घुमारवीं बस स्टैंड निकासी सड़क का भूमि पूजन किया, क्षेत्र को मिलेगा जाम से निजात – राजेश धर्माणी
घुमारवीं || 18 दिसंबर 2024 || नगर नियोजक, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री श्री राजेश धर्माणी ने आज घुमारवीं बस स्टैंड से संबंधित निकासी सड़क का भूमि पूजन किया। इस सड़क के निर्माण से बस स्टैंड और राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वाहनों के सुगम आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे घुमारवीं में लंबे समय से जाम की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह परियोजना पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत की गई थी। इसके लिए 15 लाख रुपये की धनराशि और राष्ट्रीय उच्च मार्ग की स्वीकृति प्राप्त की गई थी। उन्होंने कहा
Read more