असफलताओं से कभी भी न घबराएं विद्यार्थी: सुनील शर्मा बिट्टू

नादौन || 13 दिसंबर 2024 || मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा है कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश को आत्मनिर्भर एवं सबसे समृद्ध राज्य बनाने के लिए लगातार मेहनत कर रहे हैं। शुक्रवार को नेताजी सुभाष स्मारक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सेरा के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि सहित सभी क्षेत्रों में हिमाचल को अग्रणी राज्य बनाने के लिए मुख्यमंत्री कई बड़े निर्णय ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह नादौन विधानसभा क्षेत्र और विशेषकर, गांव सेरा का

Read more

पंचकुला में पाइथियन खेलों का आगाज, ऊना के 110 प्रतिभागी ले रहे हिस्सा

ऊना || 13 दिसम्बर 2024 || राष्ट्रीय सांस्कृतिक पाइथियन गेम्स 2024 का आगाज़ गतदिवस पंचकुला के ताऊ लाल स्टेडियम में हुआ। पाइथियन गेम्स के शुभारंभ अवसर पर हिमाचल प्रदेश पाइथियन काउंसिल के अध्यक्ष और पाइथियन काउंसिल इंडिया के अतिरिक्त महासचिव एवं उपायुक्त ऊना जतिन लाल विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि पाइथियन खेलें अपनी सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के लिए अविश्वसनीय वैश्विक मंच है। यह केवल प्रतिभा का उत्सव नहीं है, बल्कि अधिक समावेशी, सांस्कृतिक रूप से समृद्ध और वैश्विक रूप से जुड़े भारत के निर्माण की दिशा में एक कदम है।

Read more

देव संस्कृति एवं संस्कारों का संरक्षण आवश्यक : शिक्षा मंत्री

शिमला || 13 दिसम्बर 2024 || शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उपमंडल के विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों मे भाग लिया। शिक्षा मंत्री ने भगोली स्थित नवनिर्मित काली माता मंदिर की प्रतिष्ठा में हिस्सा लिया तथा मंदिर में शीश नवा कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि इस मंदिर का अपना एक इतिहास है और स्थानीय लोगों में इस मंदिर के प्रति एक विशेष आस्था है। स्थानीय बुज़ुर्गो ने कहा कि काली माता का मूल निवास स्थान कुपड़ की चोटी है, सैंकड़ो वर्षों पूर्व जब इस क्षेत्र में लोग क़ृषि करते थे और भेड़ बकरियां पाला करते थे, उस समय यहाँ

Read more

जखेडा स्कूल के बच्चों ने आपदा परिस्थितियों से निपटने के सीखे गुरू

ऊना || 13 दिसम्बर 2024 || राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जखेडा में शुक्रवार को 14वीं बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बल टीम, नूरपुर जिला कांगड़ा की ओर से आपदा प्रबंधन विषय पर एक दिवसीय स्कूल सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में विद्यालय के लगभग 256 छात्र-छात्राएं, शैक्षिक व गैर शैक्षिक स्टाफ ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने सी.पी.आर., आग लगने के समय व बाढ़ आने के समय किए जाने वाले आपातकालीन उपायों व प्राथमिक चिकित्सा उपचार आदि को देखा, सुना व उसका अभ्यास किया। कार्यक्रम में एनडीआरएफ की ओर से

Read more

मानसिक रूप से बीमार और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाओं पर 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

बिलासपुर || 13 दिसम्बर 2024 || रतन सिंह ठाकुर, (सेवानिवृत्त) जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने मानसिक रूप से बीमार व्यक्तियों और बौद्धिक विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवा इकाई के सदस्यों के लिए आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) द्वारा बनाई गई योजना मानसिक रूप से बीमार और बौद्धिक विकलांग व्यक्तियों के लिए कानूनी सेवाएं योजना, 2024 के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सदस्यों जिसमें अधिवक्ता तथा पैरा लीगल वलंटियर को इस योजना के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इसके अतिरिक्त स्वतंत्र कुमार अधिवक्ता, जिला न्यायालय

Read more

गृह रक्षक चालकों की भर्ति स्थगित- कुशल चन्द

बिलासपुर || 13 दिसम्बर 2024 || आदेशक गृह रक्षा पॉचवी वाहिनी कुशल चन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि गृह रक्षक स्वयसेवक चालकों की भर्ती 17 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक पुलिस लाईन मैदान लखनपुर, बिलासपुर में की जानी प्रस्तावित थी, परन्तु माननीय उच्च न्यायालय हिमाचल प्रदेश शिमलां द्वारा उक्त भर्ती पर रोक लगा दी गई है। उन्होंने बताया कि 17 दिसम्बर से 20 दिसम्बर तक पुलिस लाईन मैदान लखनपुर, बिलासपुर में की जाने वाली गृह रक्षक स्वयसेवक चालकों की भर्ती माननीय उच्च न्यायालय के आगामी आदेश आने तक स्थगित कर दी गई है।

Read more

उप मुख्यमंत्री ने ऊना में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के कार्यालय का किया उद्घाटन

ऊना || 13 दिसंबर 2024 || उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (शुक्रवार) ऊना जिले के रामपुर में हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवस्थापित कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान, आयोग के सदस्य अधिवक्ता विजय डोगरा तथा दिग्विजय मल्होत्रा भी उनके साथ रहे। उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि ऊना जिले में राज्य स्तर का यह कार्यालय खुलना एक ऐतिहासिक कदम है। अब इस आयोग का संचालन यहीं से किया जाएगा, जिससे दलित समाज, वंचितों की शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित होगा।

Read more

SFI लंबाथाच इकाई का 13वां सम्मेलन लंबाथाच में संपन्न

हिमाचल || 13 दिसंबर 2024 || आज SFI लंबाथाच इकाई का 13वां सम्मेलन लंबाथाच में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में 21 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया। कॉमरेड अरुण को इकाई लंबाथाच के अध्यक्ष व कॉमरेड ओम प्रकाश को सचिव का चुनाव किया। सम्मेलन ने 8 सदस्यीय सचिवालय का चुनाव किया गया। ओम प्रकाश .अरुण .मनीष चेतन हेमांशु निशा. निशा कल्याण. यमन, इत्यादि को कमेटी सदस्य चुना गया। सम्मेलन का उद्घाटन हिमाचल प्रदेश राज्य अध्यक्ष अनिल ठाकुर ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जिस तरीके से देश और प्रदेश में समावेशी व समतामूलक शिक्षा

Read more

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्यकारी परिषद की बैठक सम्पन्न

शिमला || 13 दिसंबर 2024 || हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में कार्यकारी परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में हिमाचल प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ ( हपूटवा ) द्वारा कार्यकारी परिषद की बैठक से पहले माननीय कार्यकारी परिषद के सदस्यों के समक्ष हपूटवा द्वारा शिक्षकों की समस्याओं को पुरज़ोर तरीके से रखा। आज शिक्षकों ने कुलपति कार्यालय के बाहर काला रिबन लगाया तथा आज के दिन को काले दिवस के रूप में मनाया। हपूटवा का मानना है कि कार्यकारी परिषद की बैठक एक मज़ाक बन कर रह गई है जिसने विश्वविद्यालय के मुद्दों पर कोई चर्चा नहीं होती। पिछले लंबे समय से

Read more

प्रदेश विश्व विद्यालय मे स्थापित की जाए पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा : NSUI

शिमला || 13 दिसंबर 2024 || भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन द्वारा प्रदेश वि. वि. मे विभिन्न मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया। कार्यकारणी परिषद सदस्य को NSUI क़े छात्रों ने गाँधी की प्रतिमा लगाने सहित गाँधी पीठ की स्थापना की मांग की। विश्व विद्यालय के पुस्तकालय के बाहर पंडित जवाहर लाल नेहरू की स्थापना की मांग NSUI ने की, साथ ही पूर्व राज्य महासचिव यासीन बट्ट ने कहा की 24*7 पुस्तकालय मे शौचालय का निर्माण किया जाए। विश्व विद्यालय क़े आध्यापको के छात्र राजनीती मे हस्तक्षेप पर रोक लगाने की भी मांग की गई।

Read more

20 तक ई-केवाईसी करवाएं कक्कड़ के छूटे विद्युत उपभोक्ता

हमीरपुर || 13 दिसंबर 2024 || विद्युत उपमंडल कक्कड़ के सहायक अभियंता अंकज गुप्ता ने बताया कि ई-केवाईसी से छूटे उपमंडल के उपभोक्ताओं की विद्युत मीटर संख्या को उनके आधार नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया दोबारा आरंभ की गई है। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड और पुराना बिजली बिल जरूरी है। सहायक अभियंता ने कहा कि जो उपभोक्ता अपनी ई-केवाईसी यानि विद्युत मीटर संख्या को आधार नंबर से जोड़ने की प्रक्रिया पूर्ण नहीं करवा पाए हैं, वे इसे 20 दिसंबर तक करवा दें। अन्यथा, वे बिजली की खपत पर मिलने वाली सब्सिडी से वंचित रह जाएंगे। ई-केवाईसी के संबंध

Read more

कुलदीप सिंह पठानिया ने गुरुकुल स्कूल बड़ू के मेधावी विद्यार्थियों को बांटे पुरस्कार

हमीरपुर || 13 दिसंबर 2024 || गुरुकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बडू का वार्षिक उत्सव शुक्रवार को मनाया गया, जिसमें कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए। इस समारोह में नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने शानदार प्रस्तुतियों से सबका मन मोह लिया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन, सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि यह संस्थान ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतरीन शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री

Read more

16 दिसम्बर को आईटीआई नाहन के प्रांगण में होगा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन

नाहन || 13 दिसंबर 2024 || औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन के प्रधानाचार्य अशरफ ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 दिसम्बर को इस संस्थान के प्रांगन में ब्लू स्टार इंडिया लिमिटेड कालाआंब द्वारा कैम्पस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा इस इंटरव्यू के माध्यम से आईटीआई पास इलेक्ट्रीकल, फिटर तथा अन्य तकनीकी व्यवसायों के 100 लड़कां व लड़कियों का चयन किया जाएगा तथा चयनित उम्मीदवारों को कम्पनी द्वारा 19500/- रूपये तथा शिक्षार्थी को 1600/-रूपये प्रतिमाह दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कम्पनी की ओर से वर्दी, नाश्ता तथा दोपहर का भोजन निःशूल्क प्रदान किया जाएगा। उन्होंने

Read more

जिला एवं सत्र न्यायाधीश हंस राज ने किया लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

नाहन || 12 दिसम्बर 2024 || जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत सिरमौर जिला में गठित लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन (एलएसयूसी) के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम जिला मुख्यालय नाहन में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ  जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन, जिला एवं सत्र न्यायाधीश हंस राज ने किया। इस प्रशिक्षण शिविर में स्त्रोतपर्सन के रूप में चीफ डिफेंस लीगल एड काउंसलर सुभाष शर्मा, अधिवक्ता नम्रता शर्मा, मेंबर जे.जे.बी. मधुलिका, मोहम्मद शमीम  परिवीक्षा अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत सिरमौर जिला में लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन

Read more

किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत लियो में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन

रिकांग पियो || 12 दिसंबर 2024 || सामाजिक न्याय एवम अधिकारिता विभाग के जिला कल्याण कार्यालय द्वारा आज जनजातीय जिला किन्नौर के पूह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत लियो में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्राम पंचायत लियो के प्रधान नमज्ञल कुमार द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जिला के लोगों को विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जागरूक करने के लिए इन प्रकार के जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ आम जनता को मिल सके। इस अवसर पर सुभद्रा देवी,

Read more

युको आरसेटी के निशुल्क रोजगार संबंधी प्रशिक्षण का लाभ उठाएं युवा -सुमित खिमटा

नाहन || 12 दिसम्बर 2024 || उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने यूको आरसेटी से आग्रह किया है कि पात्र युवाओं को समय पर संस्थान में लगाए जाने वाले सभी प्रशिक्षण शिविरों की जानकारी उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यह संस्थान स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ने के लिए अग्रणी एवं प्रशंसनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा विभिन्न ट्रेडों में निशुल्क रोजगार सम्बन्धी प्रशिक्षण दिया जाता है जिसका युवा वर्ग को लाभ उठाना चाहिए। उपायुक्त सुमित खिमटा आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) की स्थानीय परामर्श

Read more

किन्नौर जिला के बचत भवन रिकांग पिओ में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन

रिकांग पिओ || 12 दिसंबर 2024 ||  युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र किन्नौर द्वारा जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित बचत भवन में आज जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया जिसमें जिला के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों के 150 प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सहायक आयुक्त किन्नौर ओम प्रकाश यादव ने कहा कि इस प्रकार के युवा उत्सव जहां एक सशक्त राष्ट्र निर्माण में युवा शक्ति की जनभागीदारी सुनिश्चित करने में अहम भूमिका निभाते हैं वहीं युवा पीढ़ी को स्वस्थ व तंदरुस्त रखने में भी सहायक सिद्ध होते

Read more

पुलिस लाईन रिकांग पिओ में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित

रिकांग पिओ || 12 दिसंबर 2024 || भारतीय रिजर्व बैंक शिमला शाखा द्वारा आज पुलिस लाईन रिकांग पिओ में पुलिस कर्मियों के लिए एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में वित्तीय साक्षरता कार्य प्रणाली एवं बैंकिंग प्रक्रिया की बारीकियों पर प्रकाश डाला गया और उपस्थित पुलिस कर्मियों से सीधे संवाद के माध्यम से उनके संशय दूर किए गए। भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों द्वारा शिविर में बजट, बचत, सेवानिवृत्त प्लान, साईबर सुरक्षा एवं साईबर धोखाधड़ी पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पुलिस अधीक्षक किन्नौर अभिषेक शेखर ने भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकारियों का आभार व्यक्त

Read more

सरकार के जश्न पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल, बोले जनता को दिए गए जख्मों पर नमक छिड़कने का किया काम

नाहन || 12 दिसम्बर 2024 || भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कांग्रेस सरकार द्वारा 2 साल के मनाए गए जश्न पर सवाल उठाते हुए कहा है कि सरकार के इस जश्न ने जनता को सरकार द्वारा दिए गए जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नाहन में आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा सरकारी पैसों पर जो जश्न मनाया गया उसमें जनता के साथ किए वायदों का कोई जिक्र यहां पर नहीं किया गया और उल्टा सरकार ने जनता को दिए गए जख्मों को

Read more

भाजपा के राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली लोक सभा में मुलाकात और हिमाचल प्रदेश के बारे विस्तृत चर्चा की

शिमला || 12 दिसंबर 2024 || भाजपा के राज्य सभा सांसद हर्ष महाजन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली लोक सभा में मुलाकात और हिमाचल प्रदेश के बारे विस्तृत चर्चा की। जिसमें खासकर चम्बा, तीसा, पांगी किस्तवाड़ लेह को नया नेशनल हाइवे बनाने के लिए मॉग रखी। इस मौके पर आदरणीय प्रधानमंत्री ने हर्ष महाजन को उनके जन्म दिवस की शुभकामनाएं भी दी। हर्ष महाजन के कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमेशा हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर माना है और हिमाचल प्रदेश के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं रखी है। वर्तमान कांग्रेस सरकार को भी केंद्र

Read more