सिरमौर में 68 पीड़ितों को 77 लाख 20 हजार की राहत राशि वितरित -उपायुक्त

नाहन || 19 सितंबर, 2024 || अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत सिरमौर जिला में अब तक 57 मामलों के 68 पीड़ितों को 77 लाख 20 हजार रुपये की राहत राशि वितरित की गई है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने आज यहां आयोजित जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन, अल्प संख्यक वर्ग के कल्याणार्थ प्रधान मंत्री नया 15 सूत्रिय कार्यक्रम, स्थानिय स्तरीय तथा जिला स्तरीय दिव्यांगता समितियों की त्रैमासिक बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत वर्ष 2021 से 2024 तक कुल 67

Read more

फागु वेयरहाउस का शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर करें पूर्ण – अनुपम कश्यप

शिमला || 19 सितम्बर, 2024 || उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप  की अध्यक्षता में आज ई.वी.एम./ वीवीपैट वेयरहाउस फागु के भवन के शेष निर्माण कार्य के सम्बन्ध में सम्बधित विभागों से आये अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ बैठक की गई।  बैठक में उपायुक्त ने वेयरहाउस के निर्माण कार्य की समीक्षा की तथा सम्बन्धित अधिकारियों को शेष कार्य एक सप्ताह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिये। इस दौरान उपायुक्त ने ई.वी.एम. व वीवीपैट वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण भी किया। बैठक में  मुकेश शर्मा, एसडीएम ठियोग, नवीन कौण्डल, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग, राजेन्द्र शर्मा, तहसीलदार निर्वाचन शिमला,

Read more

नड्डा ने खड़गे को राहुल गांधी के बारे लिखी चिट्ठी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा की एफआईआर दर्ज

शिमला 19 सितम्बर, 2024 भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे को कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी को लेकर एक पत्र लिखा और इसी बारे भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा ने छोटा शिमला थाने में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का निवेदन पत्र दिया। भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश डोगरा ने बताया की जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राहुल गांधी द्वारा कभी कहा गया ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’, कभी कहा गया गया ‘नीच’, कभी

Read more

चौपाल खंड मिशन पॉलीब्रिक में 55 क्विंटल प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित- विनीत ठाकुर

शिमला || 19 सितम्बर, 2024 || चौपाल विकास खंड में  मिशन पॉलीब्रिक को लेकर खंड विकास अधिकारी विनीत ठाकुर की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन वीरवार को किया गया।   मिशन पाॅलीब्रिक के तहत पूरे खंड में 11 सप्ताह के भीतर 55 क्विंटल प्लास्टिक के कूड़े से पाॅलीब्रिक बनाई गई है।  अब इन पाॅलीब्रिक का इस्तेमाल  चंडीगढ़ स्थित रॉक गार्डन की तर्ज पर चौपाल खंड विकास कार्यालय के साथ एक प्लास्टिक माॅडल गार्डन विकसित करने के लिए किया जाएगा। अक्टूबर माह में इस  माॅडल गार्डन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। यह मॉडल न केवल स्थायित्व को प्रोत्साहित करेगा,

Read more

आईएचएम की एंटी रैगिंग समिति की बैठक में एडीएम राहुल चौहान ने दिए निर्देश

हमीरपुर || 19 सितंबर, 2024 || होटल प्रंबधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर की एंटी रैगिंग समिति की बैठक वीरवार को संस्थान के परिसर में आयोजित की गई। हमीरपुर के एडीएम एवं संस्थान के कार्यकारी प्रधानाचार्य राहुल चौहान की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।  इस अवसर पर एडीएम ने समिति के सभी सदस्यों और संस्थान के अधिकारियों को हर समय अलर्ट रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी शिक्षण संस्थान में रैगिंग रोकने के लिए बनाए गए रैगिंग विरोधी अधिनियम में बहुत ही कड़े प्रावधान किए गए हैं। इसलिए, रैगिंग के

Read more

ग्राम विकास को नए आयाम दें पंचायत प्रतिनिधि : उपायुक्त

ऊना || 19 सितंबर. 2024 || उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने क्षेत्र में विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की धुरी हैं, और उन्हें सरकार की योजनाओं और नीतियों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए पूरी जानकारी और तत्परता से काम करना चाहिए। ये विचार उन्होंने गुरुवार को गगरेट और हरोली ब्लॉक के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए ऊना में आयोजित रिफ्रेशर ट्रेनिंग कार्यक्रम में व्यक्त किए। उपायुक्त ने आह्वान किया कि सभी पंचायत प्रतिनिधि योजनाओं की गहरी समझ विकसित करें ताकि अधिक से

Read more

जन-जातीय योजना पर वर्चुअल माध्यम से बैठक आयोजित

रिकांग पिओ || 19 सितंबर, 2024 || अतिरिक्त सचिव जनजातीय विभाग भारत सरकार सुश्री आर.जया ने आज वर्चुअल माध्यम से प्रधान मंत्री उन्नत योजना के संदर्भ में जनजातीय जिला किन्नौर के अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि इस योजना से जनजातीय समुदाय की सामाजिक-आर्थिक स्थिति में व्यापक सुधार होगा तथा समांवेशी विकास को बल मिलेगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी पूह विनय मोदी ने बताया कि इस योजना से जिला में समग्र शिक्षा के आधारभूत ढांचे में सुधार होगा, स्वास्थ्य, तकनीकी शिक्षा, पोषण अभियान, पारम्परिक उत्पादों में विपणन सुविधा, पशुपालन, दुग्ध उत्पादन एवं जैविक कृषि को सम्बल प्रदान होगा। इसके अतिरिक्त

Read more

नारग के कोटला- बड़ोग में बनेगा स्टेट ऑफ नशा मुक्ति केंद्र — धनी राम शांडिल

नाहन || 18 सितंबर, 2024 || स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कर्नल डा. धनीराम शांडिल ने आज सिरमौर जिला की तहसील नारग के गांव कोटला -ब बड़ोग में आदर्श नशा मुक्ति केंद्र के निर्माण स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि 157 बीघा भूमि पर बनने वाले स्टेट ऑफ आर्ट नशा मुक्ति केंद्र के निर्माण के लिए पशुपालन विभाग द्वारा सामाजिक न्याय व अधिकारिता विभाग को अनापत्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर दिया गया है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को शीघ्र इसका प्राक्कलन तैयार कर भेजने के निर्देश दिए ताकि इसके लिए बजट का प्रावधान किया जा सके।

Read more

प्रदेश के हर क्षेत्र में रोपित किए जायेंगे अश्वगंधा, हरड़, बेहड़ा, आंवला सहित अन्य औषधीय पौधे – विक्रमादित्य सिंह

शिमला || (सुन्नी) 18 सितंबर, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सुन्नी में राष्ट्रीय अश्वगंधा अभियान के तहत आयुष विभाग द्वारा सुन्नी में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लिया और अश्वगंधा का पौधा रोपित कर स्थानीय नगर पंचायत एवं पंचायत प्रतिनिधियों तथा ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों को अश्वगंधा के पौधे वितरित किए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार आयुष एवं वन विभाग के माध्यम से लोगों के स्वास्थ्य के मद्देनजर पूरे प्रदेश में जंगलों की खाली भूमि एवं निजी भूमि पर औषधीय गुणयुक्त पौधे रोपित कर रही है जिसे बरसात में रोपित

Read more

मतदाता केंद्रों के युक्तिकरण के संदर्भ में विभिन्न राजनेैतिक दलों के साथ बैठक आयोजित

बिलासपुर || 18 सितम्बर, 2024 || जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में जिला के चार विधान सभा क्षेत्रों के मतदान केन्द्रों के युक्तिकरण के सम्बध में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपायुक्त ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र झंडूता-46 के अन्तर्गत 3 मतदान केंद्रों तथा सदर बिलासपुर-48 विधानसभा क्षेत्र के 4 मतदान केंद्रों के युक्तिकरण पर विभिन्न राजनेैतिक दलों के साथ विस्तृत रूप से चर्चा की गई। उन्होंने बताया की बूथ लेवल अधिकारियों ने मतदाताओं का घर घर कर मतदाता सत्यापन

Read more

एडीएम ज्योति राणा की अगुवाई में जाखू रोपवे में मॉक ड्रिल का आयोजन

शिमला || 18 सितंबर, 2024 || राजधानी शिमला के प्रसिद्ध जाखू मंदिर को जोड़ने वाले रोपवे पर आज मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया, जिसकी अगुवाई अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने की। मॉक ड्रिल में जमीन से 100 मीटर की ऊंचाई पर फंसे लोगों को कुर्सी एवं रस्सी के माध्यम से उतारा गया। लगभग डेढ़ घंटे तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद इन लोगों को नीचे उतारा गया। मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और होमगार्ड के जवानों के साथ अन्य विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। जाखू रोपवे में रोचक मॉक ड्रिल सुबह 11 बजे शुरू हुई। सबसे

Read more

ऊना विशेष क्षेत्र का दायरा बढ़ा, 40 गांव और शामिल

ऊना || 18 सितम्बर, 2024 || हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम योजना अधिनियम के तहत ऊना विशेष क्षेत्र का विस्तार करते हुए 40 और गांवों को ऊना विशेष क्षेत्र के दायरे में लाया गया है। इस तरह ऊना विशेष क्षेत्र में शामिल राजस्व गांवों की संख्या पूर्व के 17 से बढ़ कर अब 57 हो गई है। यह जानकारी सहायक नगर योजनाकार ऊना पंकज शर्मा ने दी। उन्होंने बताया कि ऊना विशेष क्षेत्र का दायरा बढ़ाने का मुख्य उद्देश्य गांवों में हो रहे अनियोजित निर्माण को नियंत्रण कर क्षेत्र का सुनियोजित ढंग से विकास करना है। उन्होंने कहा कि सम्मिलित

Read more

होमगार्ड्स कार्यालय के पुराने सामान की नीलामी 3 अक्तूबर को

हमीरपुर || 18 सितंबर, 2024 || होमगार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के कमांडेंट कार्यालय के स्टोर में रखे गए पुराने सामान की नीलामी 3 अक्तूबर को सुबह 11 बजे हथली पुल के पास स्थित कार्यालय परिसर में होगी।   दसवीं वाहिनी के कमांडेंट विनय कुमार ने बताया कि नीलाम किए जाने वाले पुराने सामान में वर्दियां व अन्य कपड़े, स्टील एवं लोहे का सामान और अन्य सामान शामिल है। इस पुराने सामान का कुल मूल्य लगभग 2.71 लाख रुपये था। कमांडेंट ने बताया कि नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति को नीलामी से पहले  1500 रुपये की धरोहर राशि जमा

Read more

केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए नहीं रखी गई किसी भी प्रकार की कमी : महाजन

शिमला || 18 सितंबर 2024 || कांग्रेस के मुख्यमंत्री केवल मात्र आंकड़ों का मायाजाल पेश कर जनता को गुमराह कर रहे है यह बात भाजपा के राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन ने कही। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी गई है पर मुख्यमंत्री और उनकी मित्र मंडली केवल झूठ बोल जनता को भ्रमित कर रही है। कांग्रेस पार्टी के नेता केवल मगरमच्छ के आंसू बहा जनता की सहानुभूति एकत्र करने में लगे है वास्तु स्तिथि तो कुछ और ही है, अगर प्रदेश को केंद्र से पैसा ना आ रहा होता

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार की अध्यक्षता में जिला कल्याण समिति की बैठक हुई आयोजित

नाहन || 18 सितंबर, 2024 || हिमाचल प्रदेश विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में अवगत करवाया गया कि जिला सिरमौर में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग व अल्पसंख्यक समुदाय के लाभार्थियों, दिव्यांगजनों, एकल नारियों, विधवाओं, कुष्ठ रोगियों एवं वृद्धजनों के कल्याण हेतु चलाई जा रही योजनाओं के लिए वित्त वर्ष 2024- 25 में अब तक 54,05,18,736 रुपए की राशि आवंटित की गई है। आवंटित राशि को पेंशनरों को सामाजिक सुरक्षा पैंशन प्रदान करने तथा अन्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से पात्र

Read more

हिमाचल में कार्यरत जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के मतदाताओं को मिलेगी छुट्टी

हमीरपुर || 18 सितंबर, 2024 || उपायुक्त अमरजीत सिंह ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कार्यरत जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के मतदाताओं को उक्त दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव में मतदान का अवसर प्रदान करने के लिए विशेष छुट्टी का प्रावधान किया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में 18 सितंबर, 25 सितंबर और एक अक्तूबर को तथा हरियाणा में 5 अक्तूबर को मतदान हो रहा है। उन्होंने बताया कि अगर जिला हमीरपुर में कार्यरत इन राज्यों के कर्मचारी या अन्य कामगार अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहते हैं तो उन्हें विशेष आकस्मिक अवकाश या विशेष सवैतनिक अवकाश मिलेगा। सरकारी

Read more

टी.बी मुक्त ऊना बनाने में बनें सहयोगी : जतिन लाल

ऊना || 18 सितंबर, 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने जिलावासियों से टी.बी मुक्त ऊना बनाने में सक्रिय सहयोगी बनने की अपील की है। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे नि-क्षय मित्र बनकर टी.बी रोगियों की सहायता करें और इस अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें। उपायुक्त बुधवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आयोजित जिला क्षय रोग उन्मूलन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे, जिसमें सीएमओ डॉ. संजीव वर्मा और जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. रमेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। बैठक में जनवरी 2024 से अगस्त 2024 तक क्षय रोग उन्मूलन को लेकर

Read more

किन्नौर जिला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किल्बा में आयोजित किया गया स्वच्छता अभियान

 रिकांग पिओ || 18 सितंबर, 2024 || नेहरू युवा केंद्र के पंजीकृत युवक मंडल किल्बा द्वारा स्वच्छता अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किल्बा में सफाई अभियान चलाया गया तथा लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। यह जानकारी आज यहां जिला युवा अधिकारी विजय कुमार ने दी। उन्होंने बताया की 17 सितंबर से 02 अक्तूबर, 2024 तक चलाए जा रहे स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत इस सफाई अभियान का आयोजन किया गया ताकि लोगों को स्वच्छता की महत्ता बारे अवगत करवाया जा सके और जिला को पूर्ण रूप से स्वच्छ बनाया जा सके। इसके अतिरिक्त युवक मंडल किल्बा द्वारा

Read more

मनोह स्कूल की छात्राओं को सिखाए तनाव से निपटने के गुर

हमीरपुर || 18 सितंबर, 2024 || बाल विकास परियोजना भोरंज की जमली वृत्त के सौजन्य से बुधवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मनोह में छात्राओं के लिए तनाव प्रबंधन शिविर आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी कुलवंत सिंह ने की।  इस अवसर पर उन्होंने छात्राओं को जीवन में सफलता और कॅरियर के चयन के संबंध में कई महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि वे परिश्रम, दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के आधार पर जीवन में कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकती हैं। शिविर की मुख्य वक्ता दिव्या कुमारी ने छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि किशोरावस्था

Read more

उपायुक्त ने स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को किया सम्मानित

ऊना || 18 सितंबर, 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में ऊँची कूद प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल विजेता रहे स्टार पैरा एथलीट निषाद कुमार को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने बुधवार को अपने कार्यालय में निषाद और उनके परिवार की मेजबानी की, उन्हें बधाई दी और कहा कि निषाद की इस उपलब्धि ने न केवल ऊना, बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। उपायुक्त ने यह उम्मीद भी जताई कि निषाद आगामी पैरालंपिक्स में गोल्ड मेडल जीतकर एक बार फिर देश का मान बढ़ाएंगे। बता दें, 25 वर्षीय निषाद कुमार ऊना जिले

Read more