प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लंगर सेवा का आयोजन

ऊना || 30 सितंबर, 2024 || प्रख्यात शिक्षाविद् स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के उपलक्ष्य पर सोमवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में लंगर सेवा का आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्य में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के पति प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने विशेष रूप से शिरकत की और उन्होंने स्वयं अपने हाथों से मरीजों, तीमारदारों और अस्पताल के स्टाफ को भोजन परोसा। इसके साथ ही उन्होंने उपस्थित लोगों को फल भी वितरित किए। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की समाज के प्रति सेवा भावना अनुकरणीय रही है। बीमारों, गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा

Read more

नशे की रोकथाम के लिए एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता – अनुपम कश्यप

शिमला || 30 सितम्बर, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ जिला स्तरीय नार्को समन्वय केंद्र (एनकॉर्ड) की बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि जिला में बढ़ते नशे के चलन पर रोक लगाने के उद्देश्य से सभी विभागीय अधिकारी एवं हितधारक आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें। बैठक में ड्रग-तस्करी से संबंधित मुद्दों और उनके समाधान पर विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि जिला में नशे की रोकथाम के लिए सभी को एकजुटता से कार्य करने की आवश्यकता है तथा लोगों के बीच इस सन्दर्भ में जागरूकता लाना भी अत्यंत आवश्यक

Read more

14 दिसम्बर को आयोजित की जाएगी राष्ट्रीय लोक अदालत

बिलासपुर || 30 सितम्बर, 2024 || सचिव (सीनियर सिविल जज), जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, बिलासपुर, मनीषा गोयल ने बताया कि बिलासपुर जिला के विभिन्न न्यायालय परिसरों में 14 दिसम्बर, 2024 को राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि 14 दिसम्बर, 2024 को जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर बिलासपुर, घुमारवीं तथा झंडुता न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाऐगा। जिसमें पूर्व मुकदमेबाजी और लंबित मामले लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस लोक अदालत में बैंक से सम्बंधित मुकदमे, श्रम विवाद के मामले, बिजली व पानी के बिल, वैवाहिक विवाद के मामले लिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि

Read more

पालतू और आवारा श्वानों का 8 अक्टूबर तक होगा एंटी रेबीज टीकाकरण

ऊना || 30 सितम्बर, 2024 || जिला ऊना के समस्त पशु चिकित्सालयों में पालतू और आवारा श्वानों का निःशुल्क रेबीज टीकाकरण किया जाएगा। उप निदेशक पशु पालन डॉ विनय शर्मा ने बताया कि यह टीकाकरण 8 अक्तूबर तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष विश्व रेबीज दिवस की थीम ब्रेकिंग रेबीज बाउंड्रीज यानी रेबीज की सीमाओं को तोड़ना रखी गई है। डॉ विनय ने बताया कि पशुपालन विभाग गैर सरकारी संस्थाओं के साथ मिलकर समाज को रेबीज के प्रति जागरूक भी कर रहे हैं। उन्होंने पशु पालन विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से आवाहन किया कि रेबीज जैसी

Read more

केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ गाइड प्रशिक्षण शिविर

नादौन || 30 सितंबर, 2024 || केंद्रीय विद्यालय संगठन के गुरुग्राम संभाग के भारत स्काउट एंड गाइड्स का तीन दिवसीय तृतीय सोपान गाइड प्रशिक्षण शिविर सोमवार को पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन में आरंभ हुआ। इस शिविर में गुरुग्राम संभाग के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश के कुल 17 केंद्रीय विद्यालयों की 77 गाइड्स और 17 अनुरक्षक भाग ले रहे हैं। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय नादौन के प्राचार्य एसडी लखनपाल ने दीप प्रज्जवलन के साथ शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत करके समां बांध दिया। इसके बाद भारत स्काउट एंड गाइड्स की स्कार्फ

Read more

उपमुख्यमंत्री ने सीएम राहत कोष के तहत जरूरतमंदों को वितरित की सहायता राशि

ऊना || 30 सितंबर, 2024 || उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को हरोली विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री राहत कोष के तहत गरीब और वंचित व्यक्तियों को वित्तीय सहायता का वितरण किया। इस अवसर पर उन्होंने 25 लाभार्थियों को कुल 13 लाख 60 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की। इस दौरान अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार जरूरतमंदों की सहायता के प्रति अत्यंत गंभीर है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार गरीब और वंचित वर्ग के लोगों की तत्परता से मदद और वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री राहत कोष एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जो संकटग्रस्त व्यक्तियों के

Read more

अग्निवीर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित

शिमला || 30 सितंबर, 2024 || रामपुर बुशहर में 03 से 09 सितम्बर 2024 तक आयोजित हुई भर्ती रैली में के परिणाम घोषित कर दिया गया है I जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय शिमला के भर्ती निदेशक  कर्नल पुष्विंदर कौर  ने बताया कि सेना भर्ती कार्यालय शिमला में अग्निवीर जनरल ड्यूटी , अग्निवीर टेक्निकल और अग्निवीर ट्रेड्समैन के उम्मीदवार चयनित हुए हैं I  उन्होंने बताया की सेना भर्ती कार्यालय शिमला हिमाचल प्रदेश के शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर जिलों के लिए जिम्मेदार हैं I  सभी सफल उम्मीदवार  आगे कि दस्तावेजी कार्यवाही के लिए 03 अक्टूबर  को भर्ती कार्यालय शिमला में

Read more

राजमिस्त्री एवं युवा स्वयंसेवक के प्रशिक्षण के संदर्भ बैठक का आयोजन

शिमला || 30 सितम्बर, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां जिला में राजमिस्त्री एवं युवा स्वयंसेवक के प्रशिक्षण के सन्दर्भ बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने कहा कि योजना अंतर्गत जिला शिमला की प्रत्येक पंचायत से 5 राजमिस्त्रियों का प्रशिक्षण करवाया जाएगा ताकि सुरक्षित एवं आपदा प्रतिरोधी भवनों का निर्माण हो सके। उन्होंने कहा कि मास्टर ट्रेनर द्वारा खंड स्तर पर राजमिस्त्रियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। इसके साथ-साथ जिला की प्रत्येक पंचायत से 10 से 15 युवा स्वयंसेवकों का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि आपदा प्रतिक्रिया में बेहतर कार्य का निष्पादन हो सके। उन्होंने

Read more

जिला परिषद उपचुनाव का परिणाम घोषित

सुजानपुर || 30 सितंबर || जिला परिषद वार्ड नंबर-1 बगेहड़ा के लिए उपचुनाव में प्रवीण कुमार को निर्वाचित घोषित किया गया है। सोमवार को सुजानपुर में हुई मतगणना में प्रवीण कुमार को 1964 वोट मिले। जबकि, प्यार चंद को 1923 मत प्राप्त हुए। इनके अलावा सुभाष चंद पुत्र पंजकू राम को 1127, प्रकाश चंद को 585, कुलदीप सिंह को 526, संजय वर्मा को 427, सुभाष चंद पुत्र विद्याधर को 305 और सचिन राणा को 218 मत मिले। 30 मतदाताओं ने किसी भी उम्मीदवार के पक्ष में मतदान नहीं किया और नोटा दबाया। 60 वोट अविधिमान्य घोषित किए गए।

Read more

पोषण अभियान के अन्तर्गत सैम व मैम बच्चों को वितरित की पोषण किट

बिलासपुर || 30 सितंबर, 2024 || जिला प्रशासन बिलासपुर द्वारा स्पर्श कार्यक्रम के अंतर्गत अडिप तथा व्योश्री योजना के माध्यम से वृद्धजनों/दिव्यांजनों हेतु आकलन शिविर व माँ फाउंडेशन और पुरी ऑयल मिल्स के सहयोग से मातृ सुधा द्वारा संचालित माँ की रोटी द्वारा पोषण अभियान के अन्तर्गत सैम व मैम बच्चों के लिए पोषण माह के समापन के अवसर पर पोषण किट वितरण कार्यक्रम सोमवार को विश्राम गृह स्वारघाट में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में एसडीएम स्वारघाट ने  बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। शिविर में दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता के आधार पर तथा वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आवश्यकता अनुसार

Read more

राजस्व मंत्री ने किन्नौर की सांगला वैली को प्रदान की 18 करोड़ 15 लाख रुपये की सौगात

रिकांग पिओ || 30 सितंबर, 2024 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर की सांगला तहसील में 18 करोड़ 15 लाख रुपये की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का आम जन-मानस के लिए लोकार्पण व शिलान्यास किया। कैबिनेट मंत्री ने आज 14 करोड़ 62 लाख रुपये की राशि करच्छम-सांगला-छितकुल सड़क मार्ग के विस्तारिकरण के लिए प्रदान की जिससे 11 पंचायतें जिनमें किल्बा, सापनी, ब्रुआ, शोंग, चांसू, कामरू, सांगला, बटसेरी, थेमगरंग, रकच्छम व छितकुल के लोगों को राहत मिलेगी तथा किसान, बागवानों और देश एवं विदेशों से आने वाले पर्यटकों को लाभ मिलेगा।

Read more

यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली को लागू करने के मिले सुखद परिणाम, बागवानों को हुआ लाभ

शिमला || 29 सितम्बर 2024 || हिमाचल में सेब की खेती वर्ष 1916 के आसपास शिमला से लगभग 80 किलोमीटर दूर कोटगढ़ में एक अमरीकी व्यक्ति सैमुअल स्टोक्स द्वारा शुरू की गयी। रॉयल सेब की खेती आज वर्तमान हिमाचल प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ बन चुकी है। ऐसा नहीं है कि इससे पूर्व हिमाचल में सेब नहीं होता था। इससे पहले कुल्लू के बंदरोल में 1870 में एक अंग्रेज अधिकारी कैप्टन आरसी ली ने यूरोप से पौधे मंगवाकर सेब का बगीचा लगवाया था लेकिन उस सेब की किस्म स्वाद और रंग के मामले में उतनी अच्छी गुणवत्ता वाली नहीं थी,

Read more

मुख्यमंत्री शगुन योजना हो रही मददगार साबित – उपायुक्त

शिमला || 29 सितम्बर, 2024 ||  हिमाचल प्रदेश में बीपीएल लड़कियों व महिलाओं को विवाह अनुदान के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत सैंकड़ों बेटियों को आर्थिक मदद मुहैया करवाई जा रही है। हिमाचल में मुख्यमंत्री शगुन योजना के अन्तर्गत बीपीएल परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए दी जाने वाली 31,000 रुपये की आर्थिक सहायता खुशियों का शगुन साबित हो रही है। जिला में इस वित्त वर्ष में अभी तक 190 लाभार्थियों को 58 लाख 90 हजार रूपये खर्च किए जा चुके है, जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में 475 लाभार्थी लाभान्वित हुए हैं। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ऐसे

Read more

हरियाणा की जनता को पता है कि : यदि आएगा राहुल गांधी, तो साथ लाएगा भ्रष्टाचार की आंधी – बिंदल

शिमला  || 29 सितम्बर 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हरियाणा चुनाव के अंतर्गत कालका विधानसभा क्षेत्र में एक युवा रैली को संबोधित करते हुए कहा की कांग्रेस शासनकाल में हरियाणा ‘दलाल और दामाद’ राज और भ्रष्टाचार का केंद्र बन गया था। इसके विपरीत, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य में विकास को बढ़ावा दिया। बिंदल ने कहा कि हरियाणा में चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, एक तरफ हरियाणा के लाल नायब सिंह सैनी हैं और दूसरी तरफ गांधी परिवार एवं दलालों की फ़ौज है। सबसे प्रमुख बात यह है कि

Read more

युवा पीढ़ी को संस्कृति से अवश्य करवाए रूबरू : अनिरुद्ध सिंह

शिमला  || 29 सितम्बर, 2024 || धंगाली पंचायत के गांव धंगाली में तीन दिवसीय बिशु मेले का आयोजन बड़ी धूमधाम से हो रहा है। मेले के दूसरे दिन रविवार को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।मुख्यातिथि ने कहा कि मेले हमारी संस्कृति का अहम हिस्सा हैं। हमें अपनी संस्कृति के विस्तार के लिए मिलकर कार्य करना चाहिए। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति से अवश्य रूबरू करवाए। उन्होंने कहा कि यहां पर पंचायत भवन 33 लाख रूपये में बनाया गया है, लेकिन हमारी सरकार प्रदेश में नए पंचायत

Read more

जिला हमीरपुर में पंचायत उपचुनाव में 44.63 प्रतिशत मतदान

हमीरपुर || 29 सितंबर, 2024 || जिला हमीरपुर की विभिन्न पंचायतीराज संस्थाओं के 8 रिक्त पदों के लिए रविवार को 44.63 प्रतिशत मतदान हुआ। इनमें जिला परिषद का बगेहड़ा वार्ड भी शामिल है, जिसके लिए विकास खंड सुजानपुर और विकास खंड बमसन की 15 पंचायतों के मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। रविवार देर शाम को प्राप्त नतीजों के अनुसार ग्राम पंचायत भकेड़ा में कर्मवीर सिंह को प्रधान चुना गया है। ग्राम पंचायत स्वाहल में नरेश कुमार और ग्राम पंचायत भदरोल में अजय कुमार उपप्रधान चुने गए हैं। इनके अलावा ग्राम पंचायत रैल के वार्ड नंबर-5 में कमलजीत सिंह,

Read more

पच्छाद में शिक्षा सवास्थ्य अन्य विभागों में सेंकड़ों खाली पदों को भरने में नाकाम हुई प्रदेश सरकार : सीपी आई एम 

पच्छाद || 29 सितंबर 2024 ||  सीपीआई एम लोकल कमेटी पच्छाद का सम्मेलन सम्म्पन हुआ। सम्मेलन की का उद्घाटन सीपीेआई एम जिला सचिव राजेंदर ठाकुर ने किया। सम्मेलन में पार्टी के अखिल भारतीय महासचिव सिताराम येचूरी को और पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेव भटाचार्य को याद किया और श्रद्धा सुमन अर्पित किये राजेंदर ठाकुर ने राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर बात रखते हुए कहा की आज देश के अंदर जो वित्तीय हालत बने है उसके लिए केंदर की मोदी सरकार की अमेरिका प्रस्त नीतियाँ है। सम्मेलन के दूसरे सत्र में आशीष कुमार ने पार्टी की रिपोर्ट रखी और पिछले

Read more

हर्षवर्धन चौहान ने काफोटा में किया युवा रोज़गार मेले का शुभारंभ

नाहन || 29 सितम्बर, 2024 || उद्योग, संसदीय मामले, श्रम रोजगार एवं विदेशी नियोजन मंत्री ने आज शिलाई विधानसभा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में आयोजित युवा रोज़गार मेले की अध्यक्षता की। उन्होंने अपने संबोधन में बताया कि इस युवा रोज़गार मेले में पांवटा साहिब, कालाअम्ब, बद्दी व नालागढ़ सहित विभिन्न 47 कंपनियों ने भाग लिया तथा 389 युवाओं को रोज़गार प्रदान किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार निरंतर प्रयत्नशील है कि युवा वर्ग को रोजगार के अवसर को मिल सकें जिसकी दृष्टिगत रोजगार विभाग द्वारा रोजगार मेलों में कैम्पस इन्टरव्यू के माध्यम से समय-समय पर प्रदेश

Read more

प्रख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के जन्मदिन पर मशहूर सूफी गायक लखविंदर वडाली ने हरोली में सजाई सुरों की महफिल

ऊना || 29 सितंबर, 2024 || प्रख्यात शिक्षाविद स्वर्गीय प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के 56वें जन्मदिन पर रविवार को हरोली के कॉलेज परिसर में आयोजित ‘एहसास’ कार्यक्रम में उनकी पुण्य स्मृतियों को नमन किया गया। प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में सूफी गायक लखविंदर वडाली ने अपनी रूहानी गायकी से स्मृतियों के ‘एहसास’ को सुरों से महकाया और इस अवसर को हर श्रोता के लिए एक बेजोड़ आत्मिक अनुभव में बदल दिया। कार्यक्रम में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री के पति उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, उनकी बेटी डॉ. आस्था अग्निहोत्री, और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रो. सिम्मी के चित्र पर पुष्प

Read more

नशा घर ही नहीं अपितु पूरा जीवन करता है खराब : अनिरुद्ध सिंह

शिमला || 29 सितम्बर, 2024 || ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा ऐतिहासिक रिज मैदान में आयोजित 11वीं एचपी पुलिस हॉफ मैराथन कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर पंचायती राज मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि नशा घर ही नहीं अपितु पूरा जीवन खराब करता है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों एवं लोगों से नशे से दूर रहने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की यह महत्वपूर्ण पहल है। पुलिस विभाग हर वर्ष इसी तरह के आयोजन करवाती आ रही है । कार्यक्रम

Read more