राज्यपाल 24 सितम्बर को फागू में स्वच्छ भारत दिवस समारोह में करेंगे शिरकत

शिमला  || 23 सितम्बर, 2024 || राज्यपाल हिमाचल प्रदेश शिव प्रताप शुक्ल 24 सितम्बर, 2024 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत फागू के एप्पल ब्लॉसम होटल में प्रातः 11 बजे स्वच्छ भारत दिवस समारोह में शामिल होंगे। एक सरकारी प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान राज्यपाल पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के साथ वार्तालाप करेंगे। इसके पश्चात, राज्यपाल उपस्थित लोगों को स्वच्छता शपथ दिलाएंगे और स्वास्थ्य जांच शिविर व पौधारोपण अभियान का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्यपाल होटल के साथ लगते पंचायत घर के प्रांगण में सफाई

Read more

आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल न० को भी अवश्य अपडेट करवाएं- निधि पटेल

बिलासपुर || 23 सितम्बर 2024 || अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर निधि पटेल की अध्यक्षता में जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें जिला में आधार कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने लोगो से अपने आधार कार्ड के साथ अपने मोबाइल न० को अपडेट करने का आग्रह किया, ताकि आधार के तहत मिलने वाली विभिन्न योजनाओ की सूचना व अन्य लाभ मिल सके। उन्होंने आधार कार्य से सम्बन्धित विभागों को आधार सेवाओं को सुचारू रूप से चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिलावासियों से अपने-अपने आधार कार्ड को अपडेट करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो लोग 10 वर्ष

Read more

उप मुख्यमंत्री ने रेणुका विधान सभा क्षेत्र में किए 2.04 करोड के उदघाटन

नाहन || 23 सितम्बर 2024 || उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा क्षेत्र की तहसील ददाहू में 90 लाख से निर्मित ग्राम पंचायत कोटि धीमान की हरिजन बस्ती भारसरथ रहिया खाला और कियार के लिए उठाऊ जल आपूर्ति योजना और ग्राम पंचायत ददाहू के लिए 1 करोड़ 14 लाख रुपए की लागत से तैयार उठाऊ जल आपूर्ति योजना के संवर्धन एवं सुधार कार्य का शुभारंभ किया। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष विनय कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। उप मुख्यमंत्री व विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने श्री रेणुका जी

Read more

स्वीप के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए एकलव्य कला मंच सम्मानित

ऊना || 23 सितंबर 2024 || ऊना जिला प्रशासन ने लोक सभा निर्वाचन 2024 के दौरान स्वीप (सिस्टमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) कार्यक्रम के अंतर्गत नुक्कड़ नाटकों के माध्यम सेे मतदाता जागरूकता और सहभागिता प्रोत्साहन में उत्कृष्ट योगदान के लिए आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच को सम्मानित किया है। उपायुक्त जतिन लाल ने उन्हें सोमवार को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके उत्कृष्ट कार्य की सराहना की। बता दें, आईआरबीएन बनगढ़ के एकलव्य कला मंच के कलाकारों ने जिला ऊना के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटकों और स्लोगन के माध्यम से लोगों को

Read more

लोक निर्माण मंत्री ने 16 मील में किया राज्य सहकारी बैंक की 262 वीं शाखा का शुभारंभ

शिमला ||  23 सितम्बर, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज 16 मील धामी में हिमाचल प्रदेष राज्य सहकारी बैंक की 262 वीं शाखा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होनें कहा कि राज्य सहकारी बैंक आम-जनमानस के साथ-साथ किसानों-बागवानों तथा बरिष्ठ नागरिकों की आवश्यकताओं एवं अकांक्षाओं को पूर्ण करने में अहम भूमिका निभा रहा है जिससे सहकारी बैंक की आमदनी में भी बढ़ौतरी हो रही है। उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक द्वारा विभिन्न स्वंयसेवी संस्थाओं के साथ-साथ गरीब परिवारों के उत्थान के लिए अनेकों योजनाएं चलाई गई है जिसके माध्यम से बहुत कम दरों

Read more

मतदान क्षेत्रों के भीतर शराब और अन्य पदार्थों की बिक्री, खानपान और वितरण पर रहेगा प्रतिबंध

बिलासपुर || 23 सितम्बर 2024 ||  जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि विकास खंड सदर जीपी पलासला के जीपी नम्होल, विकास खंड घुमारवीं के जीपी बम और विकास खंड झंडूता के जीपी मलांगन और जीपी बलघाड़ में प्रधान और वार्ड सदस्य के पद के लिए 29 सितम्बर को उप-चुनाव होगा। उन्होंने बताया कि प्रधान और वार्ड सदस्य के पद के लिए मतगणना मतदान की तिथि को पंचायत मुख्यालय या अन्य स्टेशनों पर की जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के उपचुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू संचालन के लिए मतदान क्षेत्रों के भीतर

Read more

निर्धारित समय से पूर्व 48 घंटे की अवधि के दौरान सार्वजनिक बैठकों पर पाबन्दी रहेगी- उपायुक्त

बिलासपुर || 23 सितम्बर 2024 ||  जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के 29 सितम्बर को होने वाले उप-चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के लिए तथा हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम, 1994 की धारा 158-बी के प्रावधानों के तहत मतदान समाप्ति के लिए निर्धारित समय से पूर्व 48 घंटे की अवधि के दौरान सार्वजनिक बैठक पाबन्दी रहेगी। उन्होने आदेशों मेे कहा कि कोई भी व्यक्ति चुनाव के संबंध में कोई सार्वजनिक बैठक नहीं बुलाएगा, न ही उसमें भाग नहीं लेगा, शामिल नहीं होगा या उसे संबोधित नहीं करेगा, चलचित्र,

Read more

मतदान केंद्र के आसपास किसी भी प्रकार के हथियारों ले जाने की अनुमति नहीं होगी- उपायुक्त

बिलासपुर || 23 सितम्बर  2024 || जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि 29 सितम्बर को पंचायती राज संस्थान के उप-चुनाव 2024 के मतदान के दिन, विकास खंड सदर जीपी पलासला के जीपी नम्होल, विकास खंड घुमारवीं के जीपी बम और विकास खंड झंडूता के जीपी मलांगन और जीपी बलघाड़ में प्रधान और वार्ड सदस्य के पद के लिए मतदान होगा। उन्होंने हिमाचल प्रदेश पंचायती राज अधिनियम 1994 की धारा 158 एन (1) के तहत किए गए प्रावधानों के अनुसरण मे आदेश जारी करते हुए कहा कि रिटर्निंग अधिकारी, पीठासीन अधिकारी, पुलिस अधिकारी और अन्य

Read more

शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

बिलासपुर || 23 सितंबर 2024 || जिला मुख्यालय के शहीद स्मारक पर भारत और पाकिस्तान के बीच 1965 में हुए युद्ध में शहीद हुए जवानों को याद करते हुए उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक की मौजूदगी में पुष्पांजलि अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।  इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप धवल, एसडीएम सदर अभिषेक गर्ग सहित पूर्व सैनिक कल्याण समिति के सदस्यों कैप्टन संजय, सूबेदार सरबजीत सिंह, कैप्टन बालक राम, सूबेदार जीत सिंह, सूबेदार वीर सिंह सुरेश नड्डा प्रेम सिंह सहित शहीदों के परिजनों ने भी पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। अपने संदेश में उपायुक्त ने कहा

Read more

संतोष कपूर को CPIM नाहन लोकल कमेटी सम्मेलन में चुना गया सचिव

नाहन || 22 सितंबर 2024 || सीपीआईएम नाहन लोकल कमेटी का छठा त्रैवार्षिक सम्मेलन रविवार को आयोजित किया गया है। लोकल कमेटी सम्मेलन में संतोष कपूर को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया है। इसके इलावा 11 सदस्यीय कमेटी भी चुनी गई, जिसमें तीन स्थाई आमंत्रित सदस्य चुने गए। इन सदस्यों में बलदेव, सतपाल मान, जगदीश पुंडीर, राहुल, सेवती कमल, कुब्जा, विशाल पुंडीर, अमृत, राजेंद्र (बोबी), बिरेंद्र के अलावा स्थाई आमंत्रित सदस्यों में राम सिंह, आशा शर्मा और आशीष को चुना गया है। सम्मेलन में पिछले तीन सालों की राजनीतिक सांगठनिक समीक्षा की गई है। संतोष कपूर ने कहा कि देश

Read more

सीटू जिला कमेटी शिमला का दो दिवसीय कार्यशाला शिमला में आयोजित

शिमला ||  22 सितंबर 2024 || सीटू जिला कमेटी शिमला का दो दिवसीय कार्यशाला शिमला में आयोजित किया गया जिसमें सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, उपाध्यक्ष जगत राम,जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा, महासचिव अजय दुलटा, बालक राम, रमाकांत मिश्रा, हिमी देवी, अमित कुमार, सुनील मेहता सहित सौ से ज्यादा प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यशाला में संगठन को मजबूत करने के साथ ही आंदोलनात्मक गतिविधियां तेज करने का आह्वान किया गया। मोदी सरकार की मजदूर व आम जनता विरोधी नीतियों तथा चार लेबर कोडों के खिलाफ सीटू केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर 23 सितम्बर को प्रदेशव्यापी ब्लैक डे मनाने का निर्णय लिया

Read more

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार हो रही है हमीरपुर की कायाकल्प

हमीरपुर || 22 सितंबर 2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की कायाकल्प के लिए करोड़ों रुपये की धनराशि खर्च की जा रही है। प्रदेश के सबसे छोटे, लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण जिले हमीरपुर का मुख्यालय अब नए ‘लुक’ में नजर आने लगा है। इस शहर का दिल कहा जाने वाला गांधी चौक हो या टाउन हॉल के आस-पास का क्षेत्र। पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के साथ लगता पार्क हो या बस स्टैंड के आस-पास का क्षेत्र या फिर शहर के विभिन्न वार्डों के शौचालय। इन सभी स्थानों की कायाकल्प को देखकर सभी शहरवासी और

Read more

हिमाचल की जनता से चुन-चुनकर बदले ले रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार : बिंदल

शिमला || 22 सितंबर, 2024 || हिमाचल की जनता से चुन-चुनकर बदले ले रही है प्रदेश की कांग्रेस सरकार भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि पिछले कल हिमाचल प्रदेश की सुखविन्द्र सिंह सुक्खू सरकार द्वारा प्रदेशभर में पीने के पानी की दरों की अधिसूचना जारी की है जिसके अनुसार हिमाचल प्रदेश का कोई भी व्यक्ति ऐसा नहीं बचा जिसकी जेब पर कांग्रेस सरकार ने डाका न डाला हो। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि भाजपा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में पीने का पानी पूरी तरह मुफ्त कर दिया था और आज तक पानी मुफ्त में ही

Read more

सरकार कर रही आपदा प्रबंधन तंत्र को सुदृढ़ व सशक्त

नाहन || 22 सितंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश राज्य पर्वतीय क्षेत्र होने के चलते विभिन्न प्रकार की प्राकृतिक एवं मानव निर्मित आपदाओं के लिए अति संवेदनशील क्षेत्र है। जिसके चलते यहां के आपदा प्रबंधन तंत्र को और अधिक सुदृढ़ व सशक्त होना अति आवश्यक है, वर्तमान में जलवायु परिवर्तन जैसी विकट परिस्थितियों के चलते इसे आधुनिक तकनीकी, संचार व क्षमता निर्माण के क्षेत्र में सुदृढ़ होना पड़ेगा। वैसे तो आपदा प्रबंधन अधिनियम- 2005 के गठन के साथ ही राज्य में हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का गठन हो गया था परंतु इसका धरातल पर संचालन व क्रियान्वयन वर्ष 2016

Read more

बिलासपुर में एयरो स्पोर्ट्स और वॉटर स्पोर्ट्स चैपियनशिप का होगा आयोजन, उपायुक्त बोले जिला में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उठाए जा रहे है व्यापक कदम

बिलासपुर || 21 सितंबर 2024 || बिलासपुर में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए एयरोस्पेस और वॉटर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने जिला रेगुलेटरी पर्यटन विकास समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में पर्यटन की अपार संभावनाओं को देखते हुए और चंडीगढ़ मनाली फोरलेन पर पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए वॉटर स्पोर्ट्स के अंतर्गत गोविंद सागर झील में  वॉटर काइकिंग और कनोइंग ड्रैगन बोर्ड चैंपियनशिप और एयरोस्पेस के अंतर्गत बिलासपुर के बंदलाधार में जिला  स्तरीय पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बैठक में

Read more

मोहीं में बताई मुफ्त कानूनी सहायता योजना और पोषण का महत्व

हमीरपुर || 21 सितंबर 2024 || जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण और महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ग्राम पंचायत मोहीं में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं वरिष्ठ सिविल जज असलम बेग ने लोगों को राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न योजनाओं और कई अधिनियमों की जानकारी दी। जबकि, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने पोषण माह के अंतर्गत लोगों को पोषण के महत्व से अवगत करवाया। वरिष्ठ सिविल जज असलम बेग ने बताया कि आम लोगों को न्याय सुलभ

Read more

सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को ऊना कॉलेज में लगा निशुल्क प्रशिक्षण कैंप

ऊना || 21 सितंबर 2024 ||  ऊना जिला प्रशासन के महिलाओं और युवाओं के सशक्तिकरण को समर्पित विशेष कार्यक्रम ‘सामर्थ्य’ के तहत ऊना डिग्री कॉलेज में लड़कियों को आत्मरक्षा के गुर सिखाने को 7 दिवसीय निशुल्क प्रशिक्षण कैंप लगाया गया है। इसमें लड़कियों आत्मरक्षा के साथ साथ स्वास्थ्य, फिटनेस, आत्मबल विकास और व्यावहारिक अनुभव का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। इस कैंप में भाग ले रही 60 लड़कियों को पुलिस विभाग के प्रशिक्षित ट्रेनर सब इंस्पेक्टर सुरेश पाल और कॉंस्टेबल नीरज कुमार प्रशिक्षण दे रहे हैं। 16 सितंबर से आरंभ इस कैंप का समापन सोमवार 23 सितंबर को होगा।

Read more

भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 24 को

हमीरपुर || 21 सितंबर 2024 || एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 24 सितंबर को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या पास तथा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 16,500 रुपये

Read more

30 सितम्बर को डाकघर ऊना मंडल में लगेगी पेंशन अदालत

ऊना || 21 सितम्बर 2024 ||  मंडल ऊना के डाकघर अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि डाकघर ऊना मंडल में 30 सितम्बर कोे प्रातः 10 बजे पेंशन अदालत लगेगी। पेंशन अदालत में पेंशन भोगियों और डाक फैमिली पेंशन भोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी व्यक्ति की पेंशन संबंधी कोई शिकायत है तो वे अधीक्षक डाकघर ऊना मंडल को भेजना सुनिश्चित करें।

Read more

कांग्रेस का आरक्षण, संविधान, डॉ अंबेडकर विरोधी इतिहास : सोनकर

शिमला || 21 सितंबर, 2024 || भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रिय प्रभारी सोशल मीडिया अणिमा सोनकर ने शिमला में आयोजित एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कांग्रेस का आरक्षण, संविधान, डॉ अंबेडकर विरोधी इतिहास है। उन्होंने कहा की राहुल गांधी ने अपनी हालिया अमेरिकी यात्रा के दौरान कहा है कि वह “आरक्षण हटा देंगे”। ये वही धुन है जो राहुल गांधी का परिवार नेहरू के जमाने से गाता आ रहा है। कांग्रेस पार्टी ने 57 वर्षों तक देश पर शासन किया, लेकिन इस दौरान उसने अपने राजनीतिक उद्देश्यों को साधने के लिए संवैधानिक प्रक्रियाओं का दुरुपयोग किया और सामाजिक

Read more