आकर्षक और अनूठा होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह – अनुपम कश्यप

शिमला || 23 जुलाई, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह आकर्षक और अनूठा होगा और इसके लिए सभी अधिकारी अभी से तैयारी शुरू कर दें। अनुपम कश्यप आज यहाँ उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह ऐतिहासिक रिज मैदान पर 15 अगस्त 2024 को प्रातः 11 बजे आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि आकर्षक मार्च पास्ट के साथ-साथ राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत तथा प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को दर्शाते सांस्कृतिक कार्यक्रम स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम

Read more

किन्नौर जिला के मूरंग टी डोंग जल विद्युत परियोजना में जागरूकता शिविर का आयोजन

रिकांगपिओ || 23 जुलाई, 2024 || हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से जिला श्रम कल्याण विभाग किन्नौर द्वारा टी डोंग जल विद्युत परियोजना मूरंग में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नर देव सिंह कंवर ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने श्रमिकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड अधिनियम 1996 के अनुसार वे सभी कामगार जो भवन, मार्गों, सड़क, सिंचाई, जल निकास, तट बंध, बाढ़ नियंतरण,  टेलीफोन लाइनों, संचार माध्यमो व अन्य कार्य में अपनी

Read more

गरीब कल्याण, महिला- युवा उत्थान और किसान कल्याण का बजट : बिंदल

आपदा से नुकसान का बजट में उल्लेख, हिमाचल को होगा लाभ शिमला || 23 जुलाई, 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा नरेंद्र मोदी सरकार का तीसरी पारी का पहला बजट वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रस्तुत किया। यह बजट गरीब कल्याण का बजट है, महिला- युवा उत्थान और किसान कल्याण का बजट है। जहां 80 करोड़ गरिबों को निशुल्क राशन लगातार मिलता रहेगा। 3 करोड़ गरीबों को ग्रामीण क्षेत्रों में पक्के मकान, एक करोड़ गरीबों को शहरी क्षेत्र में पक्के मकान इस वर्ष देना का प्रवाधान कीया गया है। ग्रामीण विकास की दृष्टि से 252000 करोड़ का

Read more

विनय कुमार की अध्यक्षता में रोगी कल्याण समिति ददाहु की बैठक हुई आयोजित

नाहन || 23 जुलाई,2024 ||  उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार की अध्यक्षता में आज ददाहु रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक के दौरान क्षेत्र के लोगों के लिए चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने तथा प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन पर विस्तृत  चर्चा की गई। बैठक में विनय कुमार ने कहा की रोगी कल्याण समिति की धन राशि का उपयोग क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने पर किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस राशि के आय व्यय का ब्योरा पारदर्शिता के साथ रखा जाए। उन्होंने अस्पताल की सफ़ाई व्यवस्था को और

Read more

शिमला में 15 सितंबर तक साहसिक खेल गतिविधियों पर प्रतिबंध

शिमला || 23 जुलाई, 2024 || जिला पर्यटन विकास अधिकारी संजय भगवती ने आदेश जारी करते हुए बताया कि बरसात के मौसम के दौरान जिला में रिवर राफ्टिंग, रिवर क्रॉसिंग, जिपलाइन, ट्रैकिंग और अन्य साहसिक खेल गतिविधियों पर 15 सितंबर, 2024 तक प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश हिमाचल प्रदेश रिवर राफ्टिंग नियम, 2005 और हिमाचल प्रदेश विविध साहसिक गतिविधियां नियम-2017 के विभिन्न प्रावधान के अंतर्गत लोगों की सुरक्षा हेतु जारी किए गए हैं।

Read more

बेहतरीन कार्य कर रही सहकारी सभाएं – उपायुक्त

सहकारी सभाओं की होगी प्रोफाइलिंग, निष्क्रिय सभाओं का तैयार होगा रिकार्ड शिमला || 23 जुलाई, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि हर निरीक्षक अपने-अपने क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने वाली सहकारी सभाओं की प्रोफाइल तैयार करेगा। इस प्रोफाइल में सहकारी सभा के बारे में पूरी विस्तृत जानकारी और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानकारी सम्मिलित होगी। उपायुक्त आज यहां सहकारी आंदोलन के तहत शिमला और जुब्बल सर्कल में सहकारी सभाओं को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। निष्क्रिय सभाओं का तैयार होगा रिकार्ड उपायुक्त ने निर्देश दिए कि सभी निरीक्षक अपने क्षेत्र में निष्क्रिय सभाओं के बारे

Read more

धौलाकुआं पहुंचे तीन पंचायतों के किसान, आजीविका प्रशिक्षण कार्यक्रम में लिया हिस्सा

नाहन || 22 जुलाई, 2024 || क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र धौलाकुआं (सिरमौर) में सोमवार को अनुसूचित जाति किसान समूह की आजीविका उत्थान के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं एक्सपोजर विजिट का आयोजन किया गया| इस मौके पर डा. वाईएस परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय सोलन के संयुक्त निदेशक डा. विशाल राणा भी विशेष तौर पर मौजूद रहे| जबकि, क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान केंद्र धौलाकुआं की एसोसिएट निदेशक डा. प्रियंका ठाकुर बतौर कार्यक्रम संयोजक और वैज्ञानिक डा. संजीव सन्याल ट्रैनिंग समन्वयक रहे| कार्यक्रम के दौरान एससी-एसपी प्लान के तहत चयनित तीन पंचायतों मेहत, क्यालना भाटना और खनेटी गांव के

Read more

28 को होगी जेल वार्डरों की लिखित परीक्षा शिमला, धर्मशाला और मंडी में बनाए गए हैं परीक्षा केंद्र

हमीरपुर || 22 जुलाई, 2024 || कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग में वार्डरों के 91 पदों के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा 28 जुलाई को दोपहर 12 बजे शिमला, मंडी और धर्मशाला में आयोजित की जाएगी। कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं के महानिदेशक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के उम्मीदवारों का परीक्षा केंद्र राजकीय महाविद्यालय संजौली में होगा। जिला मंडी, कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर के अभ्यर्थियों की परीक्षा राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में होगी। इसी प्रकार, जिला कांगड़ा, चंबा और ऊना के अभ्यर्थियों के लिए राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला

Read more

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

बिलासपुर  || 22 जुलाई, 2024 || जिला मुख्यालय के बचत भवन में अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ निधि पटेल की अध्यक्षता में ग्रामीण विकास विभाग और पंचायती राज विभाग के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। अतिरिक्त उपायुक्त ने बैठक में जिला बिलासपुर में नए बनाए गए 25 पंचायतों के  पंचायत  घरों के निर्माण संबंधी कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिला में 25 में से 16 पंचायत घरों के निर्माण के लिए जमीन का चयन कर निर्माण के लिए पैसा जारी कर दिया गया है। जबकि सदर उपमंडल के भोली पंचायत घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार का जिला सिरमौर प्रवास कार्यक्रम

नाहन || 22 जुलाई, 2024 || उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार 22 से 25 जुलाई, 2024 तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार 23 जुलाई को ददाहु के सिविल हॉस्पिटल में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। 24 जुलाई को ग्राम पंचायत खाला-क्यार के धारटारन में आयोजित हो रहे वन महोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे तथा इस दौरान वह जन समस्याओं का निराकरण भी करेंगे। उपाध्यक्ष विधानसभा विनय कुमार 25 जुलाई को पांवटा साहिब में उप-मंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में भाग लेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी है।

Read more

23 से 26 जुलाई 2024 को 10 बजे से 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी वाधित : ई0 रविन्द्र चौधरी

बिलासपुर || 22 जुलाई, 2024 || सहायक अभियंता विद्युत उपमण्डल न0-।। ई0 रविन्द्र चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि 23 से 26 जूलाई 2024 तक बिजली की नई लाइन बिछाने व सर्विस लाईनो की आवश्यक मरम्मत हेतु डियारा अनुभाग के अंतर्गत आने वाले हनुमान मन्दिर, बाल्मीकी मोहल्ला, जंज घर, आनन्द पैलेस, नाले का नौण तथा उसके साथ लगते स्थानों पर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से वाधित रहेगी। उन्होने आम जनता से सहयोग का अनुरोध किया है। उन्होंने बताया कि शटडाउन मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा।

Read more

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून की प्रवेश परीक्षा का 01 दिसंबर, 2024 को होगा आयोजन

शिमला || 22 जुलाई, 2024 || राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून में आठवीं कक्षा में प्रवेश परीक्षा 1 दिसंबर, 2024 को देश भर में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी सूचना ब्यूरो ( रक्षा स्कन्ध) के प्रवक्ता ने दी। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत आने वाला अतः सेवा शिक्षण संस्थान है। यह कॉलेज 1922 में स्थापित हुआ था और इसका प्रमुख लक्ष्य छात्र एवं छात्राओं को सम्पूर्ण शिक्षा प्रदान करना है। राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज, देहरादून में आठवीं कक्षा में प्रवेश पाने के लिए छात्र एवं छात्राएं दोनों आवेदन करने के पात्र हैं। प्रवेश केवल आठवीं कक्षा में

Read more

नवोदय चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 सितंबर तक

हमीरपुर || 22 जुलाई, 2024 || जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा शनिवार 18 जनवरी 2025 को आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए पात्र एवं इच्छुक विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 16 सितंबर निर्धारित की गई है। विद्यालय के प्राचार्य विक्रम कुमार ने बताया कि परीक्षा से संबंधित नियमों एवं पात्रता की शर्तों की जानकारी नवोदय की वेबसाइट नवोदया.जीओवी.इन navodaya.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान हमीरपुर जिले के किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान में पांचवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी

Read more

27 जुलाई को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवी में 50 पदों हेतू कैंपस इंटरव्यू का होगा आयोजन : सुरेन्द्र शर्मा

बिलासपुर || 22 जुलाई, 2024 || जिला रोजगार अधिकारी सुरेंदर शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि औरो स्पिनिंग मिल्स लिमिटेड, वर्धमान ग्रुप बददी सोलन द्वारा ट्रेनीस के 50 पदों हेतू 27 जुलाई 2024 को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवी, में 10ः30 बजे से कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 5वीं से लेकर 9 वीं अथवा 10 वीं से लेकर 12वीं रखी गयी है। उन्होने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान मासिक वेतन रू 9500/- तथा 1000/- अलाउंस साथ ही हॉस्टल एवं कैंटीन की सुविधा दी जाएगी। तीन माह के बाद मासिक वेतन रू 13064/- दिया जायेगा।

Read more

नाहन में 26 जुलाई को आयोजित होगा कारगिल विजय दिवस

नाहन || 22 जुलाई, 2024 || सहायक आयुक्त सिरमौर गौरव महाजन की अध्यक्षता में आज यहां आगामी 26 जुलाई, को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। गौरव महाजन ने बताया कि 26 जुलाई, को प्रातः 10 बजे नाहन स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल युद्ध में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजली दी जाएगी। उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को शहीद स्मारक की उचित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए। बैठक में उप निदेशक सैनिक कल्याण मेजर दीपक धवन, डीएसपी मुख्यालय रमा कांत ठाकुर, वाहिनी प्रशासनिक अधिकारी गृह

Read more

विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए, तन-मन से तंदुरुस्त रहना अत्यंत आवश्यक – जगत सिंह नेगी

रिकांग पिओ ||  22 जुलाई, 2024 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन समस्याएं व शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के निचार उपमंडल की रा0व0मा0पा0 कटगांव में छात्राओं के लिए आयोजित जिला स्तरीय अंडर-14 खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कहा कि एक विद्यार्थी का समग्र विकास तभी सुनिश्चित हो सकता है जब वह तन और मन से तंदुरुस्त रहे जिसके लिए विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेल से जोड़ने की अत्यंत आवश्यकता है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार, सरकारी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं

Read more

उपायुक्त की अध्यक्षता में चूड़ेश्वर मंदिर समिति की बैठक का आयोजन, 11 अक्टूबर होगा शांत महायज्ञ कार्यक्रम

शिमला || 22 जुलाई, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ रोजना हॉल में चूड़ेश्वर मंदिर समिति की बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में 11 अक्टूबर, 2024 को आयोजित होने वाले प्राण प्रतिष्ठा एवं शांत महायज्ञ कार्यक्रम के आयोजन बारे विस्तृत चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। उपायुक्त ने कहा कि कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए हम सभी को आज से समन्वय स्थापित कर कार्य करने की आवश्यकता है ताकि आयोजन का सफल समापन हो सके और श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान की जा सके।  उन्होंने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा एवं शांत महायज्ञ कार्यक्रम में जिला

Read more

ऊना जिला प्रशासन की पर्यावरण संरक्षण को प्रेरणात्मक पहल, लोगों को निशुल्क बांटे 1100 पौधे

ऊना || 22 जुलाई, 2024 || ऊना जिला प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक प्रेरणात्मक पहल करते हुए सोमवार को लोगों के लिए निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त जतिन लाल ने स्थानीय लोगों समेत विभिन्न एनजीओ के प्रतिनिधियों को पौधे वितरित किए। कार्यक्रम में सिट्रस प्रजाति के 1100 पौधे वितरित किए गए। बता दें, वन महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी ऊना ने वन विभाग के सहयोग से इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस मौके पर उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आने वाली

Read more

विशेष चैकिंग अभियान के तहत जुलाई माह में कर चोरी मामलों से वसूले लगभग साढे़ 5 लाख रूपये

ऊना || 22 जुलाई, 2024 || राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना ने जुलाई माह के दौरान विभागीय नाका गगरेट में चार और पंडोगा में 40 कर चोरी के मामलों में कार्रवाई करते हुए 5,48,510 रूपये जुर्माने के रूप में वसूल किए हैं। यह जानकारी देते हुए राज्य कर व आबकारी विभाग ऊना के उप आयुक्त विनोद सिंह डोगरा ने बताया कि विभागीय नाका गगरेट में विशेष चैकिंग के दौरान चार मामले बिना बिल के विभिन्न प्रकार के सामान के पाए गए जिन पर जीएसटी अधिनियम की उल्लंघना करने पर नियमानुसार कार्रवाई की गई। उन्होंने बताया कि गगरेट में पकड़े

Read more

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी श्रमिक बनवाएं अपने राशन कार्ड

हमीरपुर || 22 जुलाई, 2024 || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिकों को अतिशीघ्र राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि उच्चतम न्यायालय ने भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत उन सभी प्रवासी श्रमिकों को राशन कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं जो अभी तक राशन कार्ड से वंचित हैं, ताकि इन श्रमिकों को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के माध्यम से मुफ्त राशन उपलब्ध करवाया जा सके।

Read more