सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पदों के लिए साक्षात्कार
शिमला || 23 मई 2025 || क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी, शिमला देवेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला, जिला शिमला, हिमाचल प्रदेश द्वारा एसआईएस इंडिया लिमिटिड वीपीओ झबोला तहसील झंडूत्ता जिला बिलासपुर के लिए जिला शिमला में सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 150 पद के लिए कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास या उससे अधिक, आयु वर्ग 19 से 40 वर्ष होना चाहिए। इन पदों के लिए पुरुष ही आवेदन कर सकते है, जिनकी लम्बाई 168 सेंटीमीटर या अधिक
Read more