आस्था,अध्यात्म और आनंद का संगम बना माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव धूमधाम के साथ संपन्न

अंब (ऊना) || 29 सितंबर, 2024 || हिमाचल प्रदेश में धार्मिक और सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊना जिले के अंब में पहली बार आयोजित तीन दिवसीय माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव शनिवार को धूमधाम से संपन्न हो गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी रहे। उनके साथ चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन बबलू, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा और पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार उपस्थित थे। बता दें, इस महोत्सव का शुभारंभ 26 सितंबर को उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री द्वारा मेला मैदान अंब में किया गया था।

Read more

पीजी कॉलेज हरिपुरधार में आपदाओं पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन

नाहन || 28 सितंबर, 2024 || उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर एवं गृह रक्षा चतुर्थ वाहिनी, नाहन के संयुक्त तत्वाधान में आज आपदाओं पर आधारित जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक अभ्यास का आयोजन राजकीय महाविद्यालय, हरिपुरधार में किया गया। गृह रक्षक चतुर्थ वाहिनी, नाहन से प्लाटून कमांडर, नरेश कुमार की अगुवाई में छात्रों को आपदा प्रबंधन, खोज एवं बचाव के तरीके व विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाने संबंधी जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त लीडिंग फायरमैन, रमेश चंद द्वारा छात्रों को अग्निशमन सुरक्षा, प्रकार एवं अग्निशामक यंत्रों के बारे में भी विस्तृत रूप से जानकारी दी। इसके

Read more

30 सितंबर को किया जाएगा पोषण किट का वितरण : डीसी बिलासपुर

बिलासपुर || 28 सितंबर, 2024 || माँ फाउंडेशन और पुरी ऑयल मिल्स के सहयोग से मातृ सुधा द्वारा संचालित माँ की रोटी, 30 सितंबर 2024 को बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश में कम वजन वाले बच्चों को पोषण किट वितरित करके राष्ट्रीय पोषण माह 2024 का समापन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट निधि पटेल मुख्य अतिथि होंगी और कार्यक्रम में मातृ सुधा के सीईओ श्री अरविंद सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी हरीश मिश्रा, रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव अमित शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। जिलाधीश बिलासपुर आदिब सादिक हुसैन ने कहा राष्ट्रीय पोषण माह नागरिकों

Read more

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में नव समिति का हुआ गठन, चित्रेश संयोजक तो सचिन लगवाल, नेक राम को सह-संयोजक का पद

शिमला || 28 सितंबर, 2024 || शोध समिति हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की शिमला की नव कार्यकारणी का गठन हुआ। जिसमें कि चित्रेश शर्मा को संयोजिका व सचिन लगवाल और नेक राम को सह- संयोजक चुना गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रामेश ठाकुर जोकि HPU में रसायन विज्ञान के सह आचार्य हैऔर चुनाव अधिकारी के रूप में विभाग संगठन मंत्री अश्वनी ठाकुर जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। पूर्व शोध सह-संयोजक सर्वेश दीक्षित जी ने वर्ष 2023-24 की शोध समिति की रिपोर्ट का विवरण सबके सामने रखा। मंत्री प्रतिवेदन के उपरांत पूर्व शोध सह-संयोजिका चित्रेश जी ने

Read more

अवैध मस्जिदों-प्रवासियों के खिलाफ देवभूमि संघर्ष समिति ने जिला मुख्यालयों पर किए धरना- प्रदर्शन

शिमला || 28 सितंबर, 2024 || हिमाचल में अवैध मस्जिदों और अवैध प्रवासियों के खिलाफ आज सभी 12 जिलों में जिला मुख्यालयों पर एक साथ देवभूमि संघर्ष समिति ने धरने-प्रदर्शन किए। इनमें हजारों लोग शामिल हुए। शिमला में भी डीसी ऑफिस के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया गया। इसके बाद यहां से शेरे पंजाब तक एक शांतिपूर्ण रोष मार्च भी निकाला गया। मीडिया को जारी बयान में देवभूमि संघर्ष समिति के संयोजक भरत भूषण ने कहा है कि प्रदेश में अवैध मस्जिदों और अवैध प्रवासियों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। सरकार और प्रशासन का रवैया लगातार नाकारात्मक बना हुआ

Read more

भारतीय डाक विभाग द्वारा पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित

ऊना || 28 सितम्बर, 2024 || भारतीय डाक विभाग द्वारा ‘इम्पोर्टेंस ऑफ लेटर्ज़ इन डिज़ीटल ऐज़’ विषय पर पत्र लेखन प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। 14 सितम्बर 2024 से आरम्भ यह प्रतियोगिता 14 दिसम्बर 2024 तक चलेगी। प्रतियोगिता 18 वर्ष तक व 18 वर्ष से अधिक दो आयुवर्गों में होगी, जिसमें कोई भी नागरिक भाग ले सकता है। यह जानकारी देते हुए अधीक्षक डाकघर ऊना भूपिन्दर सिंह ने बताया कि इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए प्रतिभागी हिन्दी/अंग्रेजी अथवा स्थानीय भाषा का चुनाव कर सकते हैं। प्रविष्टियां ए-4 आकार के पेपर पर 1000 शब्दों अथवा अंतर्देशीय पत्र पर

Read more

नादौन में 32 लड़कियों के विवाह पर सरकार ने दिया 9.92 लाख का शगुन

नादौन || 28 सितंबर, 2024 || महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गठित खंड स्तरीय मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की ब्लॉक टास्क फोर्स तथा मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की खंड स्तरीय समिति की बैठक शनिवार को एसडीएम अपराजिता चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि नादौन खंड में 290 आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से छह माह से छह वर्ष तक के 5970 बच्चों तथा 1049 गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को पूरक पोषाहार दिया जा रहा है। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत बेटियों को

Read more

मंत्री अनिरुद्ध सिंह 2 अक्तूबर को होंगे सिरमौर प्रवास पर

नाहन || 28 सितंबर, 2024 || ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरूद्ध सिंह आगामी 02 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे राजगढ़ उपमंडल के अन्तर्गत वरिष्ठ माध्यमिक पाठषाला जदोल टपरोली में आयोजित होने वाली स्वतंत्रता सेनानी खेल-कूद प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Read more

भरेड़ी में निकाली स्वच्छता रैली, एसडीएम ने दिखाई हरी झंडी

भोरंज || 28 सितंबर, 2024 || स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़े के तहत शनिवार को भरेड़ी में स्वच्छता जागरुकता रैली निकाली गई। एसडीएम संजय स्वरूप ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के परिसर से इस रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरेड़ी के विद्यार्थियों के अलावा स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधियों, महिला मंडल पल्ली और अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। इस अवसर पर एसडीएम ने बताया कि 17 सितंबर से 2 अक्तूबर स्वच्छता ही सेवा-2024 पखवाड़ा आयोजित किया जा रहा है और इसका विषय ‘स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता’ रखा गया है। उन्होंने

Read more

दिव्यांगजनों को मुफ्त सहायक सामग्री संबंधी शिविरों का आयोजन

शिमला || 28 सितम्बर, 2024 || जिला प्रशासन शिमला एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम सहायक उत्पादन केन्द्र मोहाली पंजाब (भारत सरकार का उपक्रम) के संयुक्त तत्वाधान में जिला के विभिन्न स्थानों पर दिव्यांगजनों को मुफ्त सहायक सामग्री एवं सहायक उपकरण के आकलन संबंधी शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी जिला कल्याण अधिकारी केवल राम चौहान ने दी। उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर, 2024 को पंचायत भवन धोधाल्टी, तहसील शिमला (ग्रामीण), 16 अक्तूबर, 2024 को नागरिक अस्पताल ठियोग, 17 अक्तूबर, 2024 को नागरिक अस्पताल रामपुर, 19 अक्तूबर, 2024 को नागरिक अस्पताल चिढगांव (सिन्धासु), 21 अक्तूबर, 2024 को

Read more

SDM ने दिए अतिक्रमण हटाने और प्रवासियों के पंजीकरण के निर्देश

भोरंज || 28 सितंबर, 2024 || एसडीएम संजय स्वरूप ने शनिवार को भरेड़ी के बाजार का औचक निरीक्षण किया और सड़क किनारे सामान सजाने वाले दुकानदारों एवं रेहड़ी-फड़ी वालों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे सामान रखने और रेहड़ी लगाने से बाजार में जाम की स्थिति बन जाती है तथा हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। उन्होंने व्यापारियों को सड़क पर अतिक्रमण न करने तथा दुकानों पर कार्य कर रहे प्रवासी कामगारों का पंजीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

Read more

कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने के लिए बरठीं में 50 लोगो का चयन

बिलासपुर || 28 सितंबर, 2024 || जिला प्रशासन बिलासपुर ने स्पर्श कार्यक्रम के अंतर्गत अडिप तथा व्योश्री योजना के माध्यम से शनिवार को विश्राम गृह बरठीं में वृद्धजनों/दिव्यांजनों हेतु आकलन शिविर का आयोजन किया गया । जिसमे दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता के आधार पर तथा वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण/ कृत्रिम अंग उपलब्ध करवाने हेतू आकलन किया गया। इस आंकलन शिविर में 60 वर्ष से ऊपर के वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण हेतु 24 लोगो का आकलन किया गया जबकि 26 दिव्यांगों का उनकी दिव्यांगता के अनुसार आकलन किया गया, जिसमे अध्यक्ष श्रम कल्याण

Read more

भाजपा सरकार में न डीलर बचे और ना ही दलाल बचे, दामाद की बात ही नहीं : बिंदल

शिमला || 28 सितंबर, 2024 || भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हरियाणा चुनाव के अंतर्गत शाहबाद विधानसभा क्षेत्र में पार्टी के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने चुनावी रैली में जनता को संबोधित करते हुए कहा वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरियाणा से ही लोकसभा चुनाव प्रचार शुरू किया था। उस वक्त उन्होंने कहा था कि सेना के जवानों एवं परिवारों की वन रैंक वन पेंशन की जो लंबित मांग है उसे भारतीय जनता पार्टी पूरा करेगी। इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी-मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार तक, 40 सालों तक कांग्रेस की सरकारों ने

Read more

बिझड़ी में आंगनवाड़ी के पदों के साक्षात्कार अब 10 को

बिझड़ी || 28 सितंबर, 2024 || बाल विकास परियोजना बिझड़ी के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त हुए आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के पदों के साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किया गया है। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने बताया कि पहले ये साक्षात्कार 5 अक्तूबर को सुबह 10 बजे निर्धारित किए गए थे, लेकिन अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों से इनकी तिथि अब 10 अक्तूबर कर दी गई है। उन्होंने सभी आवेदक महिलाओं से साक्षात्कार के लिए 10 अक्तूबर को सुबह 10 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय बिझड़ी में उपस्थित होने की अपील की है।

Read more

7 अक्तूबर तक चलेगा निशुल्क रेबीज टीकाकारण अभियान

बिलासपुर || 28 सितम्बर, 2024 || बहुउद्देशिय पशु चिकित्सालय बिलासपुर के प्रांगण में शनिवार को विश्व रेबीज दिवस मनाया गया, जिसमें रेवीज बीमारी के बारे में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। संयुक्त निदेशक, निदेशालय, पशु पालन विभाग डॉ० सुनील चौहान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरक्त की व निशुल्क रेबीज टीकाकारण अभियान शुभारम्भ किया। उन्होने बताया कि अभियान जिला बिलासपुर के सभी पशु चिकित्सा संस्थानों में 28 सितम्बर से 7 अक्तूबर तक चलाया जाएगा। बताया कि इस अवधि के दौरान जिला बिलासपुर के सभी पशु चिकित्सा संस्थानों में निशुल्क रेबीज प्रतिरोधक टीके लगाये जाएगें। उप-निदेशक जिला बिलासपुर डॉ०

Read more

प्रदेश में खोले जाएंगे 42 कार्यालय, 250 पद होंगे सृजित, विभाग के अंतर्गत पंजीकृत कामगारों का करवाया जाएगा केवाईसी

बिलासपुर || 28 सितंबर 2024 || भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण विभाग के अंतर्गत प्रदेश में 42 कार्यालय खोले जाएंगे और कार्यालयों के संचालन के लिए 250 पद सृजित होंगे। यह जानकारी बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने झंडूता के बरठी में विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कामगार लोगों को विभाग की ओर से चलाई जारी रही योजनाओं का लाभ घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के लिए कार्यालय खोलने का निर्णय लिया गया है। ताकि मजदूरों को अपना पंजीकरण और विभाग की योजनाओं का लाभ

Read more

वर्तमान राज्य सरकार युवाओं को खेल से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत : जगत सिंह नेगी

रिकांग पिओ || 28 सितंबर, 2024 || खेल को जीवन में शामिल करने से होता है विद्यार्थी के सशक्त व्यक्तित्व का निर्माण। यह बात राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के मिनी स्टेडियम कल्पा में आयोजित 05 दिवसीय अंडर-19 खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कही। 24 से 28 सितम्बर, 2024 तक आयोजित इस खेल-कूद प्रतियोगिता में जिला के 42 स्कूलों के कुल 547 प्रतिभागियों ने भाग लिया। राजस्व मंत्री ने इस अवसर पर छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि वर्तमान हिमाचल सरकार

Read more

भरेड़ी में पोषण माह के उपलक्ष्य पर एसडीएम संजय स्वरूप ने की अपील

भोरंज || 28 सितंबर, 2024 || महिला एवं बाल विकास विभाग ने एक सितंबर से 30 सितंबर तक मनाए जा रहे पोषण माह के तहत शनिवार को भरेड़ी के सामुदायिक भवन में एक जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। एसडीएम संजय स्वरूप ने दीप प्रज्जवलित करके इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में स्वस्थ रहने के लिए पौष्टिक आहार एवं मोटे अनाज का प्रयोग करना चाहिए। विशेषकर माताओं, बहनों, बच्चों और बुजुर्गों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देना चाहिए और हरी पत्तेदार सब्जियों का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। एसडीएम

Read more

केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में हुआ राष्ट्रीय एकता पर्व का शानदार आगाज़

हमीरपुर || 28 सितम्बर, 2024 || आज को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर में राष्ट्रीय एकता पर्व के अंतर्गत एक भारत श्रेष्ठ भारत एवं कला उत्सव के दो दिवसीय समारोह का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्राचार्य सुनील चौहान ने सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में गुरुग्राम संभाग के बंगाणा संकुल के अंतर्गत आने वाले 6 विद्यालयों के लगभग 200 प्रतिभागी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं (समूह-नृत्य, समूह-गान, लोकगायन, लोक-नृत्य, नाटक, शास्त्रीय-नृत्य, शास्त्रीय-गायन, आर्ट फैक्ट्स/प्रोजेक्ट, विसुअल आर्ट 2- डायमेनशनल. डायमेनशनल-खिलौने बनाना) में भाग ले रहे हैं। इन सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं के अंतर्गत आज समूह-नृत्य, समूह-गान,लोकगायन, लोकनृत्य,

Read more

नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा चलाया गया सफाई अभियान

हमीरपुर || 28 सितंबर, 2024 || युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के सौजन्य से नेहरू युवा केन्द्र हमीरपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत चिल्ड्रन पार्क में सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें 20 युवाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। युवाओं द्वारा चिल्ड्रन पार्क में प्लास्टिक एकत्रित किया गया एवं स्वच्छता शपथ ली गई।नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर द्वारा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक पूरे हमीरपुर जिला में चलाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला युवा अधिकारी श्री प्रदीप कुमार एवं सुश्री भारती मोंगरा उपस्थित रहे। कार्यक्राम का आयोजन भूतपूर्व स्वयंसेवी शशि

Read more