नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत मास्टर ट्रेनरों के लिए कार्यशाला आयोजित
ऊना || 21 नवम्बर 2024 || नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत गुरुवार को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और गुंजन संस्था के सहयोग से कल्याण भवन ऊना में जिला के मास्टर ट्रेनरों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपायुक्त जतिन लाल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उपायुक्त ने अपने संबोधन में बताया कि नशा मुक्त ऊना अभियान के तहत बेहतरीन कार्य करने के लिए जिला ऊना को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान हासिल करने का सम्मान मिला है। उन्होंने कार्यशाला में शामिल प्रतिभागियों से आह्वान किया कि वे नशे के खिलाफ निर्णायक भूमिका
Read more