राष्ट्रधर्म के लिए अपने प्राणों की बलि देना पूजनीय – डॉ धनीराम शांडिल
कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित शिमला || 26 जुलाई, 2024 || कारगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर आज यहाँ ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह किया गया। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनी राम शांडिल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और कारगिल में शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस कार्यक्रम में कारगिल युद्ध में शहीद, शौर्य सम्मान से सम्मानित वीर नारी और कारगिल युद्ध का हिस्सा रह चुके सेवानिवृत्त पूर्व सैनिकों को सम्मानित किया
Read more