अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बिलासपुर में भव्य जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित
बिलासपुर, 21 जून – आयुष विभाग द्वारा 21 जून को 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कहलूर इनडोर स्टेडियम लूहणू में किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्ज्वलित कर योगाभ्यास सत्र का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप धवल विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवी संगठन तथा आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः निर्धारित योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास सत्र से हुई, जिसका संचालन आयुष विभाग के प्रशिक्षित योग विशेषज्ञों द्वारा किया गया। योग सत्र
Read more