सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने के लिए सांप्रदायिक सद्भाव शांति मार्च आयोजित
शिमला || 28 सितंबर || शिमला शहर के दर्जनों जनवादी व प्रगतिशील संगठनों के बैनर तले सैंकड़ों नागरिकों ने प्रदेश में शांति व्यवस्था व सांप्रदायिक सौहार्द कायम करने के लिए सांप्रदायिक सद्भाव शांति मार्च का आयोजन किया। इस दौरान डीसी ऑफिस शिमला से लोअर बाजार व मॉल रोड़ होते हुए रैली रिज मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के नीचे पहुंची। यहां पर रैली में मौजूद नागरिक शांतिपूर्ण धरने पर बैठ गए व देश के सांप्रदायिक सौहार्द, धर्मनिरपेक्षता व संविधान की रक्षा की शपथ ली। इस दौरान शिमला शहर के नागरिकों ने जनता से शिमला व हिमाचल प्रदेश में शांति,
Read more