नशा समाज के लिए चुनौती, इसके खिलाफ मिलकर लड़े समाज – अनिरुद्ध सिंह
शिमला || 30 नवम्बर 2024 || राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुन्गा में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया।। इस मौके पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। मुख्यातिथि ने मार्च पास्ट का निरीक्षण किया। मुख्यातिथि को शॉल, टॉपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यातिथि ने कहा कि बच्चे खूब पढ़ाई करें और अपने प्रदेश का नाम रोशन करें। बच्चे नशे से दूर रहे और खेलों में हिस्सा लें। उन्होंने कहा आज के समाज के सामने नशा एक चुनौती बन चुका है। इसे
Read more