लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों को बताईं नालसा की योजनाएं

हमीरपुर || 29 अगस्त, 2024 || जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने बुधवार को डीडीएम साई लॉ कॉलेज जलाड़ी, नादौन में विधिक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। शिविर की अध्यक्षता प्राधिकरण के सचिव असलम बेग ने की। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज के लगभग 200 विद्यार्थियों और 30 फैकल्टी मैंबर्स को नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आम लोगों को न्याय सुलभ बनाने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) ने कई महत्वपूर्ण योजनाएं आरंभ की हैं। मुफ्त कानूनी सहायता योजना इनमें से सबसे महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने बताया कि एससी-एसटी वर्ग के लोग, महिलाएं, बच्चे, दिव्यांग, आपदा

Read more

पीएम जन-धन के 10 साल, 53 करोड़ खाते खोल किया कमाल: अनुराग ठाकुर

शिमला || 29 अगस्त 2024 || पूर्व केंद्रीय मंत्री व हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) के 10 साल पूरे होने पर इस योजना को वित्तीय समावेशन की दिशा में एक परिवर्तनकारी कदम बताया है। अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा” एक दशक पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (PMJDY) की शुरुआत इस सोच के साथ करी कि भारत में हर व्यक्ति के पास अपना बैंक खाता हो जिस से प्रत्येक नागरिक बैंकिंग प्रणाली से जुड़ कर अपना जीवन सुगम बना सके। आज इस योजना के 10 साल पूरे होने

Read more

3 पीजी संचालकों को 5-5 हजार रुपये जुर्माना

हमीरपुर || 29 अगस्त, 2024 || खाद्य सुरक्षा एवं मानकों के उल्लंघन पर हमीरपुर के 3 पीजी संचालकों को 5-5 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। सहायक आयुक्त (खाद्य सुरक्षा एवं मानक) अनिल शर्मा ने बताया कि विभाग में पंजीकृत हमीरपुर के 24 पीजी का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। उन्हांेने बताया कि हाल ही में किए गए निरीक्षण के दौरान 3 पीजी संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें 5-5 हजार रुपये का जुर्माना किया गया है। सहायक आयुक्त ने कहा कि जिन पीजी संचालकों ने अभी तक अपना पंजीकरण नहीं करवाया है, वे

Read more

ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिक बनवाएं राशन कार्ड

हमीरपुर || 29 अगस्त, 2024 || ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत सभी प्रवासी श्रमिकों को सर्वाेच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुसार राशन कार्ड उपलब्ध करवाने के लिए खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने विशेष अभियान चलाया है। विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में इन श्रमिकों के राशन कार्ड बनाने की जिम्मेदारी विभाग के निरीक्षकों को सौंपी गई है। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे प्रवासी श्रमिक राशन कार्ड बनवाने के लिए संबंधित ग्राम पंचायत के सचिव या खंड विकास अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिला नियंत्रक ने बताया कि विकास खंड बड़सर

Read more

घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं बीएलओ: अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 29 अगस्त, 2024 || उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के पांचों विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की अशुद्धियों को दुरुस्त करने तथा इनके नवीनीकरण के लिए 20 अगस्त से 8 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान सभी बूथ लेवल अधिकारी घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं तथा मतदाता सूचियों में अशुद्धियों को दुरुस्त करने के लिए प्रारूप-8 भर रहे हैं। एक अक्तूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने जा रहे युवाओं और किन्हीं कारणों से छूटे

Read more

नादौन, भरमोटी और धरबियाल के डिपो में राशन ले सकते हैं प्रवासी श्रमिक

हमीरपुर || 29 अगस्त, 2024 || खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक अरविंद शर्मा ने बताया कि नादौन शहर और इसके आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे प्रवासी श्रमिकों एवं राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के लाभार्थियों को ‘एक राष्ट्र, एक राशन कार्ड’ योजना के तहत राशन प्रदान करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जिला नियंत्रक ने बताया कि ये प्रवासी श्रमिक राशन प्राप्त करने के लिए गांव भरमोटी में उचित मूल्य की दुकान के संचालक के मोबाइल नंबर 98824-27885, भूम्पल क्षेत्र के गांव धरबियाल के डिपो संचालक के मोबाइल नंबर 78070-62120 और नादौन

Read more

फोरलेन की दोनों तरफ 100 मीटर तक लागू है टीसीपी एक्ट

हमीरपुर || 29 अगस्त, 2024 || नगर एवं ग्राम योजनाकार हरजिंद्र सिंह ने बताया कि राज्य सरकार ने शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग को ‘फोरलेन योजना क्षेत्र’ के रूप में अधिसूचित किया है। उन्होंने बताया कि जिला हमीरपुर में शिमला-मटौर योजना क्षेत्र की सीमा उखली से आरंभ होकर नादौन तक है और इस फोरलेन राजमार्ग के दोनों ओर नियंत्रण चौड़ाई के किनारे से 100 मीटर तक का क्षेत्र ‘फोरलेन योजना क्षेत्र’ के दायरे में आता है। यानि इसमें नगर एवं ग्राम योजना (टीसीपी) अधिनियम-1977 लागू किया गया है। हरजिंद्र सिंह ने बताया कि गत वर्ष 28 जून को प्रदेश सरकार की ओर

Read more

औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान भराड़ी में रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त तक

बिलासपुर || 29 अगस्त, 2024 || राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान भराड़ी में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया संपन्न होने क पश्चात रिक्त पड़ी सीटों को भरने के लिए संस्थान स्तर पर प्रवेश प्रक्रिया 31 अगस्त तक जारी रहेगी। यह जानकारी प्रधानाचार्य औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भराड़ी ने दी। उन्होंने बताया कि संस्थान में रिक्त सीटों पर ओपन काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेश दिया जायेगा तथा दस्तावेजों के सत्यापन के साथ फीस जमा करवाने पर सीट आवंटित की जाएगी। उन्होंने बताया कि राजकीय औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान भराड़ी में ड्राफ्ट्समैन सिविल, स्विंग टेक्नोलॉजी और ड्राईवर कम मैकेनिक (एल०एम०वी०) व्यावसाय चल रहे हैं, जिनमें ड्राफ्ट्समैन सिविल

Read more

जेएनवी पेखुबेला में छठीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 16 सितम्बर तक आमंत्रित

ऊना || 29 अगस्त, 2024 || जवाहर नवोदय विद्यालय पेखुबेला में कक्षा छठीं की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 16 सितम्बर तक आमंत्रित किए गए हैं। जेएनवी प्राचार्य राज सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए अभ्यर्थी का जन्म 01 मई, 2013 से पहले एवं 31 जुलाई, 2015 के बाद नहीं होना चाहिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2024-25 में जिला ऊना में स्थित किसी मान्यता प्राप्त सरकारी या गैर सरकारी स्कूल से 5वीं में नियमित विद्यार्थी के रूप में शिक्षा ग्रहण कर रहा हो तथा जिला ऊना का वास्तविक निवासी ही इस परीक्षा के लिए पात्र

Read more

बिलासपुर में दिव्यांगो को सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए निशुल्क असेसमेंट कैंप का आयोजन

बिलासपुर || 29 अगस्त 2024 || जिला बिलासपुर में दिव्यांगों के लिए व्योश्री योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों के लिए और एडिप योजना के अंतर्गत एडिप योजना के अंतर्गत दिव्यांगजनों को निशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध करवाने के लिए जिला बिलासपुर के चारों विधानसभा क्षेत्र में 23 से 29 सितंबर तक 7 स्थानो पर असेसमेंट शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने दी। उन्होंने बताया कि रेडक्रॉस सोसाइटी जिला शाखा बिलासपुर के ” स्पर्श ” कार्यक्रम के अन्तर्गत एसेसमेंट शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कैप का आयोजन जिला बिलासपुर के अंतर्गत सदर विधानसभा

Read more

हिन्दुस्तान टाईम्स के प्रमुख सम्पादक गौरव बिष्ट के आकस्मिक निधन पर भाजपा नेताओं ने शोक किया व्यक्त

शिमला || 29 अगस्त, 2024 || भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हिन्दुस्तान टाईम्स के प्रमुख सम्पादक गौरव बिष्ट के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। 50 वर्षीय गौरव बिष्ट का कल रात हृदयघात के कारण दुखद निधन हुआ है। वे अपने पीछे पत्नी और एक बेटा छोड़ गए हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि गौरव बिष्ट विलक्षण प्रतिभा के मालिक थे। उन्होनंे सदैव निर्भीक होकर समाज से जुड़े सजग मुद्दो को समाचार पत्र के माध्यम

Read more

एकल नारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त जतिन लाल

ऊना || 29 अगस्त, 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने एकल नारियों के कल्याण के प्रति अपनी पूर्ण प्रतिबद्धता जताते हुए सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे इन महिलाओं से संबंधित समस्याओं और शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान सुनिश्चित करें। गुरुवार को ऊना के बचत भवन में आयोजित एकल नारी शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने यह निर्देश दिए। इस शिविर का आयोजन एकल नारी शक्ति संगठन और एकल नारी कृषि सहकारी सभा के सहयोग से किया गया, जिसमें जिले के चार ब्लॉक – अम्ब, ऊना, गगरेट, और हरोली की महिलाओं ने भाग

Read more

एसएफजे को गैरकाूननी संगठन घोषित करने की अवधि 5 वर्ष बढ़ाने के लिए नोटिस

हमीरपुर || 29 अगस्त, 2024 || गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम-1967 के तहत गैरकानूनी संगठन घोषित किए गए एक संगठन ‘सिक्ख फॉर जस्टिस (एसएफजे)’ को और पांच साल के लिए गैरकानूनी संगठन घोषित करने हेतु केंद्र सरकार ने एक अधिसूचना जारी की है तथा इस संबंध में दिल्ली उच्च न्यायालय में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) न्यायाधिकरण का गठन किया है। दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायधीश न्यायमूर्ति अनूप कुमार मेंदिरत्ता की अध्यक्षता में गठित यह न्यायाधिकरण एसएफजे को गैरकानूनी संगठन घोषित करने के कारणों का अध्ययन करके अपना निर्णय देगी। न्यायाधिकरण ने इस संबंध में 14 अगस्त को आदेश पारित करते हुए एसएफजे

Read more

कुडुआं दी धार की महिलाओं ने शुरू किया अपना उद्यम

हमीरपुर || 29 अगस्त, 2024 || पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) मट्टनसिद्ध, हमीरपुर जिले के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को प्रशिक्षण प्रदान करके उन्हें अपने उद्यम स्थापित करने के लिए प्रेरित कर रहा है। आरसेटी के माध्यम से अपने गांव में प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद तहसील टौणीदेवी के दूरस्थ गांव कुडुआं दी धार के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आचार, पापड़ और मसाला पाउडर तैयार करने के लिए अपना उद्यम स्थापित किया है। आरसेटी के निदेशक अजय कुमार कतना ने इस उद्यम का शुभारंभ किया तथा गांव की महिलाओं को शुभकामनाएं दीं। स्वयं सहायता समूह

Read more

शिमला में मच्छी वाली कोठी के पास डंगा बैठने से सड़क मार्ग अवरुद्ध 

शिमला || 29 अगस्त, 2024 || शिमला स्थित मच्छी वाली कोठी के पास सड़क बैठने से यातायात अवरुद्ध हो गया है। एक बिजली का खंबा भी सड़क पर लटका है, सड़क के साथ निजी दो मंजिला मकान पूरी तरह कश्तिग्रस्त हो गया है। इस रोड के नीच जो मकान थे वो खाली थे पर आज पास के मकानों को खतरा बना हुआ है, रोड के ऊपर को तरफ आर्मी वाले की आउट हाउस है। सड़क के नीचे जो मकान है उसके मालिक संजय राय है जो कलकत्ता के निवासी है। मच्छी वाली कोठी में भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा

Read more

प्रीति ने मिलिट्री नर्सिंग की परीक्षा पास कर जिला का नाम किया रोशन

हरिपुरधार || 29 अगस्त, 2024 || जिला सिरमौर के संगड़ाह उप मंडल में हरिपुरधार के निकट थोला गांव की होनहार बेटी प्रीति ने मिलिट्री नर्सिंग की परीक्षा पास की है और भारतीय सेवा में सेकण्ड लेफ्टिनेंट नर्सिंग बनने का मार्ग प्रशस्त कर सिरमौर जिला और हिमाचल प्रदेश का नाम गौरवान्वित किया है। प्रीति की यह लगातार चौथी उपलब्धि है। प्रीति ने पहले कम्युनिटी हैल्थ आफिसर की परीक्षा पास की और उसके बाद स्टाफ नर्सिंग की परीक्षा पास करके शिमला के चमियाना मे आईजीएम सी के सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में ज्वाइन किया। उसके बाद उन्होंने एम्स में नर्सिंग की परीक्षा पास

Read more

नशा मुक्ति अभियान में पंचायती राज संस्थाओं को भी जोड़ा जाए : शिव प्रताप शुक्ल

शिमला || 24 अगस्त, 2024 || राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल आज अपने एक दिवसीय प्रवास पर जिला शिमला के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल नारकण्डा पहुंचे। राज्यपाल 25 अगस्त 2024 को प्रातः 10 बजे हाटू माता मंदिर जाएंगे। उपमंडल दण्डाधिकारी कुमारसैन के.के. शर्मा ने उनका स्वागत किया और उन्हें हाटू माता मंदिर का स्मृतिचिन्ह भेंट किया। राज्यपाल ने उपमंडल प्रशासन के अधिकारियों को नशा मुक्ति अभियान पर गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिये और इस अभियान में प्रशासन के साथ पंचायती राज संस्थाओं को जोड़ने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि नशा आज ग्रामीण क्षेत्रों के दूरदराज इलाकों तक

Read more

मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के तय लक्ष्य को समय पर पूरा करें अधिकारी : उपायुक्त किन्नौर

रिकांग पिओ || 24 अगस्त, 2024 || मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय में सम्पन्न हुई जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवाओं और आम लोगों को स्वरोजगार अपनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना बहुत लाभकारी है। उन्होंने अधिकारियों को लक्ष्य प्राप्ति के लिए पात्र व्यक्तियों को चिन्हित करने का आहवान किया। उन्होंने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि जिला में अधिक से अधिक लोगों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने के लिए लंबित मामलों को औपचारिकताएं

Read more

उपायुक्त ने निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का किया निरीक्षण

ऊना || 23 अगस्त, 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को ऊना के मलाहत में निर्माणाधीन पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का निरीक्षण किया और कार्य प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कार्यान्वयन एजेंसी ‘हाईट्स’ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों को गति देकर समय पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने वहां इसी साल दिसम्बर माह तक ओपीडी सेवा शुरू करने की योजना को ध्यान में रखते हुए, बिजली, पानी और जल निकासी की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उपायुक्त ने बताया कि पीजीआई सैटेलाइट सेंटर का 33 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है, और

Read more

टी-डाँग जल विद्युत परियोजना में श्रम विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

रिकांग पिओ || 24 अगस्त, 2024 || जिला श्रम विभाग किन्नौर द्वारा पूह विकास खण्ड में टी डाँग जल विद्युत परियोजना के श्रमिकों के लिए भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के सौजन्य से निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित  किया गया। जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया ने बताया कि इस शिविर में टी-डाँग जल विद्युत परियोजना के 167 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयां वितरित की गई। उन्होंने बताया कि इस चिकित्सा शिविर का उद्देश्य वर्तमान राज्य सरकार द्वारा श्रमिक कल्याण के लिए समावेशी योजनाओं का लाभ पहुँचाना तथा प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा

Read more