मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को उपलब्ध करवाई जाएगी कोचिंग सुविधा

शिमला || 07 अक्तूबर, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत अनाथ बच्चों को कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाने के सम्बन्ध में बैठक का आयोजन किया गया।  बैठक में शिमला शहर के नामी कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि  प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी अनाथ बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ़ द स्टेट का दर्जा दिया है। इन सभी बच्चों की देख रेख एवं पढ़ाई का सारा खर्चा सरकार व्यय करेगी।  उन्होंने कहा कि योजना के तहत ही अनाथ बच्चों के लिए कोचिंग सुविधा उपलब्ध करवाने का भी

Read more

भूकंपरोधी भवन बनाने को लेकर पूर्वी कला मंच के कलाकारों ने जगाई अलख

ऊना || 07 अक्तूबर 2024 || आपदा जोखिम न्यूनीकरण और समर्थ कार्यक्रम 2024 के तहत सोमवार को ऊना उपमंडल के संतोषगढ़ और आइएसबीटी ऊना में लोगों को भूकंप सुरक्षित भवन निर्माण करने को लेकर जागरूक किया गया। इस दौरान सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध फोक मीडिया गु्रप पूर्वी कला मंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने लोगों को सुरक्षित भवन निर्माण के विभिन्न तौर तरीकों और मूलभूत ज्ञान से अवगत करवाया। कलाकारों ने बताया कि भवन चाहे अवासीय हों या गैर आवासीय उसका निर्माण भूकंपरोधी तरीके से किया जाना चाहिए ताकि किसी भी आपदा के समय जानमाल के नुकसान

Read more

शिमला रोपवे से सम्बंधित सारी औपचारिकताएं जल्द करें पूर्ण – अनुपम कश्यप

शिमला || 07 अक्तूबर, 2024 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहां प्रस्तावित शिमला रोपवे के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में रोपवे और रैपिड ट्रांसपोर्ट सिस्टम डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन एच.पी. लिमिटेड ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिमला रोपवे की विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने कहा कि शिमला रोपवे प्रदेश की महत्वाकांक्षी परियोजना है जो कि 13.79 किलोमीटर तक फैली होगी और इसकी लागत 1734.70 करोड़ रुपये होगी। इसमें 13 बोर्डिंग और डी-बोर्डिंग स्टेशन के साथ-साथ एक टर्निंग स्टेशन भी होगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना का उद्देश्य यातायात की भीड़ को कम करना

Read more

प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं पार्टी पदाधिकारी : सुनील शर्मा बिट्टू

हमीरपुर || 06 अक्तूबर 2024 || किसान कांग्रेस के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने रविवार को कांग्रेस पार्टी के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ हमीरपुर में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू से भेंट की तथा नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और सुनील शर्मा बिट्टू का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजेश ठाकुर को शुभकामनाएं देते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने किसानों-बागवानों, पशुपालकों, मत्स्य पालकों तथा कृषि से संबंधित अन्य सभी क्षेत्रों के साथ-साथ समाज के हर वर्ग और प्रदेश

Read more

हमीरपुर में अरबों रुपये की पेयजल एवं सिंचाई योजनाओं पर हो रहे हैं कार्य

हमीरपुर || 06 अक्तूबर 2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जल शक्ति विभाग के माध्यम से पेयजल, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और सीवरेज योजनाओं के लिए अरबों रुपये का प्रावधान कर रही है। पिछले पौने दो वर्षों के दौरान अकेले जिला हमीरपुर में ही अरबों रुपये की पेयजल एवं सिंचाई योजनाएं के कार्य आरंभ किए गए हैं। हिमाचल प्रदेश में जिला हमीरपुर को अक्सर पेयजल की कमी वाले क्षेत्रों में गिना जाता था। लेकिन, पिछले पौने दो वर्षों के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार जिला हमीरपुर के सभी क्षेत्रों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध

Read more

कांग्रेस के सभी नेता जेपी नड्डा को दौरे से बौखलाए : संदीपनी

शिमला || 06 अक्तूबर 2024 || भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने कहा की कांग्रेस के सभी नेता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के हिमाचल दौरे से पूरी तरह जेपी बौखला गए है। जो सच्चाई जनता के बीच उजागर हुई है उस सच से कांग्रेस के नेता जनता का ध्यान भटकने का काम कर रहे है। ऐसा क्या हो गया की कांग्रेस ने मंत्री और नेता जेपी नड्डा के दो दिविसीय दौरे से घबरा गए ? संदीपनी ने कहा की हिमाचल में बाढ आई, तब मोदी सरकार ने 1190 करोड़ रुपये दिए लेकिन सीएम सुक्खू ने कभी इसका जिक्र

Read more

दिव्यांगों की जरुरतों के अनुसार शुरू करेंगे विशेष तकनीकी कोर्स: राजेश धर्माणी

हमीरपुर || 06 अक्तूबर 2024 || नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा है कि दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बनाने के लिए आईटीआई और अन्य तकनीकी शिक्षण संस्थानों में इन लोगों की जरुरत के अनुसार विशेष कोर्स डिजाइन किए जाएंगे। रविवार को यहां बचत भवन में पहचान संस्था के विशेष बच्चों के स्कूल के नौंवे वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि हालांकि, कई तकनीकी शिक्षण संस्थानों में कुछ कोर्स पहले ही चलाए जा रहे हैं, लेकिन बदलती जरुरतों के अनुसार कुछ अन्य कोर्स

Read more

ग्राम पंचायत बल्देयां के गांव कमाल्टू में उचित मूल्य की दुकान के लिए आवेदन आमंत्रित

शिमला || 06 अक्तूबर, 2024 || ‘‘लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली’ के अंतर्गत विकास खण्ड मशोबरा की ग्राम पंचायत बल्देयां के गांव कमाल्टू में उचित मूल्य की दुकान आवंटित करने के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिसे जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर, 2024 निर्धारित की गई है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले श्रवण कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार, संस्था, ग्राम पंचायत या सहकारी सभा emerginghimachal.hp.gov.in/sso/investor/register पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। श्रवण कुमार ने बताया कि आवेदन करने के लिए न्यूनतम योग्यता मैट्रिक है। आवेदन प्रपत्र के साथ मैट्रिक प्रमाण

Read more

सरकार प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध – विक्रमादित्य सिंह

शिमला || 06 अक्तूबर, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार प्रदेश के सभी शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। विक्रमादित्य सिंह आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में हिमाचल प्रदेश स्कूल क्रीड़ा संगठन द्वारा आयोजित अंडर–14 छात्राओं की चार दिवसीय 39वीं राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के शुभारंभ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने खेलकूद प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों से आई कनिष्ठ वर्ग की 850 स्कूली छात्राओं तथा उनके

Read more

2 करोड़ 71 लाख रुपए से होगा शाह तलाई मंदिर का जीर्णोद्धार : डॉ निधि पटेल

बिलासपुर || 06 अक्टूबर 2024 || उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर परिसर को 2 करोड़ 71 लाख रुपए व्यय कर जीर्णोद्धार किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष मंदिर न्यास डॉ निधि पटेल ने दी। उन्होंने बताया कि मंदिर न्यास के फंड से मुख्य मंदिर में 60 मीटर का आलीशान गुंबद बनाया जाएगा जो की मंदिर की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करेगा। इसके अतिरिक्त मंदिर के 1 बीघा 19 बिस्वा जमीन पर बने पुरानी चार दिवारी को ऊंचा कर बाबा बालक नाथ जी की कहानियों से जुड़े भींति चित्र बनाए जाएंगे।

Read more

सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश की बैठक प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में शिमला में सम्पन्न

शिमला || 06 अक्तूबर 2024 || सीटू राज्य कमेटी हिमाचल प्रदेश की बैठक प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा की अध्यक्षता में शिमला में सम्पन्न हुई। बैठक में सीटू राष्ट्रीय सचिव के एन उमेश, डॉ कश्मीर सिंह ठाकुर, विजेंद्र मेहरा, प्रेम गौतम, जगत राम, अजय दुलटा, कुलदीप डोगरा, सुदेश, भूपेंद्र, राजेश, रविन्द्र, केवल, वीना शर्मा, रमाकांत मिश्रा, आशीष, विजय, हिमी, भूप सिंह, बालक राम, रामप्रकाश, गुरदास, दलीप, विरेंद्र लाल, मदन नेगी, विनोद बिरसांटा आदि शामिल रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि मिनी व अन्य आंगनबाड़ी कर्मियों तथा रेहड़ी फड़ी तहबाजारी के मुद्दों पर जल्द ही सीटू का प्रतिनिधिमंडल दोनों विभागों के मंत्रियों

Read more

कांग्रेस की सुक्खू सरकार हिमाचल को बर्बाद करने पर तुली : नड्डा

नाहन || 5 अक्तूबर 2024 || भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज शनिवार को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में नवनिर्मित भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया और भाजपा कार्यालय देहरा की पट्टिका का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, विधायक रीना कश्यप, सुरेश कश्यप, सुखराम चौधरी  सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। नड्डा ने कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पहली बार हिमाचल प्रदेश और नाहन आया हूं। मैं हिमाचल की चारों लोक सभा सीटों पर

Read more

सारे टैक्स लगाने के बाद सुक्खू सरकार ने लगाया टॉयलेट टैक्स: जयराम ठाकुर

सिरमौर/नाहन || 06 अक्तूबर 2024 || भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के अभिनंदन कार्यक्रम में नाहन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मीडिया के प्रतिनिधियों से बात करते हुए सुक्खू सरकार पर चौथा हमला बोला। उन्होंने कहा की सत्ता में आते ही मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल पर टैक्स लादने का अंतहीन सिलसिला शुरू कर दिया। जो रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मात्र 20 महीने के कार्यकाल में जब सरकार को टैक्स लगाने के लिए और कुछ नहीं बचा तो उसने शौचालय पर ही टैक्स लगा दिया। शौचालय पर टैक्स लगाने वाला हिमाचल देश

Read more

आपदा के प्रति जागरूकता में छात्रों की भूमिका अहम- उपायुक्त

शिमला || 05 अक्तूबर 2024 || जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण समर्थ के 14 वें संस्करण के तहत आज यहां बचत भवन में सुरक्षित निर्माण माॅडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि माॅडल प्रतियोगिता में हर बच्चे का माॅडल बेहतरीन रहा। बच्चों को आपदा के विषयों में मूलभूत ज्ञान पर अच्छी पकड़ है। इससे साबित होता है कि बच्चे आपदा को लेकर काफी जागरूक हो रहे है। उन्होंने कहा कि आपदा के प्रति जागरूकता अभियान में स्कूली बच्चों की

Read more

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने ग्राम पंचायत गनेवग-नेहरा से किया मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ

शिमला || 05 अक्तूबर, 2024 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत गनेवग-नेहरा में मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पंचायत क्षेत्र के लोगों की छोटी-छोटी व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याएं होती हैं, जिनके निपटारे एवं इलाके के विकास कार्यों को गति देने के लिए मंत्री आपके द्वार कार्यक्रम आरंभ किया गया है, जिसमें ग्रामीण विकास कार्यों से संबंधित समस्याएं रख सकते हैं।  उन्होंने कहा कि ऐसे  कार्यक्रम शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की सभी 58 पंचायतों में रखे जाएंगे ताकि उन पंचायत

Read more

राजेश धर्माणी ने बरोट में किया उचित मुल्य के सब डिपो का शुभारंभ

बिलासपुर || 5 अक्तूबर 2024 || नगर निगम योजना ,आवास और तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्मानी ने घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के दी छत कृषि सेवा सहकारी सभा समिति भेड़ाघाट में सब डिपो बरोट का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों को सस्ता राशन लेने के लिए दूर नही जाना पडेगा, राशन डिपो के खुलने से लोगों को घर के नजदीक राशन लेने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि काफी लंबे समय से क्षेत्र के लोगों की मांग चल रही थी कि बरोट में राशन का

Read more

विद्युत विभाग द्वारा विद्युत मीटर संख्या को आधार कार्ड से जोड़ने की शुरू की प्रक्रिया

रिकांग पिओ || 05 अक्तूबर, 2024 || अधिशाषी अभियंता विद्युत रिकांग पिओ टाशी नेगी ने जानकारी देते हुए बताया की विद्युत विभाग की ओर से विद्युत मीटर संख्या को उपभोक्ता के आधार कार्ड से जोड़ने (के0वाई0सी0) की प्रक्रिया 1 अक्तूबर 2024 से घर-घर जा कर आरम्भ कर दी गई है। जिसकी अंतिम तिथि 31 अक्तूबर 2024 है। उन्होंने बताया की जब विद्युत बिल वितरण बिल जारी करने के लिए उपभोक्ता के घर जाएगा उस समय (के0वाई0सी0) के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड व मोबाइल नंबर को पहले से उपलब्ध रखें ताकि इस काम को समय रहते पूर्ण किया जा

Read more

आरसेटी के निशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों का लाभ उठाएं महिलाएं

बिझड़ी || 05 अक्तूबर ||  पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा विकास खंड बिझड़ी के गांव महारल में स्थानीय महिलाओं के लिए आयोजित दस दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। इस शिविर में गांव की 35 महिलाओं को अचार, पापड़ और मसाला पाउडर बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। शिविर के समापन अवसर पर बड़सर के एसडीएम राजेंद्र गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों का गठन करने, बैंकों और विभिन्न विभागों की ऋण एवं सब्सिडी योजनाओं का लाभ उठाकर अपने उद्यम स्थापित

Read more

राजस्व मंत्री ने आईटीडीपी भवन रिकांग पिओ में आयोजित जिला कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रिकांग पिओ || 05 अक्तूबर, 2024 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज किन्नौर जिला के परियोजना अधिकारी आईटीडीपी कार्यालय के सम्मेलन कक्ष रिकांग पिओ में जिला कल्याण समिति की बैठक ली। जनजातीय विकास मंत्री ने कल्याण विभाग के अधिकारियों को वर्तमान प्रदेश सरकार की निर्धन एवं उपेक्षित वर्गो के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने के लिए हर संभव कार्य करने के निर्देश दिए ताकि धरातल पर लोगो को लाभ मिल सकें।  इसके अतिरिक्त उन्होंने ने इस योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया

Read more

पर्यावरण को बचाना आज के समय में बेहद जरुरी – अनिरुद्ध सिंह

शिमला || 05  अक्तूबर, 2024 || ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि पर्यावरण को बचाना आज के समय में बेहद जरुरी है। कैबिनेट मंत्री आज ढली के समीप कैचमेंट एरिया से वन्य प्राणी सप्ताह के तहत आयोजित साइकिल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखने से पूर्व उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सभी को वन्य प्राणी सप्ताह के विशेष अवसर पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज का यह दिन न केवल हमारे पर्यावरण और वन्य जीवों के प्रति जागरूकता फैलाने का है, बल्कि यह हमारे द्वारा की जा रही महत्वपूर्ण पहलों को भी

Read more