सर्च ऑपरेशन में लाइव डिटेक्टर डिवाइस समेत स्निफर डाॅग को बनाया सर्च ऑपरेशन का हिस्सा

शिमला || 03 अगस्त, 2024 || समेज त्रासदी में एनडीआरएफ टीम ने मलबे के नीचे दबे लापता लोगों को ढूंढने के लिए लाइव डिटेक्टर डिवाइस का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। शनिवार को प्रभावित क्षेत्र में लाइव डिटेक्टर डिवाइस की सहायता सर्च ऑपरेशन में ली गई, लेकिन इससे भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। इसके साथ ही स्निफर डाॅग भी सर्च ऑपरेशन का हिस्सा बनाए गए है ताकि सर्च ऑपरेशन की गुणवत्ता में और बढ़ावा हो सके। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि लाइव डिटेक्टर डिवाइस की सहायता से मलबे के नीचे सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है कि मलबे

Read more

डॉ. बिन्दल ने राहत सामग्री के वाहन को हरी झंडी दिखा कर किया रवाना

शिमला || 03 अगस्त, 2024 ||  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा रामपुर और आनी क्षेत्र में दो दिन पूर्व मध्य रात्रि में बादल फटने से जहां बड़ी संख्या में जानी नुकसान हुआ वहीं रिहायशी मकान पूरी तरह जमींदोज हो गए। समेज गांव में 26 परिवार विस्थापित हुए हैं, गानवी गांव में 10 परिवार विस्थापित हुए हैं, बागीपुल में लगभग 16 परिवार विस्थापित हुए है और केदस में 6 परिवार विस्थापित हुए हैं। भाजपा ने फौरी राहत के रूप में विस्थापित परिवारों को नित्य उपयोग का सामान देने का निर्णय किया जिसकी पहली खेप आज सांय 5ः00 बजे

Read more

जिला प्रशासन के प्रयासों से ट्रांसपोर्ट सोसायटी विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान

ऊना || 03 अगस्त, 2024 || ऊना जिला प्रशासन के प्रयासों से गगरेट और चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र से जुड़े एक ट्रांसपोर्ट सोसायटी विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान कर लिया गया है। बता दें, उपायुक्त जतिन लाल ने शिव सहकारी ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड अंब, शिवालिक ट्रांसपोर्ट सोसायटी लिमिटेड भंजाल तथा जय शंकर ट्रक एंड टैंकर को-ऑपरेटिव ट्रांसपोर्ट सोसाइटी लिमिटेड में चल रहे विवाद में दायर शिकायतों की जांच और समाधान के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना की अध्यक्षता में एक समिति गठित की थी। इस समिति में एसडीएम अंब, एसडीएम गगरेट, जिला राजस्व अधिकारी, ऊना और सहायक पंजीयक सहकारी समितियां, ऊना को सदस्य

Read more

सब्जी मंडियों में निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करवाएगी एपीएमसी: अजय शर्मा

हमीरपुर || 03 अगस्त, 2024 || कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) हमीरपुर की बैठक शनिवार को समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें मंडी समिति से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक चर्चा की गई। समिति द्वारा पिछली बैठक में पारित बजट को बोर्ड कार्यालय से स्वीकृति के उपरांत इस बैठक में पुनः अनुमोदन हेतु रखा गया। बैठक में मंडी समिति ने वर्ष 2023-24 में प्राप्त कुल 1,90,76,289 रुपये की आय और 1,40,65,900 रुपये के व्यय का मद्वार अनुमोदन किया। इसके साथ-साथ वर्ष 2024-25 में माह जून तक प्राप्त कुल 49,48,254 रुपये की आय और 39,92,254

Read more

सभी शिक्षण संस्थानों में एंटी रैगिंग कमेटियां रहें सतर्क: अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 03 अगस्त, 2024 || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने जिला हमीरपुर के सभी सेकेंडरी एवं उच्च शिक्षण संस्थानों तथा व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में एंटी रैगिंग कमेटियों को सतर्क रहने तथा किसी भी तरह की रैगिंग की शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के अनुसार गठित जिला स्तरीय एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने ये निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षण संस्थानों में रैगिंग रोकने के लिए बनाए गए रैगिंग रोधी अधिनियम में बहुत ही कड़े प्रावधान किए गए हैं तथा हर संस्थान में एंटी रैगिंग कमेटी

Read more

जिला एवं सत्र न्यायधीश और अन्य अधिकारियों ने किया पौधारोपण

हमीरपुर || 03 अगस्त, 2024 || जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने शनिवार को वन विभाग के सहयोग से हमीरपुर के निकटवर्ती गांव झनियारा में पौधारोपण अभियान आयोजित किया। इस अवसर पर प्राधिकरण के अध्यक्ष और जिला एवं सत्र न्यायधीश भुवनेश अवस्थी, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश सचिन रघु, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सूर्य प्रकाश, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव असलम बेग, न्यायिक दंडाधिकारी वत्सला चौधरी, डीएफओ अंकित कुमार, वन रेंज अधिकारी अजय चंदेल, जिला न्यायिक परिसर के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगभग 100 पौधे रोपे।

Read more

सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 12-13 को

हमीरपुर || 03 अगस्त, 2024 || एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 12 अगस्त को जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में और 13 अगस्त को उपरोजगार कार्यालय नादौन में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान

Read more

सर्वर की समस्या के कारण छूटे लोग इस माह ले सकते हैं राशन

हमीरपुर || 02 अगस्त, 2024 || खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि पिछले महीने के आखिरी सप्ताह के दौरान सर्वर में तकनीकी खराबी के कारण उचित मूल्य की दुकानों में राशन से वंचित लोग अब जुलाई महीने के कोटे का राशन इस महीने ले सकते हैं। जिला नियंत्रक ने बताया कि जुलाई महीने के अंतिम 4 दिनों के दौरान सर्वर में तकनीकी खराबी आ गई थी। इस कारण जिला हमीरपुर के कई उपभोक्ताओं को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत राशन नहीं मिल पाया था। अरविंद शर्मा ने बताया कि राशन से

Read more

शिक्षा मंत्री का एक दिवसीय प्रवास कार्यक्रम जारी

शिमला || 02 अगस्त, 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 03 अगस्त, 2024 को अपने विधानसभा क्षेत्र जुब्बल कोटखाई के प्रवास पर रहेंगे, यह जानकारी आज यहाँ सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि रोहित ठाकुर 03 अगस्त, 2024 को  दोपहर 12 बजे मांदल में वन विभाग द्वारा आयोजित वन महोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके पश्चात् वह रोहटान में कियालु महाराज के शिव महापुराण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके उपरांत वह पार्टी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों से मिलेंगे तथा उनकी समस्याओं को सुनेंगे।

Read more

अवैध खनन पर सख्ती से निपटें अधिकारी : हर्षवर्धन चौहान

ऊना || 02 अगस्त, 2024 || उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अधिकारियों को अवैध खनन के खिलाफ कड़े कदम उठाने के निर्देश हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अवैध खनन को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। इसमें शामिल लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी, जिससे प्रदेश में अवैध खनन पर पूरी तरह से अंकुश लगाया जा सके। उद्योग मंत्री ऊना जिले में अवैध खनन पर अंकुश लगाने की रणनीति पर चर्चा के लिए शुक्रवार को डीआरडीए सभागार में आयोजित जिला अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता

Read more

कृमिनाशक दवाई से न छूटे कोई भी बच्चा: अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 02 अगस्त, 2024 || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने शुक्रवार को बच्चों से संबंधित स्वास्थ्य विभाग के तीन महत्वपूर्ण अभियानों एवं कार्यक्रमों की जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक की अध्यक्षता करके इनकी प्रगति की समीक्षा की तथा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। बैठक के दौरान डायरिया रोको अभियान, राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस और राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम पर व्यापक चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि इन तीनों अभियानों के क्रियान्वयन में स्वास्थ्य विभाग के अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा, आयुष, जल शक्ति, पंचायतीराज और अन्य विभागों की भूमिका भी काफी महत्वपूर्ण है। अमरजीत सिंह ने

Read more

‘शिशु के लिए अमृत है मां का दूध’

हमीरपुर || 02 अगस्त, 2024 || विश्व स्तनपान सप्ताह के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग ने झनियारी और बड़सर में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए। इनकी अध्यक्षता करते हुए विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि जिला के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में 1 से 7 अगस्त तक विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन्म के बाद बच्चों के लिए मां का पहला गाढ़ा दूध अमृत के समान होता है। यह दूध बच्चांे को रोग प्रतिरोधक क्षमता और सही अनुपात में सही पोषक तत्व प्रदान करता है। अनिल कुमार ने बताया कि इस दूध

Read more

कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करें : उपायुक्त

ऊना ||  02 अगस्त, 2024 || जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में सभी कोचिंग सेंटरों में सुरक्षा मानकों के कड़े पालन की दिशा में निर्णायक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित हर कोचिंग सेंटर का सघन निरीक्षण करने और सुरक्षा मानकों के अनुपालन को सुनिश्चित करने को कहा है। इस संदर्भ में आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी ने सभी एसडीएम को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने-अपने उपमंडलों में कोचिंग सेंटरों का विस्तृत डेटा संकलित करें, जिसमें सेंटर का नाम, पता, स्वामित्व, पंजीकरण स्थिति, नामांकित छात्रों

Read more

13 .76 करोड़ रुपए से होगा भराडी-चंदोग सड़क का निर्माण-विनय कुमार

नाहन || 02 अगस्त, 2024 || विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज शुक्रवार को श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत भराडी में 13.76 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली लगभग 13 किलोमीटर लम्बी, भराडी-डिकराहां-भावण-चंदोग सड़क का भूमि पूजन किया। विधानसभा उपाध्यक्ष ने इस अवसर पर विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस सम्पर्क मार्ग के निर्माण  से नौहराधार, बोगधार, लुधियाना, भराडी, चाढना, देवामानल, संगडाह क्षेत्र के हजारो लोगो को लाभ मिलेगा। विनय कुमार ने कहा कि भराड़ी-भावन सड़क का निर्माण रेणुका क्षेत्र के दिवंगत विधायक डा. प्रेम सिंह ने बहुत पहले देखा था जिसे

Read more

राजगढ़ में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 10 और आंगनवाड़ी सहायिका के 19 पद भरे जायंगे-सीडीपीओ पवन कुमार

नाहन || 02 अगस्त, 2024 || राजगढ़ बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय के तहत 10 पद आंगनवाड़ी कार्यकताओं तथा 19 पद सहायिकाओं के भरे जायेंगे। इन पदों की भर्ती के लिए 20 अगस्त 2024 को एसडीएम कार्यालय राजगढ़ में साक्षात्कार लिये जायेंगे। पात्र प्रार्थी 12 अगस्त 2024 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय राजगढ़ में जमा करवा सकते हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी राजगढ़ पवन कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवानी केन्द्र धार पुजैरा, बखोग, कड़ोली, घोटाड़ी, लाना मियूं, उलख कतोगा, नाणू बगोड़िया, सैर मनोन आंगनवाड़ी केन्द्र तथा राजगढ़ नगर पंचायत वार्ड न. सात व

Read more

आंगनवाड़ी केन्द्रों में पहुंचने वाले राशन का लिया जाये नियमित सैंपल : सुमित खिमटा

नाहन || 02 अगस्त, 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने खाद्य एव आपूर्ति विभाग और बाल विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के आंगनवाड़ी केंद्रों में सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत आवंटित किये जा रहे राशन की गुणवत्ता की जांच के लिए राशन की नियमित सैंपलिंग की जाये। उन्होंने कहा कि सिरमौर जिला में 1462 आंगनवाड़ी केन्द्रों में शिशुओं, गर्भधात्री माताओं और अन्य पात्र लोगों को पोषाहार वितरित किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के स्वास्थ्य के दृष्टिगत केन्द्रों में पहुंच रहे राशन की गुणवत्ता की जांच जरूरी है। उपायुक्त सुमित खिमटा नाहन में समन्वित

Read more

उचित मूल्य की 7 दुकानों के लिए आवेदन 12 अगस्त तक

हमीरपुर || 02 अगस्त, 2024 || सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में खुलने वाली उचित मूल्य की 7 दुकानों के लिए 12 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत चलोह के गांव धैल, ग्राम पंचायत क्याराबाग के गांव सुनवीं ब्राह्मणा, ग्राम पंचायत जनैहण के गांव जनैहण, ग्राम पंचायत दैण के गांव दैण, ग्राम पंचायत करंडोला प्लासी के गांव जटुआ, ग्राम पंचायत धमरोल के गांव यानवीं और ग्राम पंचायत हणोह के गांव जड़ोह में उचित मूल्य की एक-एक दुकान खोली जाएगी। उन्होंने बताया

Read more

उप मुख्यमंत्री ने कुर्पन खड्ड पेयजल योजना को हुए नुकसान का लिया जायजा

शिमला || 02 अगस्त, 2024 ||  उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बादल फटने से बागी पूल, मतियाना, कुमारसैन, सैंज, कुर्पन खड्ड में जल शक्ति विभाग की पेयजल योजनाओं को हुए नुकसान का घटना स्थल पर जाकर जायजा लिया। उप-मुख्यमन्त्री ने कहा कि बागी पूल में बाढ़ से जल शक्ति विभाग को लगभग 10 करोड़ रुपए का नुक्सान हुआ है। उन्होंने कहा कि पेयजल योजनाओं को सुचारु करने के लिए जल शक्ति विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी मेहनत से कार्य कर रहे है ताकि लोगों को पेयजल की किल्लत का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि कुर्पन खड्ड परियोजना पर 315

Read more

जिला हमीरपुर में मॉनसून सीजन में अभी तक 15 करोड़ का नुक्सान

हमीरपुर || 02, 2024 || अगस्त इस मॉनसून सीजन में जिला हमीरपुर के अधिकांश इलाकों में अभी तक कम बारिश हुई है, लेकिन कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश एवं तेज हवाओं के कारण सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को काफी नुक्सान पहुंचा है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार इस वर्ष 27 जून के बाद जिला हमीरपुर में अभी तक लगभग 15.04 करोड़ रुपये का नुक्सान हो चुका है। उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान जिला में एक कच्चा मकान क्षतिग्रस्त हुआ है। इसी अवधि में लोक निर्माण

Read more

वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के हर वर्ग के कल्याण और समावेशी विकास के प्रति वचनबद्ध – जगत सिंह नेगी

रिकांग पिओ || 02 अगस्त, 2024 || राजस्व बागवानी एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के पहले दिन निचार उपमंडल की ग्राम पंचायत रामणी का दौरा किया तथा रामणी पंचायत के लिए 32 लाख 36 हजार रूपए की राशि से बनने वाली जल आपूर्ति योजना का शिलान्यास किया। इसके अलावा उन्होंने राजकीय उच्च विद्यालय रामणी के अतिरिक्त भवन का शिलान्यास भी किया। जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने देवता सत्य नारायण मंदिर परिसर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार जनजातीय क्षेत्रों के हर एक वर्ग के कल्याण

Read more