दिवाली के दौरान अलर्ट पर रहेंगी दमकल टीमें
हमीरपुर || 26 अक्तूबर 2024 || दिवाली के पर्व के दौरान आग की घटनाओं की आशंका को देखते हुए अग्निशमन विभाग ने विशेष प्रबंध किए हैं तथा अग्निशमन कर्मचारियों को 24 घंटे अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। होमार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के कमांडेंट विनय कुमार (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कमांडर) ने बताया कि दिवाली के मद्देनजर 26 से 31 अक्तूबर तक हमीरपुर में एक मुख्य नियंत्रण कक्ष 24 घंटे सक्रिय रहेगा। उन्होंने कहा कि आग की घटना की सूचना टॉल फ्री नंबर 101 के अलावा इस मुख्य नियंत्रण कक्ष के दूरभाष नंबरों 01972-222533 और 85809-20569 पर दी जा सकती
Read more