मोदी 3.0 का बजट किसानों के विकास की दिशा में नई उम्मीद की किरण होगा साबित

शिमला || 25 जुलाई, 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री सीतारमण द्वारा प्रस्तुत किया गया मोदी 3.0 का बजट किसानों के विकास की दिशा में नई उम्मीद की किरण साबित होगा। जहां कृषि विकास की दृष्टि से 1 लाख 51 हजार करोड़ रू0 का प्रावधान रखा गया है वहीं तिलहन के विकास, सब्जी उत्पादन, भण्डारण, विक्रय के विकास और बागवानी की 109 नई फसलों के विकास पर फोकस रहेगा। याद रहे कि मोदी 3.0 की पहली कैबिनेट में 11 करोड़ किसानों को 22000 हजार करोड़ रू0 उनके खाते में डालकर किसान सम्मान

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में पांवटा साहिब में उपमंडल स्तरीय अधिकारियो की बैठक हुई आयोजित

नाहन || 25 जुलाई, 2024 || विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज गुरुवार को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र की पांवटा साहिब उपमंडल में पड़ने वाले धारटी धार क्षेत्र की 7 पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। विधानसभा उपाध्यक्ष ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्रवासियों से प्राप्त जनसमस्याओं का समयबद्ध निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि रेणुका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पांवटा साहिब उपमंडल में जितने भी विकास कार्य चल रहे हैं उन सभी विकास कार्यों में तीव्रता लाई जाए। उन्होंने कहा कि

Read more

हरोली में साइबर क्राइम, सोशल मीडिया और फेक न्यूज़ बारे जागरूक किए लोग

ऊना || 25 जुलाई, 2024 || हरोली के कौशल विकास केंद्र पालकवाह में आज एसडीएम हरोली राजीव ठाकुर की अध्यक्षता में डिजिट साक्षरता पर जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में साइबर क्राइम, फेक न्यूज़, विज्ञापन, सोशल मीडिया शिष्टाचार, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन सुरक्षा, ई-सर्विसिज़, ऑनलाईन बैंकिंग सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए डिजिट प्लेटफॉर्मों बारे विस्तारपूर्वक जानकारी दी। शिविर में एसडीएम ने बताया कि वर्तमान समय में जैसे-जैसे इंटरनेट का प्रचलन बढ़ रहा है वैसे-वैस लोग भी इंटरनेट के माध्यम से धोखाधड़ी का शिकार होते जा रहे हैं। हर रोज किसी न किसी रूप में सुनते हैं कि किसी ने

Read more

बड़सर में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 29 को

हमीरपुर || 25 जुलाई, 2024 || एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 29 जुलाई को उपरोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 16,500 रुपये से लेकर 19,500

Read more

पंजीकृत श्रमिकों को चिकित्सा उपचार के लिए 50 हजार से 5 लाख तक की राशि का प्रावधान

रिकांगपिओ || 25 जुलाई, 2024 || हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड और जिला श्रम कल्याण विभाग किन्नौर के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम पंचायत स्पीलो व किन्नौर जिले के दूरदराज क्षेत्र ग्राम पंचायत नाको में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य विभाग द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जन मानस तक पहुंचाना हैं। जागरूकता शिविर कि अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने की। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में बोर्ड द्वारा अपने पंजीकृत कामगारों के

Read more

महिला सशक्तिकरण पर शिविर आयोजित, 21 जून से 4 अक्तूबर तक चलेगा विशेष कार्यक्रम

शिमला || 25 जुलाई, 2024 || भारत सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के अंर्तगत मिशन शक्ति संकल्प योजना के तहत गुरुवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय शिमला के हॉल में महिला सशक्तिकरण पर शिविर आयोजित किया गया। जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल ने बताया कि 22 जुलाई से 26 जुलाई तक चले महिला केंद्रित विधान साप्ताहिक कार्यक्रम के तहत जिला के विभिन्न विकास खंडों में आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, स्कूल व कॉलेज के बच्चों तथा महिलाओं को भारतीय न्याय संहिता के प्रावधानों के अलावा मिशन शक्ति के तहत चल रही विभिन्न स्कीमों के बारे में जानकारी दी जाएगी। इनमे

Read more

उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान 27 जुलाई को शिलाई में सुनेंगे जनसमस्यायें

नाहन || 25 जुलाई, 2024 || उद्योग एवं संसदीय मामले मंत्री हर्षवर्धन चौहान 27 जुलाई को दोपहर बाद एक बजे शिलाई में जन समस्यायें सुनेंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने यह जानकारी प्रदान की है।

Read more

माइक्रो टर्नर्स कंपनी ने किया 26 युवाओं का चयन

हमीरपुर || 25 जुलाई, 2024 || प्रसिद्ध कंपनी माइक्रो टर्नर्स प्राइवेट लिमिटेड ने बुधवार 24 जुलाई को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर में साक्षात्कार का आयोजन किया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 55 आईटीआई डिप्लोमाधारक युवाओं ने भाग लिया। कंपनी ने इनमें से 26 अभ्यर्थियों का चयन कर लिया। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर के प्रधानाचार्य सुभाष चंद शर्मा ने बताया कि कंपनी ने 10 अभ्यर्थियों को पहली अगस्त से ज्वाइन करने के निर्देश दिए हैं। जबकि, 16 अभ्यर्थियों को द्वितीय वर्ष की परीक्षा पास करने के बाद ज्वाइन करने को कहा है। प्रधानाचार्य ने बताया कि इन चयनित युवाओं

Read more

धनीराम शामिल करेंगे कारगिल विजय दिवस रजत जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत

शिमला || 25 जुलाई, 2024 || माननीय मंत्री स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनीराम शांडिल 26 जुलाई 2024 को प्रातः 9:30 बजे गेयटी थिएटर में आयोजित किये जा रहे राज्य स्तरीय कारगिल विजय दिवस रजत जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी आज यहाँ एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Read more

शहीद दिलवर खान राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक

बंगाणा || (ऊना), 25 जुलाई 2024 || श्रीनगर के कुपवाड़ा में आतंकियों से लड़ते हुए अपनी मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले 28 आरआर के नायक दिलवर खान (28 वर्ष) को गुरुवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शहीद की पार्थिव देह दोपहर करीब 2 बजे बंगाणा उपमंडल में उनके पैतृक गांव घरवासड़ा लाई गई। गांव में हर दिल गमगीन और हर आंख नम थी| हर आंख में थे आंसू, लेकिन दिल में भरा था गर्व इस मौके पर विधायक विवेक शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम सोनू गोयल सहित भारतीय

Read more

ड्रग इंस्पेक्टर और जिला निरीक्षण अधिकारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन

शिमला || 25 जुलाई, 2024 || हिमाचल प्रदेश के आयुष विभाग द्वारा परिमहल (SIHFW) शिमला में ड्रग इंस्पेक्टर और जिला निरीक्षण अधिकारियों के लिए तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यशाला में लगभग 32 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। यह कार्यशाला 23 से 25 जुलाई तक आयोजित की जा रही है और इसमें 8 सत्र हैं, जिनमें प्रतिष्ठित संसाधन व्यक्तियों द्वारा व्याख्यान दिए जाएंगे। सचिव आयुष कदम संदीप वसंत ने उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता की। आयुष निदेशक डॉ निपुण जिंदल ने कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में सचिव आयुष का स्वागत करते हुए इस कार्यशाला

Read more

वन अधिकार तय करने के लिए सक्रिय हों एफआरसी

हमीरपुर || 25 जुलाई, 2024 || वन भूमि के आस-पास के स्थायी निवासियों के व्यक्तिगत या सामुदायिक वन अधिकार तय करने के लिए जिला हमीरपुर में भी वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) के तहत आवश्यक प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। इस संबंध में बुधवार को यहां बचत भवन में आयोजित उपमंडल स्तरीय कार्यशाला में उपस्थित राजस्व विभाग के कर्मचारियों और पंचायत सचिवों को संबोधित करते हुए एडीएम राहुल चौहान ने कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में वन अधिकार समितियों (एफआरसी) के गठन की प्रक्रिया पूर्ण करवाएं। उन्होंने कहा कि अगर इन समितियों का गठन पहले किया जा चुका है तो इन्हें सक्रिय

Read more

जेल वार्डर पुरुष व महिला के 91 पदों के लिए लिखित परीक्षा 28 जुलाई 2024 को

रिकांगपिओ || 25 जुलाई, 2024 || कार्यालय अधीक्षक उप-कारागार कल्पा जिला किन्नौर के एक प्रवक्ता ने बताया कि किन्नौर जिला के शारीरिक दक्षता परीक्षा में उर्तीण उम्मीदवारों के लिए कारागार एवं सुधारात्मक सेवाएं विभाग हिमाचल प्रदेश में जेल वार्डर पुरुष व महिला के 91 पदों अनुबंध आधार पर भर्ती की लिखित परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई 2024 को राजकीय महाविद्यालय संजौली जिला शिमला में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने शारीरिक दक्षता परीक्षा उर्तीण की है वे उम्मीदवार अपने प्रवेश पत्र कारागार विभाग की वैबसाइट “admis.hp.nic.in/hpprisons/” से या अपनी पंजीकृत ई- मेल के द्वारा डाउनलोड कर सकते है।

Read more

ज्ञाबुंग में स्वास्थ्य जांच शिविर का किया आयोजन

रिकांगपिओ || 25 जुलाई, 2024 || जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्राम पंचायत ज्ञाबुंग में स्वस्थय जांच शिविर का आयोजन किया गया। यह जानकारी डॉ सुधीर सिंह जिला टीबी अधिकारी ने दी। उन्होनें बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 275 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस शिविर में ज्ञाबुंग, रोपा, सुन्नम, पंचायत के लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवायी। उन्होंने बताया कि इस शिविर में एच0आई0वी0 टेस्ट, हैपेटाइटिस बी0 और सी0, यौन रोग एवं ए0आई0हेण्ड0हेल्ड0 एक्सरे मशीन द्वारा लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत प्रधान ज्ञाबुंग ज्ञान सिंह नेगी, महिला मंडल की प्रधान सहित अन्य

Read more

हिमाचल के पदक विजेता खिलाड़ियों की ईनामी राशि में भारी वृद्धि

हमीरपुर || 25 जुलाई, 2024 || हिमाचल प्रदेश सरकार ने ओलंपिक्स, विंटर ओलंपिक्स, पैरा ओलंपिक्स, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों, पैरा एशियाई और पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में भारी वृद्धि की है। इस संबंध में युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के सचिव की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार ओलंपिक्स, विंटर ओलंपिक्स और पैरा ओलंपिक्स खेलों के स्वर्ण पदक विजेता हिमाचली खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि 3 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 5 करोड़ रुपये कर दी गई है। इसी प्रकार रजत पदक विजेता की राशि 2 से बढ़ाकर 3 करोड़ और

Read more

उपायुक्त की अध्यक्षता में क्षय रोग उन्मूलन बैठक का आयोजन

शिमला || 25 जुलाई, 2024 || जिला क्षय रोग फॉरम और जिला क्षय सह रूग्णता (कोमोर्बिडिटी) एवं जिला क्षय रोग समिति की बैठक का बुधवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सम्मपन हुई। उपायुक्त ने बैठक में निर्देश दिए कि जिला को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए विभाग, एनजीओ और प्रशासन तीव्र गति से कार्य करें। उन्होंने कहा कि लोगों में जागरूकता बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ना होगा। उन्होंने कहा कि सरकारी कार्यालयों में इसके बारे में जागरूकता फैलाई जाए और जिला के निजी अस्पतालों को क्षय रोग मुक्त अभियान के तहत जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि

Read more

वन अधिकार समिति के बैठक का आयोजन, उपायुक्त ने की अध्यक्षता

शिमला || 24 जुलाई, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला स्तरीय वन अधिकार अधिनियम समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एफआरए से संबंधित विभिन्न मामलों पर विस्तृत विचार विमर्श किया गया। उपमण्डल डोडरा क्वार के राजस्व ग्राम एवं ग्राम सभा के वन अधिकारों का निपटारा करने पर विचार किया गया। डोडरा क्वार उपमंडल के जाखा, जिसकुन, किटेरवारी, पंडार, धंदरवारी, डोडरा दोयम, अशांदा, चनाऊं एवं डोडरा अब्बल राजस्व गांव शामिल है। उपायुक्त ने कहा कि डोडरा क्वार उपमंडल के अंतर्गत राजस्व गांव से किसी भी व्यक्ति एवं समुदाय ने दावा प्रस्तुत नहीं

Read more

हमीरपुर में भी मनाई जाएगी कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ

हमीरपुर || 25 जुलाई 2024 || कारगिल युद्ध की 25वीं वर्षगांठ 26 जुलाई को हमीरपुर में भी कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाई जाएगी। उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि इस उपलक्ष्य पर शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा पार्क एवं निर्माणाधीन युद्ध स्मारक के परिसर में आयोजित किए जाने वाले श्रद्धांजलि समारोह में जिला के वरिष्ठ अधिकारी, भूतपूर्व सैनिक, कारगिल शहीदों के परिजन और आम लोग भी भाग लेंगे। इस समारोह के लिए जिला प्रशासन और जिला सैनिक कल्याण उपनिदेशक कार्यालय की ओर से सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं।

Read more

शिवदयाल रोशन लाल “फर्म“, निभा रही सेवा “धर्म“

शिमला || 25 जुलाई, 2024 || समाज के प्रति यदि आप अपनी सहभागिता की अहमियत को समझते है तो आप फिर किसी भी बेसहारा का सहारा बन सकते है। मानवता की सेवा को धर्म में भी श्रेष्ठ रखा गया है। ऐसा ही कार्य पिछले पांच सालों से शिमला शहर के लोअर बाजार में शिवदयाल रोशन लाल फर्म करती आ रही है। क्षय रोगियों के प्रति फर्म की दया और प्रेम भावना ने इन्हें समाज के सरोकार में लगा दिया हैै। यह फर्म पिछले पांच सालों से क्षय रोगियों को मुफ्त में दवाइयां मुहैया करवा रही है। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने

Read more

किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत छितकुल में जागरूकता शिविर का आयोजन

रिकांगपिओ || 25 जुलाई, 2024 || हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से जिला श्रम कल्याण विभाग किन्नौर द्वारा ग्राम पंचायत छितकुल में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नर देव सिंह कंवर ने की। इस जागरूकता शिविर में गा्रंम पंचायत छितकुल के 90 गा्रमवासियों ने भाग लिया। उन्होंने ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड अधिनियम 1996 के अनुसार वे सभी कामगार जो भवन, मार्गों, सड़क, सिंचाई, जल निकास, तट बंध, बाढ़ नियंतरण, टेलीफोन लाइनों, संचार माध्यमो

Read more