दैनिक जीवन में निरंतर होनी चाहिए सफाई गतिविधियां – विक्रमादित्य सिंह
शिमला || 02 अक्तूबर, 2024 || कंटोनमेंट बोर्ड जतोग में स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन समारोह बुधवार को आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोक निर्माण और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यातिथि ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। सफाई अभियान फोटो खींचने और सेल्फी तक सीमित नहीं होना चाहिए। हमें अपने दैनिक जीवन में सफाई गतिविधि को निरंतर रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कचरा निस्तारण प्लांट स्थापित करने के लिए पंचायतों, स्थानीय शहरी निकायों को जमीन उपलब्ध करवाने में सक्रियता दिखानी होगी। हम इस दिशा में सख्त कानून
Read more