30 अक्तूबर से 02 नवम्बर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव

रिकांग पिओ || 19 अक्तूबर 2024 || 30 अक्तूबर से 02 नवम्बर, 2024 तक आयोजित किया जाएगा राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त किन्नौर डॉ अमित कुमार शर्मा ने महोत्सव की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उपायुक्त ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव किन्नौर जिला के मिनी स्टेडियम रिकांग पिओ में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुति प्रस्तुत करने के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 26 अक्तूबर, 2024 निर्धारित की गई है तथा सभी आवेदन कर्ता 26 अक्तूबर, 2024 तक अपना आवेदन dprokinnaur2@gmail.com अथवा dc-kin-hp@nic.in में

Read more

अनिरुद्ध सिंह झूठी कांग्रेस के झूठे सिपाही, झूठ बोलने में माहिर : चौधरी

शिमला || 19 अक्तूबर 2024 || भाजपा के पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस के मंत्री अनिरुद्ध सिंह का नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर बयान निंदाजनक एवं तथ्यहीन है। उन्होंने कहा कि अनिरुद्ध सिंह और उनकी कांग्रेस सरकार सबसे बड़ी झूठी सरकार है, जयराम ठाकुर ने ना तो कुछ झूठ बोला और ना ही कोई निराधार आरोप लगाए। कांग्रेस के मंत्री केवल सच्चाई को छुपाने के लिए जयराम ठाकुर पर लगातार आरोप लगा रहे है, सच्चाई तो यह है कि कांग्रेस की सरकार झूठी और यू टर्न वाली सरकार है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एक जन

Read more

बागवानी मंत्री ने अंब में ड्रैगन फल के बगीचे का दौरा

अंब (ऊना) || 19 अक्तूबर 2024 || बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शनिवार को ऊना जिले के अंब में प्रगतिशील बागवान मुश्ताक अली के ड्रैगन फल के बगीचे का दौरा किया। 2019 में स्थापित इस बगीचे ने उच्च गुणवत्ता वाले ड्रैगन फलों की पैदावार के लिए विशेष पहचान बनाई है। उनकी सफलता क्षेत्र में ड्रैगन फल की खेती की संभावनाओं को मजबूत करती है। नेगी ने पौंग क्षेत्र से चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में अंब में रुककर विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की समीक्षा की और बागवान मुश्ताक अली के बगीचे का निरीक्षण किया। अपने दौरे के दौरान,

Read more

श्रम कल्याण विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित

रिकांगपिओ || 19 अक्तूबर 2024 || जिला श्रम कल्याण अधिकारी सपन जसरोटिया ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि  जिला श्रम कल्याण कार्यालय किन्नौर द्वारा जवाहर नवोदय विद्यालय निर्माण स्थल रिकांग पिओ किन्नौर में मासिक निःशुल्क चिकित्सा स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 119 श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा निःशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। जिला श्रम कल्याण अधिकारी द्वारा श्रमिकों को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जागरूक किया तथा 37  कामगारों को  बी ओ सी डब्ल्यू पहचान पत्र भी वितरित किए गए। इस

Read more

हर खेल को स्पिरिट के साथ खेला जाना आवश्यक : अनिरुद्ध सिंह

शिमला || 19 अक्तूबर 2024 || ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि हर खेल को स्पिरिट के साथ खेला जाना आवश्यक है। अनिरुद्ध सिंह ने आज ठोडा खेलकूद महासंघ नेरवा एवं कुपवी आंचल द्वारा राजकीय महाविधालय नेरवा के खेल मैदान में आंचल स्तरीय ठोडा खेलकूद प्रतियोगिता 2024 के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। प्रतियोगिता में चौपाल ठोडा जोन की 7 टीमों एवं नेरवा जोन की 16 टीमों ने हिस्सा लिया। ग्रामीण विकास मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि ठोडा खेल की शुरुआत सीपुर से हुई थी जिसका गजट में

Read more

मुख्यमंत्री ने हमीरपुर में किये 2.30 करोड़ रुपये के सौंदर्यीकरण कार्योंं के लोकार्पण

शिमला || 19 अक्तूबर, 2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर में 2.30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार विभिन्न सौंदर्यीकरण के कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने बस स्टैंड हमीरपुर के सामने रानी झांसी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का अनावरण किया। मुख्यमंत्री ने भोटा चौक पर वर्षा शालिका, वार्ड नंबर दो में पार्क का सौंदर्यीकरण, गांधी चौक के नवीनीकरण कार्य, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के सामने निर्मित पार्क, स्ट्रीट वेंडर मार्केट भोटा, उपायुक्त कार्यालय के समीप निर्मित एस्पिरेशनल टॉयलेट तथा प्रताप नगर चौक, डांग कुआली चौक व पुरी चौक के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया।

Read more

उद्घाटन, शिलान्यास के साथ स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करेंगे मुख्यमंत्री

हमीरपुर || 18 अक्तूबर 2024 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 19 और 20 अक्तूबर को जिला हमीरपुर के दो दिवसीय प्रवास के दौरान विभिन्न विकास कार्यों के उदघाटन-शिलान्यास के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न योजनाओं और डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री 19 अक्तूबर को कुल्लू के अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव के समापन के बाद दोपहर बाद लगभग सवा एक बजे एनआईटी हमीरपुर के हैलीपैड पर उतरेंगे और सर्किट हाउस पहुंचेंगे। दोपहर बाद लगभग ढाई बजे हमीरपुर के बस स्टैंड पर रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा का अनावरण तथा

Read more

चिह्नित स्थानों पर हो पटाखों की बिक्री, एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बैठक के दौरान दिए निर्देश

भोरंज  || 18 अक्तूबर 2024 || दीपावली के पर्व के दौरान आग की घटनाओं को रोकने के लिए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने शुक्रवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों, पंचायत जनप्रतिनिधियों और व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बैठक में तहसीलदार डॉ. आशीष शर्मा, पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी, ग्राम पंचायत भोरंज, पपलाह, झरलोग के प्रधान, व्यापार मंडल जाहू और पट्टा के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। दीपावली के दौरान पटाखों की बिक्री के संबंध में बैठक में व्यापक चर्चा की गई तथा पटाखों की बिक्री के लिए स्थान निर्धारित किए गए। एसडीएम ने सभी अधिकारियों,

Read more

भोटा योजना क्षेत्र के प्रारूप पर टीसीपी ने आमंत्रित की आपत्तियां या सुझाव

हमीरपुर  || 18 अक्तूबर 2024 || मंडलीय नगर योजना कार्यालय हमीरपुर के नगर एवं ग्राम योजनाकार हरजिंद्र सिंह ने बताया कि नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग ने भोटा योजना क्षेत्र के लिए प्रारूप विकास योजना तैयार करके इस प्रारूप को 7 अक्तूबर 2024 को हिमाचल प्रदेश राजपत्र में प्रकाशित करवा दिया है। हरजिंद्र सिंह ने बताया कि इस प्रारूप विकास योजना की एक प्रतिलिपि आम जनता के निरीक्षण के लिए नगर पंचायत भोटा के कार्यालय में भी उपलब्ध करवाई गई है। क्षेत्रवासी इस प्रारूप के प्रकाशन के 30 दिन के भीतर अपनी आपत्तियां या सुझाव दर्ज करवा सकते हैं।

Read more

छात्रों समेत अध्यापकों को अग्निशामक यंत्रों को चलाने के बारे में संपूर्ण दी गयी जानकारी

नाहन ||18 अक्टूबर 2024 || जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, सिरमौर एवं आदर्श अग्निशमन केंद्र, नाहन के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को दमकल केंद्र, नाहन में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, विक्रम बाग के लगभग 35 छात्रों व दो अध्यापकों को अग्नि सुरक्षा के बारे में व अग्निशामक यंत्रों को चलाने के बारे में संपूर्ण जानकारी दी गई। अग्निशमन केंद्र से लीडिंग फायरमैन रमेश चंद की अगुवाई में टीम द्वारा बच्चों को मौक अभ्यास के जरिए किसी भी तरह की आग लगने के उपरांत किए जाने वाले समाधानों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर

Read more

SFI हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय इकाई ने विश्वविद्यालय के विभिन्न मुद्दों को लेकर डी.एस को सौंपा ज्ञापन

शिमला || 18 अक्तूबर 2024 || एसएफआई पिछले लंबे समय से यह मांग कर रही है कि विश्वविद्यालय में लगातार प्रोफेसरो के द्वारा राजनीतिक गतिविधियों में भाग लिया जा रहा है विश्वविद्यालय में प्रोफेसर कक्षाओं से ज्यादा राजनीतिक गतिविधियों में भाग ले रहे हैं। इसी मुद्दे को लेकर एसएफआई का साफ तौर पर यह मानना है कि प्रोफेसर के द्वारा किसी भी तरह की राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं लिया जाना चाहिए इससे विश्वविद्यालय में शैक्षणिक माहौल खराब होता है। इस मुद्दे पर बात रखते हुए कैंपस सचिव रितेश में कहां कि बी.एड विभाग के अंदर एक प्रोफेसर लगातार एबीवीपी

Read more

समर्थ-2024″ के अंतर्गत डी.डी.एम.ए. सिरमौर के सहयोग से जिला सिरमौर में मॉक ड्रिल व जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

नाहन || 18 अक्टूबर 2024 || उपायुक्त सिरमौर के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को आपदा जोखिम न्यूनिकरण “समर्थ -2024″ सुरक्षित निर्माण अभ्यास” के अवसर पर डी.डी.एम.ए. सिरमौर, होमगार्ड चतुर्थ बटालियन, नाहन और अग्निशमन केंद्र, शिलाई की टीम द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शिलाई एवं बकरास (उपमंडल कफोटा) जिला सिरमौर में संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें संयुक्त रूप से लगभग 800 प्रतिभागियों/विद्यार्थियों को विभिन्न आपदाओं, जीवन रक्षक कौशल के बारे में जागरूक किया गया और मॉक ड्रिल भी करवाई गई। होमगार्ड टीम का नेतृत्व प्लाटून कमांडर, नरेश कुमार ने किया। अंत में प्रधानाचार्य राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, शिलाई एवं

Read more

सुजानपुर में महिला-पुरुष सिक्योरिटी गार्ड एवं सुपरवाइजरों के साक्षात्कार 24 को

हमीरपुर || 18 अक्तूबर 2024 || ईवान सिक्योरिटी फंक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड शिमला सिक्योरिटी गार्ड्स और सुपरवाइजरों के 85 पदों पर भर्ती के लिए 24 अक्तूबर को उपरोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार लेगी। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए दसवीं, बारहवीं या स्नातक पास महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे तथा इनकी आयु 20 से 36 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पुरुष अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 7 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम हो। जबकि, महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम लंबाई 5 फुट 4 इंच तथा वजन 48 किलोग्राम होना चाहिए। कंपनी द्वारा चयनित उम्मीदवारों

Read more

ग्रामीण आर्थिकी को मजबूत करती है पर्यटन गतिविधियां : अनिरुद्ध सिंह

शिमला || 18 अक्तूबर, 2024 || राजधानी से सटे जुन्गा क्षेत्र के द ग्लाइड इन साइट पर शिमला फ्लाइंग फेस्टिवल एंड हॉस्पिटैलिटी एक्सपो 2024 के तीसरे दिन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। वहीं दलीप सिंह राणा (द ग्रेट खली) ने बतौर विशिष्ट अतिथि शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ग्रामीण विकास एवम पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह राणा ने कहा कि यहां पर पैरा ग्लाइडिंग की अपार संभावनाओं को निखारा जा रहा है। आज देश भर से 40 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे है। भविष्य

Read more

भोरंज और धीरड़ में दी पंचायतीराज विभाग की योजनाओं की जानकारी

भोरंज || 18 अक्तूबर 2024 || पंचायतीराज विभाग की विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन, ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) तैयार करने और ग्राम विकास से संबंधित अन्य पहलुओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए पंचायतीराज विभाग ने जिला हमीरपुर में विशेष अभियान आरंभ किया है। इस अभियान के दौरान पंचायत जनप्रतिनिधियों और आम लोगों को गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी जागरुक किया जा रहा है। अभियान के दूसरे दिन विकास खंड भोरंज की ग्राम पंचायत भोरंज और ग्राम पंचायत धीरड़ में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में आस-पास की अन्य ग्राम पंचायतों सधरियाण, टिक्करी मिन्हासा,

Read more

19 को बजूरी पंचायत में आधार लिंकेज करवाएं विद्युत उपभोक्ता

हमीरपुर || 18 अक्तूबर 2024 || विद्युत उपमंडल-2 हमीरपुर के सहायक अभियंता सौरभ राय ने हमीरपुर के निकटवर्ती गांवों दुलेहड़ा, बजूरी, पटेर खुर्द, रड़ा, पडल, निजर, घिरथेड़ी, दुगनेड़ी, बारल, लोहारडा और झरेड़ी के घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं से आग्रह किया है कि वे 19 अक्तूबर को ग्राम पंचायत बजूरी में अपनी आईडी को आधार नंबर से लिंक करवा दें। उन्होंने कहा कि इसके लिए उपभोक्ता अपने घरेलू मीटर का बिल और आधार कार्ड साथ लाएं।

Read more

सीपीआई (एम)का 13वाँ जिला सम्मेलन नाहन मे संपन्न

नाहन || 18 अक्तूबर 2024 || सीपीआई (एम)का 13वाँ जिला सम्मेलन नाहन मे 17 अक्तुबर को शुरू हुआ ओर आज दोपहर 18अक्तुबर 2024को नाहन मे संपन्न हुआ। सम्मेलन मे पिछले तीन वर्षो के कार्य का मुल्यांकन किया गया। सम्मेलन मे केंदृ व राज्य सरकार की नव उदारीकरण की आर्थीक नितियों के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया गया क्यों की इन पुँजीवादी आर्थीक नितियों से देश व प्रदेश के अंदर सार्वजनिक सेवाओं को समाप्ती की ओर ले जाया जा रहा है जिसका सिधा असर आम जनता पर पड रहा है। इन नितियो के कारण आज सरकारे आर्थीक बदहाली, मंहगाई, बेरोजगारी ओर भूखमरी

Read more

टाऊन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को लगेगा दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर – विश्वमोहन देव चौहान

ऊना || 18 अक्तूबर 2024 || जिला रेड क्रॉस सोसाइटी ऊना और भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम मोहाली के सहयोग से ऊना उपमंडल के तहत टाउन हॉल ऊना में 4 नवम्बर को दिव्यांग व्यक्तियों के लिए दिव्यांगता मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस शिविर में पात्र दिव्यांग व्यक्तियों का कृत्रिम अंग लगाने के लिए मूल्यांकन किया जाएगा। यह जानकारी एसडीएम ऊना विश्वमोहन देव चौहान ने इस शिविर की तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक के बाद दी। एसडीएम ने बताया कि यह शिविर दो चरणों में आयोजित होगा। पहले चरण में दिव्यांग व्यक्तियों का मूल्यांकन किया जाएगा, जबकि दूसरे

Read more

सिलेबस पूरा करने तक सीमित न रहें शिक्षक : राजेश धर्माणी

हमीरपुर || 18 अक्तूबर 2024 || नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी), आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने शिक्षकों से अपील की है कि वे अपनी भूमिका को केवल सिलेबस पूरा करने तक ही सीमित न रखें। उनके ऊपर तो बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और देश एवं समाज के लिए आदर्श, चरित्रवान एवं संवेदनशील पीढ़ी तैयार करने की बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। शुक्रवार को हमीरपुर के निकटवर्ती गांव गजोह के राज पैलेस में पारुल विश्वविद्यालय वडोदरा द्वारा आयोजित प्रधानाचार्यों एवं शिक्षकों के सम्मेलन के उदघाटन सत्र को संबोधित करते हुए राजेश धर्माणी ने कहा कि एक

Read more

नुक्कड़-नाटक के माध्यम से कलाकारों ने आपदा से बचाव का दिया संदेश

शिमला || 18 अक्तूबर, 2024 || हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम के सन्दर्भ में ‘समर्थ 2024’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक तथा तैयारियों के प्रति बढ़ावा दिया जा रहा है। समर्थ-2024 के तहत प्रत्येक उपमण्डल के 2 स्थानों पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जागरूकता अभियान की इस कड़ी में जयश्वरी लोक नृत्य कला मंच, ठियोग के कलाकारों द्वारा आज संधू व मतियाना तथा शिव रंजनी सांस्कृतिक दल बलग

Read more