ 55 लाख की लागत से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झड़ग-नकराड़ी के भवन का लोकार्पण किया। विद्यालय प्रांगण में हुए एक समारोह में शिक्षा मंत्री ने उपस्थित लोगों से सम्बोधित करते हुए बताया कि विपरीत वित्तीय परिस्थितियों और राजनैतिक संकट के बावजूद प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व और सर्वागीण विकास सुनिश्चित कर रही है, फिर चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या

Read more

उपचुनाव विकास और काम के दम पर नहीं बल्कि झूठ और सरकारी दबाव के साथ लड़ा गया : नंदा

शिमला, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने सनातन धर्म सभा चुनाव में मतदान करने के बाद कहा की कोई चुनाव छोटा नही होता और हर चुनाव में मतदाता को अपने मत का प्रयोग करना चाहिए। जीत हार तो चुनाव का एक भाग है पर प्रदेश और सभी संस्थानों में सकारात्मक काम होना चाहिए। नंदा ने कहा की हिमाचल में हुए उपचुनाव में भाजपा की विधायक संख्या 28 सीटों पर पहुंच गई है। विपक्ष के रूप में भाजपा प्रदेश में सशक्त ही हुई है और आगामी विधानसभा में सरकार को जन विरोधी नीतियों का खुल का सामना करेगी। पूरे चुनाव में एक

Read more

31 करोड़ से पक्की होगी झगटान क्षेत्र की सड़कें – रोहित ठाकुर

शिमला || 14 जुलाई || 2024 || शिक्षा मंत्री ने जुब्बल के शुराचली क्षेत्र के अंतर्गत झगटान में नवयुवक मण्डल झगटान द्वारा आयोजित “शान ए नुनाड़” वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन समारोह की अध्यक्षता की। झगटान पहुँचने पर शिक्षा मंत्री ने सर्वप्रथम स्थानीय देवी-देवताओं के मंदिर में शीश नवाया। तत्पश्चात खिलाड़ियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन की शुभकामनाएं देने के बाद शिक्षा मंत्री ने उपस्थित जनसमुदाय को सम्बोधित करते हुए बताया कि शुराचली क्षेत्र से उनका एक घनिष्ठ और भावनात्मक सम्बन्ध है जिसकी नींव पूर्व राज्यपाल एवं स्वर्गीय ठाकुर रामलाल द्वारा रखी गयी थी। इसलिए आज वह इस प्रांगण में एक बार फिर

Read more

हमीरपुर विधानसभा उपचुनाव में आशीष शर्मा निर्वाचित घोषित

हमीरपुर || 14 जुलाई || विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा को 1571 मतों की बढ़त के साथ निर्वाचित घोषित किया गया है। शनिवार को यहां ब्वायज सीनियर सेकंडरी स्कूल हमीरपुर के परिसर में संपन्न हुई मतदान प्रक्रिया के बाद एसडीएम एवं विधानसभा क्षेत्र 38-हमीरपुर के निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार सोनी ने चुनाव परिणाम घोषित किया। भाजपा उम्मीदवार आशीष शर्मा को कुल 27,041 मत मिले। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने 25,470 और निर्दलीय प्रत्याशी नंद लाल ने 74 मत प्राप्त किए। जबकि, 198 मतदाताओं ने किसी भी प्रत्याशी के पक्ष में वोट न

Read more

मतगणना के पहले चार राउंडों में आगे रहे डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, लेकिन उसके बाद पिछडे़

हमीरपुर || 14 जुलाई || हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस और भाजपा के बीच हुए कड़े मुकाबले में भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को 58 मतदान केंद्रों पर और कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा को 36 मतदान केंद्रों पर बढ़त प्राप्त हुई। ईवीएम के मतों की गणना के लिए 11 टेबल लगाए गए थे। पहले चार राउंड की मतगणना में डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा अपने प्रतिद्वंद्वी से आगे रहे, लेकिन इसके बाद पांचवें राउंड में आशीष शर्मा आगे हो गए। इसके बाद उन्होंने शेष सभी चार राउंडों में भी अपनी बढ़त बनाए रखी और आखिरकार 1571 मतों से जीतने में कामयाब हो

Read more

यह उपचुनाव लोभ, लालच व भय के आधार पर काग्रेस द्वारा जीता गया : बिंदल

शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिन्दल ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार पिछले डेढ़ वर्ष से चल रही है। इस मध्य लोकसभा चुनाव हुए सरकार ने पूरी ताकत झोकी, करोड़ों रू व सरकारी मशीनरी लगाई, परन्तु भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मादी के काम पर व भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से चारों लोकसभा सीटें जीती। इन लोक सभा चुनावों में 68 विधानसभाओं में से 61 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा जीती। उन्होंने कहा की 10 जुलाई के तीन उपचुनावों में भाजपा ने हमीरपुर सीट जीती और मुख्यमंत्री महोदय के अपने जिला की सीट भाजपा ने जीती। मुख्यमंत्री ने करोडों

Read more

शिमला शहर में संयुक्त टास्क फोर्स निपटेगी आपदा से, NDRF और गृह रक्षक के सदस्य फोर्स में शामिल

शिमला || 11 जुलाई, 2024 || जिलाधीश अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी की अध्यक्षता में आज शिमला शहर में आपदा से निपटने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और गृह रक्षकों के संयुक्त टास्क फोर्स के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा आपदा में राहत कार्यों को तीव्रता से तभी पूरा किया जा सकता है, जब घटना स्थल के बारे पूर्ण जानकारी एकत्रित होगी। जब हमारी टास्क फोर्स मौके पर पहुंच जाए तो प्लान बनाने की बहुत कम आवश्यकता रहें। इसके साथ ही हमारा रिस्पॉन्स समय बहुत

Read more

जिला सुशासन सूचकांक का डाटा अपडेट करें सभी विभाग: अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 11 जुलाई, 2024 || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे सुशासन और विकास से संबंधित सभी मानकों में हमीरपुर को अग्रणी जिला बनाने के लिए तत्परता के साथ कार्य करें। वीरवार शाम को यहां हमीर भवन में जिला सुशासन सूचकांक यानि डिस्ट्रिक्ट गुड गवर्नेंस इंडेक्स (डीजीजीआई) से संबंधित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 से संबंधित डीजीजीआई के आंकड़ों पर व्यापक चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि सुशासन और विकास के विभिन्न मानकों में जिला हमीरपुर का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा

Read more

CM ने मत्स्य पालन प्रशिक्षण केन्द्र दियोली और भंजाल में 5 मेगावाट सौर ऊर्जा परियोजना की रखी आधारशिला

शिमला ||11 जुलाई, 2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज ऊना जिले के गगरेट विधानसभा क्षेत्र में 31 करोड़ रुपये से निर्मित होने वाली 5 मेगावाट क्षमता की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना तथा 5.17 करोड़ रुपये की लागत के अत्याधुनिक मत्स्य पालन प्रशिक्षण केन्द्र दियोली का शिलान्यास किया। इस अवसर पर एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा स्थापित की जा रही भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना का निर्माण 9 हेक्टेयर भूमि में किया जाएगा तथा इसे 8 महीने में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया

Read more

हिमाचल को कौशल हब के रूप में किया जा रहा विकसित: राजेश धर्माणी

शिमला ||11 जुलाई, 2024 || तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने आज यहां ‘राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना’ विषय पर आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए कहा कि युवा समाज की अमूल्य निधि हैं और प्रदेश सरकार युवाओं को प्रशिक्षण प्रदान कर प्रशिक्षित श्रम बल तैयार कर रही है। सरकार का लक्ष्य हिमाचल को कौशल हब के रूप में विकसित करना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कौशल विकास एवं उद्यमिता पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है।युवाओं को राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रोत्साहन योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। योजना का उद्देश्य प्रशिक्षुओं को वज़ीफा प्रदान कर प्रशिक्षुता प्रशिक्षण

Read more

जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 19 जुलाई को 10:30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन :राजेश मैहता

बिलासपुर 11 जुलाई, 2024- जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवम् इंस्टिट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा 4 सीनियर एवं 4 जूनियर आई.टी. फैकल्टी एवं 2 टैली फैकल्टी के पदों हेतू 18 जुलाई 2024 को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं, एवं 19 जुलाई 2024 को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में साढे 10 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि उमीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आई.टी. फैकल्टी के लिए एम.सी.ए, बी.सी.ए, बी.एस.सी, एम.एस.सी, आई.टी.बी टेक, आई टी कंप्यूटर साइंस और पी.जी.डी.सी.ए तथा टैली फैकल्टी के लिए बी.कॉम पास एवं टैली डिप्लोमा होना

Read more

बार एसोसिएशन नाहन के युवा अधिवक्ताओं ने रोपे औषधीय पौधे

नाहन || 11 जुलाई || बार एसोसिएशन नाहन के युवा अधिवक्ताओं ने वीरवार को वृक्षारोपण अभियान शुरू किया| पहले दिन अधिवक्ताओं ने आंवला, हरड़, बेहड़ा, शहतूत, अर्जुन छाल, बेलपत्र, पीपल, सहजन और रीठा जैसी औषधीय प्रजातियों के 20 पौधे रोपे| अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता एके रेवाल ने किया| न्यायिक विभाग की भूमि पर चलाए गए वृक्षारोपण अभियान में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया| अधिवक्ता एके रेवाल ने कहा कि जिस तरह से ग्लोबल वार्मिंग और तापमान में अत्याधिक परिवर्तन हो रहा है, इसके लिए जरूरी है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएं| ये अभियान पेड़ लगाने तक ही

Read more

जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में 19 जुलाई को साढे 10 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन

बिलासपुर || 11 जुलाई, 2024 || जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिवम् इंस्टिट्यूट फॉर वोकेशनल ट्रेनिंग द्वारा 4 सीनियर एवं 4 जूनियर आई.टी. फैकल्टी एवं 2 टैली फैकल्टी के पदों हेतू 18 जुलाई 2024 को उप रोजगार कार्यालय घुमारवीं, एवं 19 जुलाई 2024 को जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में साढे 10 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होने बताया कि उमीदवार की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता आई.टी. फैकल्टी के लिए एम.सी.ए, बी.सी.ए, बी.एस.सी, एम.एस.सी, आई.टी.बी टेक, आई टी कंप्यूटर साइंस और पी.जी.डी.सी.ए तथा टैली फैकल्टी के लिए बी.कॉम पास एवं टैली

Read more

हर्षोल्लास के साथ रिज मैदान पर मनाई जाएगी कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह – उपायुक्त

शिमला || 11 जुलाई, 2024 || कारगिल विजय दिवस की 25वीं सालगिरह इस वर्ष 26 जुलाई को पूरे हर्षोल्लास के साथ ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाई जाएगी। इस समारोह को जिला प्रशासन द्वारा सैनिक कल्याण विभाग और आर्मी के सहयोग से आयोजित किया जायेगा, जिसमें कारगिल शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये जायेंगे। यह जानकारी उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज यहाँ इस संदर्भ में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि खराब मौसम की सम्भावना को देखते हुए यह समारोह गेयटी थिएटर में आयोजित किया जायेगा। इस समारोह में आर्मी के सहयोग से रिज मैदान पर विशेष

Read more

कुमारसैन में महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

शिमला || 11 जुलाई, 2024 || भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत मिशन शक्ति (संकल्प योजना) के तहत आज गुरुवार 11 जुलाई को कुमारसैन में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। इसकी जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी शिमला श्रीमति ममता पॉल ने दी। उन्होंने बताया कि 8 जुलाई से 12 जुलाई तक चले इस साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत शिमला जिला के विभिन्न विकास खंडों में आंगनवाड.ी कार्यकर्ताओं व पर्यवेक्षकों ,स्कूल व कॉलेज के छात्रों तथा छात्राओं व महिलाओं को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानांे के अलावा मिशन शक्ति के तहत चल रही विभिन्न स्कीमों

Read more

अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में 19 जुलाई को डीपीडीसी एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

शिमला || 11 जुलाई, 2024 || ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह की अध्यक्षता में डीपीडीसी एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन शिमला में 19 जुलाई, 2024 को प्रातः 11ः00 बजे आयोजित की जा रही है। इसकी सूचना अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने दी। उन्होंने सभी अधिसूचित गैर सरकारी सदस्यों को व्यक्तिगत रूप से इस बैठक में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है।

Read more

12 जुलाई 2024 को 10 बजे से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी वाधित- ई0 विनोद गुप्ता

बिलासपुर || 11 जुलाई, 2024 || सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल न0-। ई0 विनोद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 12 जूलाई 2024 को विद्युत लाइन के साथ लगतें पेडों की कांट छांट किया जाना प्रस्तावित है जिस कारण कुडडी, बनेड, जंगल झलेड़ा, कंडेला, नोग, दली, अली खड पानी की स्कीम तथा आसपास लगते स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति वाधित रहेगी। उन्होने आम जनता से सहयोग का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा।

Read more

सबको समान शिक्षा प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता – विक्रमादित्य सिंह

शिमला || 11 जुलाई, 2024 || हिमाचल प्रदेश सरकार में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ओखरु में छात्र-छात्राओं की तीन दिवसीय खंड स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने आयोजकों के साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता की विजेता एवं उपविजेता टीमों को बधाई देते हुए कहा कि जीत व हार जीवन के दो पहलू है इसलिए हारने वाले बच्चे निराश न हो, पुनः खूब मेहनत करें और आगामी प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन कर विजेता बने।

Read more