सराहां मेले के लिए कलाकारों की ऑडिशन हुई आयोजित
नाहन || 11 सितम्बर, 2024 || राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेला सराहां में 15 से 17 सितंबर, 2024 तक आयोजित होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं के लिए आज उप मंडलाधिकरी पच्छाद के कार्यालय सभागार में कलाकारों का ऑडिशन लिया गया जिसमें लगभग 80 कलाकारों ने भाग लिया। कार्यकारी उप मंडलाधिकारी एवं सदस्य सचिव वामन द्वादशी मेला प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति हेतू जिला सिरमौर सहित अन्य जिलों से 190 कलाकारों के आवेदन प्राप्त हुए है। उन्होंने बताया कि ऑडिशन के दौरान अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले जिन कलाकारों का चयन निर्णायक मंडल द्वारा किया
Read more