लोक निर्माण मंत्री ने किया राज्य स्तरीय रोहडू मेले का शुभारंभ
शिमला || 20 अप्रैल 2025 || लोक निर्माण विभाग एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज राज्य स्तरीय रोहड़ू मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 19 करोड़ 11 लाख की लागत से स्तरोन्नत होने वाली रोहड़ू चिड़गाँव डोडरा क्वार सड़क के कार्य का भूमि पूजन भी किया। रामलीला मैदान रोहड़ू में विशाल जनसमूह को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि रोहड़ू से उनका एक भावनात्मक और पारिवारिक सम्बन्ध है जिसकी नींव स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह ने रखी थी और आज भी यहाँ के लोगों से उन्हें भरपूर सहयोग और आशीर्वाद मिलता है। इसलिए रोहड़ू के चहुमुखी
Read more