नकली शराब की बिक्री और अवैध तस्करी रोकने को संगठित रणनीति के साथ संयुक्त कार्यवाही करें एजेंसियां – उपायुक्त
ऊना || 05 नवंबर 2024 || उपायुक्त जतिन लाल ने ऊना जिले में नकली शराब की बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी को लेकर सख्त कदम उठाने पर जोर देते हुए सभी संबंधित एजेंसियों को संयुक्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को आयोजित जिला-स्तरीय समन्वय समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस अधिनियम के प्रभावी कार्यान्वयन की समीक्षा की। उन्होंने अवैध शराब और मादक पदार्थों के प्रसार को रोकने के लिए संबंधित एजेंसियों को आपसी तालमेल बढ़ाने और एक संगठित रणनीति के तहत काम करने को कहा। बैठक में हिमाचल
Read more