7 मई को जमटा में स्वास्थ्य जांच शिविर का होगा आयोजन

नाहन || 01 मई 2025 || आयुष विभाग द्वारा सिरमौर जिला के अंतर्गत नाहन विकासखंड की ग्राम पंचायत जमटा के पंचायत घर में आगामी 7 मई, 2025 को प्रातः 10.30 बजे स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें आयुष चिकित्सा अधिकारी लोगों की स्वास्थ्य जांच करेगे। यह जानकारी जिला आयुष अधिकारी इंदु शर्मा ने दी।

Read more

श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है सुक्खू सरकार : नरदेव सिंह कंवर

स्वारघाट || 1 मई 2025 || अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर आज स्वारघाट में हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि विशेष अतिथि के रूप में नालागढ़ के विधायक एवं इंटक के प्रदेश अध्यक्ष बाबा हरदीप सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नरदेव सिंह कंवर ने इस अवसर पर कहा कि अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस श्रमिकों के योगदान को सम्मानित करने तथा उनके अधिकारों और कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को

Read more

रैडक्रॉस सोसाइटी ने नादौन में लगाया रक्तदान शिविर, बीएड कालेज में निकाली जागरुकता रैली

नादौन || 30 अप्रैल 2025 || रैडक्रॉस सोसाइटी की नादौन उपमंडल इकाई ने बुधवार को यहां मिनी सचिवालय के सम्मेलन कक्ष में रक्तदान शिविर आयोजित किया, जिसमें 35 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। इस शिविर के आयोजन में रैडक्रॉस के पदाधिकारियों और स्वयंसेवियों के अलावा डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर के ब्लड बैंक की टीम, ऐमर्स अकादमी नादौन तथा अन्य लोगों ने भी सराहनीय योगदान दिया। रैडक्रॉस सोसाइटी ने नादौन के विजय वल्लभ बीएड कालेज में एक जागरुकता रैली भी आयोजित की। रैली के दौरान बीएड प्रशिक्षुओं ने नशे का विरोध करने तथा स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का

Read more

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर टिप्पणी करने से पहले मुख्यमंत्री अपने मंत्री पर दे ध्यान : नंदा

शिमला 30 अप्रैल 2025 || भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने मुख्यमंत्री का जवाब देते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर टिप्पणी करने से पहले मुख्यमंत्री अपने मंत्री पर ध्यान दें, जिस प्रकार की बयान बाजी उनके मंत्री जगत सिंह नेगी करते हैं तो क्या वह पहले अपने मुख्यमंत्री से अनुमति भी लेते हैं या सीधा बयान बाजी कर देते हैं। मुख्यमंत्री को अपने मंत्री की भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए ना कि नेता प्रतिपक्ष पर बयान बाजी करनी चाहिए। नंदा ने कहा कि पाकिस्तान के एक हाई कमीशन के अधिकारी ने इशारा किया “सर तन से

Read more

उद्योग मंत्री का 4 दिवसीय सिरमौर प्रवास कार्यक्रम

नाहन || 30 अप्रैल 2025 || संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 1 मई, 2025 को दोपहर 1 बजे शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे। यह जानकारी आज यहां सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उद्योग मंत्री 2 मई को भी शिलाई में जन समस्याएं सुनेंगे तथा 3 मई को प्रातः 10 बजे रोनहाट में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर द्वारा खंड प्रारम्भिक शिक्षा कार्यालय के शुभारंभ के अवसर पर साथ रहेगे। इसके अतिरिक्त उद्योग मंत्री 4 मई को भी शिलाई में जन समस्याएं सुनेगे।

Read more

3 मई को शिक्षा मंत्री रहेंगे सिरमौर प्रवास पर

नाहन || 30 अप्रैल 2025 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर 3 मई 2025 को प्रातः 11 बजे शिलाई विधानसभा क्षेत्र के रोनहाट में खंड प्रारंभिक शिक्षा कार्यालय का उदघाटन करेंगे तथा लोगों की समस्याओं का निराकरण भी करेंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Read more

राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला दंडाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित

शिमला || 30 अप्रैल, 2025 || राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 5 से 9 मई, 2025 तक शिमला आ रही हैं और इस प्रस्तावित दौरे के दौरान वह शिमला स्थित राष्ट्रपति निवास दी रिट्रीट में रुकेंगी। यह जानकारी आज यहाँ जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने राष्ट्रपति के प्रस्तावित दौरे की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का शिमला प्रवास जिला प्रशासन के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण गतिविधि है, जिसके बेहतर आयोजन के लिए सभी विभाग अभी से समन्वय स्थापित

Read more

रेणुका जी को धार्मिक प्रर्यटन की दृष्टि से विकसीत करने का किया जाएगा हर सम्भव प्रयास : विनय कुमार

नाहन || 30 अप्रैल 2025 || जिला सिरमौर स्थित माता श्री रेणुका जी मन्दिर में हिमाचल प्रदेश व आस पास के क्षेत्रों के लोगों की अटूट आस्था है तथा इस क्षेत्र को धार्मिक प्रर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार हर सभ्ांव प्रयास करेगी। यह बात उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधान सभा एवं अध्यक्ष श्री रेणुकाजी विकास बोर्ड विनय कुमार ने आज परशुराम जयन्ती के अवसर पर भगवान परशुराम मन्दिर प्रांगण में आयोजित हवन अनुष्ठान व पुजा अर्चना के उपरान्त लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं। उन्होंने लागों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि हर वर्ष की भान्ति

Read more

जिला परिषद की साधारण बैठक 03 मई को

शिमला || 30 अप्रैल, 2025 || जिला परिषद शिमला की साधारण बैठक 03 मई, 2025 को प्रातः 11 बजे बचत भवन उपायुक्त कार्यालय शिमला में आयोजित की जाएगी। जिला परिषद शिमला सचिव ने कहा कि इस बैठक में गत बैठक की कार्यवाही की अभिपुष्टि और गत बैठक के लंबित विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही जिला की ग्राम पंचायतों की मनरेगा की शैल्फों को पारित करना तथा अन्य विषयों पर भी बैठक में विचार विमर्श किया जाना है। इस बैठक में समस्त जिला परिषद सदस्य एवं जिला भर से विभिन्न अधिकारी और कर्मचारी भाग लेंगे।

Read more

जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण

शिमला || 30 अप्रैल, 2025 || जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज फागु स्थित ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार ईवीएम वेयरहाउस का हर माह नियमित निरीक्षण किया जाता है। उन्होंने बताया कि ईवीएम वेयरहाउस के निरीक्षण में सभी चीजें व्यवस्थित पाई गई हैं। इसके साथ ही वहाँ पर सुरक्षा की दृष्टि से चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया और कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा, उपमंडलाधिकारी

Read more

लूहरी जल विद्युत परियोजना के प्रभावित परिवारों से दावे व आक्षेप आमंत्रित

शिमला || 30 अप्रैल, 2025 || अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी एवं प्रशासक, आर. एण्ड, आर. (लुहरी ज. वि.परि.), शिमला ज्योति राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि महाल निरथ, नरोला और भद्राश जिला शिमला में 00-38-92 हेक्टेयर (5 बीघा 3 बिस्वा) भूमि लूहरी जल विद्युत परियोजना (210 मेगावाट) के निर्माण के लिए अर्जन हेतु प्रस्तावित है। इसलिए उपरोक्त महालों के प्रभावित परिवारों के लिए धारा 16 भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुर्नव्यस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम, 2013 एवं नियम 7 हि.प्र. भूमि अर्जन पुनर्वासन और पुर्नव्यस्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता अधिकार अधिनियम (मुआवजा, पुनर्वास और पुनर्वासन और विकास

Read more

पहचान संस्था के विशेष बच्चों द्वारा निकाला जाएगा रैफल ड्रॉ : अमरजीत सिंह

हमीरपुर || 30 अप्रैल 2025 || उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा है कि 8 मई को अंतरराष्ट्रीय रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और रैफल ड्रा भी निकाला जाएगा। अंतरराष्ट्रीय रैडक्रॉस दिवस और रैफल ड्रा की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने बुधवार को यहां जिला के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करके विभिन्न गतिविधियों की रूपरेखा तय की। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय रैडक्रॉस दिवस के उपलक्ष्य पर हमीरपुर में रक्तदान शिविर लगाया जाएगा तथा स्कूली बच्चों द्वारा जागरुकता रैली भी निकाली जाएगी। मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में रैडक्रॉस की लैब

Read more

देशविरोधियों पर मोदी सरकार का प्रहार, कांग्रेस नेताओं की पाकिस्तानपरस्ती उजागर: डॉ. राजीव बिंदल

शिमला || 30 अप्रैल 2025 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कहा कि पहलगाम में हुए कायरतापूर्ण देशविरोधी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कड़े निर्णय लिए हैं, वह पूरे देश की भावनाओं के अनुरूप हैं और आम जनमानस ने उनका जोरदार स्वागत किया है। सिंधु जल समझौते की समीक्षा हो, पाकिस्तान से हर प्रकार के संबंधों को समाप्त करने का निर्णय हो, या फिर भारत में अवैध रूप से रह रहे पाक नागरिकों को वापस भेजने की कार्यवाही—हर कदम राष्ट्रहित में है। लेकिन कांग्रेस नेताओं को इस पर पेट में मरोड़ उठ रही है। डॉ.

Read more

प्रियंका वर्मा ने उपायुक्त सिरमौर का कार्यभार किया ग्रहण

नाहन || 30 अप्रैल 2025 || प्रियंका वर्मा (भा.प्र.से. 2015) ने आज उपायुक्त सिरमौर के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। वह जिला चंबा से संबंध रखती हैं और एमबीए है। इससे पूर्व प्रियंका वर्मा ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक के पद पर अपनी सेवाएं दी हैं। वह जुलाई, 2019 से जून, 2021 तक जिला सिरमौर में अतिरिक्त उपायुक्त के रूप में भी अपनी सेवाएं भी दे चुकी है। प्रियंका वर्मा उप मंडलाधिकारी कंडाघाट, उपमंडलाधिकारी बिलासपुर व एचपीपीसीएल में निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुकी है। श्रीमती प्रियंका वर्मा ने कहा कि वह जिला सिरमौर के विकास

Read more

राजस्व मंत्री ने किन्नौर जिला के सीमावर्ती गांव छितकुल व कुन्नू-चारंग के लिए दो रोगी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

रिकांग पिओ || 30 अप्रैल 2025 || राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन-शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज जनजातीय जिला किन्नौर के प्रवास के दौरान ग्राम पंचायत मीरू के चोलिंग स्थित भारतीय सेना के हेलीपैड से जिला किन्नौर के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों हेतु सेना द्वारा दो रोगी वाहनों को जिला के सीमावर्ती गांव छितकुल व कुन्नू-चारंग के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रोगी वाहन 136 इन्फेंट्री ब्रिगेड के सौजन्य से प्रदान किए गए तथा सीमावर्ती क्षेत्रों में आपरेशन सद्भावना के तहत भारतीय सेना द्वारा घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है ताकि जनजातीय जिला

Read more

पूर्व भाजपा सरकार के गलत निर्णयों से गिरा शिक्षा का स्तर : रोहित ठाकुर

शिमला || 30 अप्रैल 2025 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार के कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में लिए गए गलत निर्णयों एवं नीतियों की वजह से शिक्षा के स्तर में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। भाजपा सरकार ने बिना सोचे समझे एवं बिना अध्यापकों के 500 से अधिक विद्यालय को खोला था जिसकी वजह से शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश 21 वें पायदान पर पहुंच गया था। उन्होंने बताया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा दूरदराज क्षेत्रों तक गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे है इसी दिशा

Read more

शिक्षा मंत्री ने चौपाल विस क्षेत्र में किए 1 करोड़ के लोकार्पण एवं शिलान्यास

शिमला || 30 अप्रैल 2025 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज चौपाल विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत देहा विकास खंड के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डमयाना के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि स्कूल भवन निर्माण के लिए विभाग ने लगभग 62 लाख रुपए की प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की थी जिसमें से 40 लाख रुपए की लागत से स्कूल भवन का निर्माण कार्य पूर्ण किया गया है। शिक्षा मंत्री ने स्कूल के शेष कार्यों के लिए 31 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान करने की घोषणा की ताकि छात्रों को सभी

Read more

अभिषेक कुमार गर्ग ने हमीरपुर में संभाला अतिरिक्त उपायुक्त का कार्यभार

हमीरपुर || 30 अप्रैल 2025 || हिमाचल प्रदेश कैडर के 2020 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी अभिषेक कुमार गर्ग ने बुधवार को जिला हमीरपुर में अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) के पद का कार्यभार संभाल लिया। कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत कार्यालय परिसर में अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अभिषेक कुमार गर्ग ने इससे पूर्व बिलासपुर उपमंडल अधिकारी (एसडीएम) के रूप में सेवाएं प्रदान की हैं। अभिषेक कुमार गर्ग बोकारो झारखंड के रहने वाले हैं। कार्यभार ग्रहण करते हुए अभिषेक कुमार गर्ग ने कहा कि जिला हमीरपुर में प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की कल्याणकारी

Read more

सामाजिक चेतना व जनभागीदारी की मिसाल बना राज्य स्तरीय हरोली उत्सव*

ऊना || 30 अप्रैल 2025 || हरोली के कांगड़ मैदान में 27 से 29 अप्रैल तक सजे राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 ने सामाजिक चेतना, जनभागीदारी और सांस्कृतिक समरसता की अनूठी अलख जगाई है। जनता की व्यापक भागीदारी ने इस आयोजन को एक जन आंदोलन में बदल दिया । 7 वर्षों के अंतराल के बाद उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के प्रयासों से राज्यस्तरीय सजधज के साथ हुए इस आयोजन ने देशभक्ति की लहर और नशा निवारण की अलख जगाने का काम किया। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने 27 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा के साथ इस उत्सव का शुभारंभ किया था। यह तीन

Read more

कांग्रेस की सरकारों ने आज तक जाति जनगणना का किया विरोध : बिंदल

शिमला || 30 अप्रैल 2025 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि आज दिनांक 30 अप्रैल 2025 के दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजनैतिक विषयों की कैबिनेट समिति ने यह निर्णय लिया है कि जातियों की गणना को आने वाली जनगणना में सम्मिलित किया जाए। यह इस बात को दर्शाता है कि वर्तमान सरकार देश और समाज के सर्वांगिक हितो और मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकारों ने आज तक जाति जनगणना का विरोध किया है। आजादी के बाद की गयी सभी जनगणनाओं में जातियों की गणना नहीं की गयी।

Read more