शिक्षा मंत्री 29 को फरोग और रतनाडी के प्रवास पर

शिमला || 28 नवम्बर 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 29 नवंबर, 2024 को जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पुजारली नंबर 3 के फरोग और रतनाडी के प्रवास पर रहेंगे। ये जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री 29 नवंबर को सुबह 9:30 बजे ग्राम पंचायत पुजारली नंबर 3 के महासू देवता मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद, वह दोपहर 12 बजे रतनाड़ी में थोड प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Read more

कांग्रेस लाई है हिमाचल ऑन सेल का ऑफर : जयराम ठाकुर

शिमला || 28 नवंबर 2024 || नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में पत्रकार वार्ता में वर्तमान कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कहा कि सुक्खू सरकार अपने 2 वर्ष का कार्यकाल लड़खड़ाते, गिरते हुए पूरा कर रही है। पूरा प्रदेश हैरान और परेशान है कि इस 2 साल के कार्यकाल में सुक्खू सरकार ने प्रदेश को 20 साल पीछे धकेल दिया है। देश के इतिहास की यह अब तक की सबसे निकम्मी सरकार है। सुक्खू सरकार के 2 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं और सरकार के मंत्री एवं कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष को भी इसकी जानकारी नहीं

Read more

रोमांच के लिए हो जाएं तैयार: बिलासपुर की गोविंद सागर झील में पैरासेलिंग गतिविधियों की शुरुआत

बिलासपुर || 28 नवंबर 2024 || बिलासपुर जिला प्रशासन ने गोविंद सागर झील में पर्यटन अनुभव को और रोमांचक बनाने के लिए पैरासेलिंग गतिविधियों की शुरुआत का निर्णय लिया है। दिल्ली की एक प्रमुख कंपनी, जो वर्तमान में टिहरी में अपनी सेवाएं दे रही है, को इस परियोजना के तहत ट्रायल संचालन के लिए आमंत्रित किया गया है। यह कंपनी अगले दो महीनों तक झील में पैरासेलिंग गतिविधियों का संचालन करेगी। यह जानकारी उपायुक्त (डीसी) बिलासपुर, आबिद हुसैन सादिक ने दी। पैरासेलिंग ट्रायल: प्रक्रिया और सुरक्षा मानक जिला प्रशासन ने परियोजना के लिए सभी आवश्यक अनुमतियां प्रदान कर दी हैं।

Read more

पुलिस महानिदेशक अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान पहुंचे नाहन, पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए जरूरी निर्देश

नाहन || 27 नवंबर 2024 || अतुल वर्मा, IPS, पुलिस महानिदेशक, हिमाचल प्रदेश अपने एक दिवसीय दौरे पर जिला सिरमौर में पधारे। इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान पुलिस महानिदेशक द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय नाहन के सभागार में जिला सिरमौर के राजपत्रित पुलिस अधिकारियों तथा पुलिस थाना प्रभारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की गयी। इस बैठक के दौरान पुलिस महानिदेशक ने जिला में घटित विभिन्न अपराधों, साइबर अपराधों तथा कानून व्यवस्था आदि विभिन्न मुद्दो पर विस्तारपूर्वक चर्चा की और इस सम्बन्ध में आवश्यक दिशा- निर्देश भी जारी किए। पुलिस महानिदेशक ने हिमाचल प्रदेश में नशा की तस्करी, साइबर अपराधों,

Read more

कांग्रेस पार्टी किस बात का मना रही 2 साल का जश्न : बिंदल

शिमला || 25 नवम्बर 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 राजीव बिन्दल ने कहा कि कांग्रेस की वर्तमान प्रदेश सरकार दो साल का कार्यकाल पूरा कर रही है और मीडिया के अनुसार कांग्रेस पार्टी और सरकार दो साल का जश्न मनाने की तैयारी कर रही है। अब सवाल खड़ा होता है कि जश्न किस बात का ? प्रदेश की जनता गारंटियों का मातम मना रही है। जिन झूठी गारंटियो के दम पर सत्ता में आए वो सारी गारंटिया फेल हो गई। डाॅ0 बिन्दल ने कहा कि प्रदेश की 28 लाख बहनो को पहली कैबिनेट से 1500 रू0 महीना देना था,

Read more

प्रदेश में कानून व्यवस्था पर एबीवीपी का जोरदार प्रदर्शन

शिमला || 25 नवम्बर 2024 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने शिमला में एसपी के खिलाफ और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में एक विशाल धरना प्रदर्शन आयोजित किया। एबीवीपी का कहना है कि पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता और पक्षपातपूर्ण रवैये के कारण न केवल आम जनता और छात्रों के अधिकारों का हनन हो रहा है, बल्कि भूमाफिया को भी खुला संरक्षण मिल रहा है। एबीवीपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमन अदिति ने भाषण के दौरान कहा है कि शिमला सहित प्रदेशभर में भूमाफिया खुलेआम सक्रिय हैं। प्रशासन उनकी गतिविधियों पर रोक लगाने के बजाय अप्रत्यक्ष रूप

Read more

31 दिसम्बर 2024 तक बकाया पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स जमा करवाने का विशेष अवसर

बिलासपुर || 25 नवम्बर 2024 || प्रदेश सरकार ने उन सभी कमर्शियल वाहन ऑपरेटरों को, जिन्होंने अभी तक अपने बकाया पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स की असेसमेंट नहीं करवाई है, एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया है। अब ये वाहन ऑपरेटर 31 दिसम्बर 2024 तक दस प्रतिशत ब्याज के साथ अपने बकाया टैक्स को जमा कर सकते हैं। यह जानकारी आरटीओ बिलासपुर राजेश कुमार कौशल ने दी। यदि कोई कमर्शियल वाहन ऑपरेटर इस समयावधि तक पैसेंजर एंड गुड्स टैक्स जमा नहीं करवाता है, तो वह संबंधित क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RLA) के पास जाकर गुड्स टैक्स की 10% राशि की असेसमेंट करवाना सुनिश्चित

Read more

प्रदेश सरकार के 2 वर्षीय समारोह की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

बिलासपुर || 25 नवंबर 2024 || प्रदेश सरकार के आगामी 2 वर्षीय समारोह के सुचारू और सफल आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने सोमवार को बचत भवन में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य समारोह की तैयारियों का आकलन करना और इसके कुशल संचालन के लिए आवश्यक दिशानिर्देश जारी करना था। उपायुक्त ने बैठक के दौरान समारोह के महत्व पर जोर देते हुए इसे प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को उजागर करने का अहम अवसर बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल सरकार के कार्यों को प्रदर्शित करेगा,

Read more

राष्ट्रीय युवा महोत्सव 11 से 12 जनवरी 2025 तक किया जाएगा आयोजित

रिकांग पियो || 25 नवम्बर, 2024 || जिला युवा अधिकारी विजय कुमार ने आज यहां बताया कि राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 का आयोजन 11 से 12 जनवरी 2025 तक नई दिल्ली में किया जाएगा। इस वर्ष प्रतिभागियों के चयन की प्रक्रिया में बदलाव किया गया है जिसके तहत युवा मामले और खेल मंत्रालय ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है जिसमें चार चरण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि जो प्रतिभागी इन सभी चार चरणों को पार कर लेंगे, उन्हें राष्ट्रीय युवा महोत्सव 2025 के लिए चुना जाएगा। देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कुल 1500 प्रतिभागियों

Read more

नगर परिषद ऊना को नगर निगम बनाने का प्रस्ताव पारित दो सप्ताह के भीतर जमा करवा सकते हैं आक्षेप

ऊना || 25 नवम्बर 2024 || नगर परिषद ऊना को हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम 1994 की धारा 3(2) के अनुसार नगर निगम ऊना घोषित करने का प्रस्ताव पारित किया गया है तथा इन्हें जनसाधारण की सूचना के लिए हिमाचल प्रदेश के राजपत्र (ई-गजट) में प्रकाशित किया गया है। यह जानकारी उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने दी। उन्होंने बताया कि नगर निगम ऊना में सम्मिलित किए जाने के साथ-साथ नगर परिषद ऊना के रूप में घोषित किए जाने से इस क्षेत्र में रहने वाले किसी निवासी को यदि कोई आपत्ति अथवा आक्षेप है तो वे उसे हिमाचल प्रदेश के राजपत्र

Read more

27 नवम्बर को गायत्री मंदिर, यशवंत विहार, जरजा, बनोग, इलाकों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

नाहन || 25 नवम्बर 2024 || सहायक अभियन्ता विद्युत उप मंड़ल न0-2 ने जानकारी देते हुए बताया 33 केवी गिरीनगर नाहन लाइन पर 33केवी कंडक्टर को बदलने तथा मुरम्मत का कार्य किए जाने के फलस्वरूप 27 नवम्बर गायत्री मंदिर, यशवंत विहार, जरजा, बनोग, सेन की सेन इलाकों में विद्युत आपूर्ति सुबह 10ः00 बजे से शाम 4ः00 बजे तक बन्द रहेगी। उन्होंने बताया कि इसी दिन कार्य आपूर्ति तक नाहन शहर, गुन्नुघाट, चौगान, कच्चा टैंक तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति 33केवी लाइन काला आम्ब के माध्यम से सुचारू चालू रखी जाएगी, परन्तु किसी आपातकालीन स्थिति में नाहन के कुछ

Read more

जिला बिलासपुर के किसान 15 दिसम्बर तक करवाएं गेहूं की फसल का बीमा : डीसी

बिलासपुर || 25 नवम्बर 2024 || प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला बिलासपुर में कृषि बीमा कंपनी, भारत सरकार द्वारा वर्तमान रवी सीजन में गेहूं की फसल का बीमा 1 दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2024 तक करवाया जाएगा। इस योजना के तहत गेहूं की फसल की कुल बीमित राशि 60,000 रुपये प्रति हैक्टेयर निर्धारित की गई है। प्रीमियम राशि 12 प्रतिशत की दर से 7,200 रुपये प्रति हैक्टेयर होगी। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक ने दी। उन्होंने बताया कि किसान द्वारा अनुदानित प्रीमियम 1.5 प्रतिशत की दर से 900 रुपये प्रति हैक्टेयर अथवा 72 रुपये प्रति बीघा

Read more

मुख्यमंत्री 25 नवंबर को चलौंठी व कोटि के प्रवास पर

शिमला || 24 नवम्बर 2024 || मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 नवंबर को चलौंठी व कोटि के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे जिला परिषद भवन पंचायत संसाधन केंद्र का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वह दोपहर 12.30 बजे राजकीय डिग्री कॉलेज कोटी के भवन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटी के विज्ञान ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इसके पश्चात वह जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी उपस्थित रहेंगे।

Read more

कांग्रेस का परिवार सत्ता के बिना जी नहीं सकता, चुनाव जीतने के लिए ये कुछ भी कर सकते हैं : भाजपा

शिमला || 24 नवंबर 2024 || भाजपा जिला शिमला द्वारा आयोजित महाराष्ट्र , झारखंड के विधानसभा चुनाव और अन्य राज्यों में हुए उपचुनावों में पार्टी को अभूतपूर्व आर्शीवाद देने के लिए जनता का आभार एवं जश्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर द्वारा की गई, जिसमें प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह प्रभारी शिमला संसदीय क्षेत्र संजय सूद विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर भाजपा मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा देश के अलग-अलग भागों में कांग्रेस के पुराने लोग हैं जो अपने जमाने की कांग्रेस को ढूंढ रहे हैं लेकिन आज

Read more

लोक निर्माण मंत्री ने रोहड़ू बाजार में नव निर्मित पार्किंग का किया लोकार्पण

शिमला || 24 नवम्बर 2024 || मंजिला पार्किंग का लोकार्पण लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान रविवार को किया। यहां बना पार्किंग भवन सात मंजिला होगा।पहली चार मंजिलों पर वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था रखी गई है, जिनमें करीब 120 वाहनों को पार्क करने का प्रावधान है, जबकि अन्य तीन मंजिलों में दुकानें, सिनेमा हॉल, होटल की सुविधा होगी। बहु उद्देशीय भवन के पहले चरण में चार मंजिलों में पार्किंग बनाई गई है। इन तीन मंजिलों में करीब 30 दुकानें बनाने का प्रस्ताव है। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को

Read more

रोहित ठाकुर ने विधायक प्राथमिकता वाली दो सड़कों का किया भूमि पूजन

शिमला || 24 नवम्बर 2024 || शिक्षा मन्त्री रोहित ठाकुर आज अपने दो दिवसीय प्रवास के पहले दिन कोटखाई के रावला क्यार पंचायत के अंतर्गत कीथ गाँव में थे जहाँ पर उन्होंने विधायक प्राथमिकता के आधार पर पक्की होने वाली कीथ बस स्टैंड से काली माता मंदिर, गाहन सड़क का भूमि पूजन किया। इस सड़क की मेटलिंग और टायरिंग पर 80 लाख रूपये खर्च होंगे, जिससे की स्थानीय जनता की एक मुख्य मांग जो काफी लम्बे समय से लंबित थी वह पूरी होगी। रोहित ठाकुर ने अपने सम्बोधन में बताया कि रावला क्यार पंचायत विशेषकर कीथ गाँव से उनके भावनात्मक

Read more

छूटे गांवों को दो सालों में सड़कों से जोड़ेगी प्रदेश सरकार – विक्रमादित्य सिंह

शिमला || 24 नवम्बर 2024 || राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (छात्रा ) रोहड़ू के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन रविवार को किया गया। इस दौरान प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा प्रदेश के जिन गांवों ने अभी तक भी सड़क नहीं पहुंची है, वहां के लिए प्रदेश सरकार नई योजना बनाने जा रही है, जिसमें केंद्र सरकार का भी सहयोग लिया जाएगा। ऐसे गांव को अगले दो सालों में सड़क सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा ताकि ग्रामीण विकास को और मजबूत

Read more

महाराष्ट्र जीत पर नाहन में भाजपा का जश्न, जिलाध्यक्ष बोले केंद्र की नीतियों पर जनता ने लगाई मुहर

नाहन || नवंबर 2024 || महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में NDA को मिली जीत की खुशी में सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया भाजपा। जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता की अगवाई में नाहन स्थित गुन्नू घाट में भाजपा कार्यकर्ता में स्वरूप मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी जलाकर जश्न मनाया। भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश के दो राज्यों में विधानसभा चुनाव सहित सहित कई स्थानों पर विधानसभा के उपचुनाव हुए जहां भाजपा को जबर्दस्त बहुमत मिला है उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए शानदार जीत प्राप्त की है

Read more

नाहन में आयोजित जिला स्तरीय बाल मेले में शिक्षा खंड सराहां के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन

नाहन || 23 नवम्बर 2024 || समग्र शिक्षा जिला सिरमौर द्वारा नाहन में आयोजित जिला स्तरीय बाल मेले में शिक्षा खंड सराहां के बच्चों ने किया शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में बाल मेले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों का अध्यापकों और पाठशाला प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा मलाऐ पहनाकर स्वागत किया गया है। जिला स्तरीय बाल मेले में प्रेम नगर पाठशाला के मयंक ने एकल गान में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो वन्ही गागल शिकोर पाठशाला की तीसरी कक्षा की छात्रा गरिमा ठाकुर ने म्यूजिकल चेयर में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। मेहंदोबाग पाठशाला के तीसरी कक्षा के

Read more

27 नवम्बर को सिक्योरिटी गार्ड्स के भरे जाएगें 100 पद – राजेश मैहता

बिलासपुर || 23 नवम्बर 2024 || जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी देते हुए बताया कि एस.आई.एस सिक्योरिटी, द्वारा सिक्योरिटी गार्ड्स के 100 पदों हेतू 27 सितम्बर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन पदों हेतू न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास तथा मासिक मानदेय 16 हजार 5 सौ रूपए से लेकर 19 हजार पांच सौ रूपये दिया जाएगा। उम्मीदवार की न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी एवं वजन 52 किग्रा0 होना चाहिए। उन्होंने बताया कि 19 से 40 आयुवर्ग के केवल पुरुष उम्मीदवार अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित 27 सितम्बर को रोजगार कार्यालय

Read more