शिक्षकों का दायित्व और महत्व समाज निर्माण में सर्वाधिक : रोहित ठाकुर
शिमला || 29 अक्टूबर 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि शिक्षकों का दायित्व और महत्व समाज निर्माण में सर्वाधिक है। इसलिए उनसे आशा रहती है कि वह अपने दायित्व का पूर्ण निर्वहन करेंगे और बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण में अपना योगदान देंगे। शिक्षा मंत्री आज जुब्बल क्षेत्र के सनबीम इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिक समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस भव्य समारोह में स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों के अतिरिक्त अभिभावक एवं स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने सभी छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्कूल का समय खेल कूद और पढ़ाई के लिए होता
Read more