पीएम आदर्श ग्राम योजना में 23 गांवों के विकास पर खर्चे जा रहे 3.59 करोड़ – एडीसी
ऊना || 03 दिसम्बर 2024 || प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाई) के ज़िला ऊना में चयनित 23 गांवों के लिए 3 करोड़ 59 लाख 20 हजार की राशि जारी की गई है। इसमें से अब तक 2 करोड़ 16 लाख 87 रुपये की राशि विभिन्न विकासकार्यों पर व्यय की जा चुकी है। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) महेन्द्र पाल गुर्जर ने मंगलवार को पीएमएजीवाई के अन्तर्गत आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। एडीसी ने कहा कि इस योजना के तहत चयनित गांवों में सर्वसुविधायुक्त पुस्तकालय स्थापित किये जाएं जहां अत्याधुनिक ज्ञान-विज्ञान की पुस्तकों के अलावा बच्चों को प्रतियोगी
Read more