जख्योल की महिलाएं सीखेंगी पेपर कवर और लिफाफे बनाना

हमीरपुर 11 जुलाई 2025 || पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर की ओर से भोरंज उपमंडल के गांव जख्योल में स्थानीय महिलाओं के लिए 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। संस्थान के निदेशक अजय कुमार कतना ने वीरवार को इस शिविर का शुभारंभ किया। इसमें स्थानीय महिलाओं को पेपर कवर और लिफाफे बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। शिविर के शुभारंभ अवसर पर प्रतिभागी महिलाओं का मार्गदर्शन करते हुए अजय कुमार कतना ने बताया कि ग्रामीण महिलाएं अपने घर-परिवार के दैनिक कार्यों के साथ-साथ घर में ही कोई उद्यम या कारोबार चला सकती हैं।

Read more

उप मुख्यमंत्री ने एएसआई सोहन लाल को अर्पित की श्रद्धांजलि, कहा…कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी का जाना व्यक्तिगत क्षति

हरोली (ऊना), 11 जुलाई 2025 || उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरुवार को हरोली में अपने सुरक्षा स्टाफ के सदस्य एएसआई सोहन लाल की अंतिम यात्रा में सम्मिलित होकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 53 वर्षीय एएसआई सोहन लाल का बुधवार को हृदय गति रुकने के कारण आकस्मिक निधन हो गया था। वे पिछले 32 वर्षों से पुलिस विभाग में सेवाएं दे रहे थे। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि एएसआई सोहन लाल एक कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और सरल स्वभाव के अधिकारी थे, जिन्होंने सादगी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया। उन्होंने

Read more

लिंगानुपात में सुधार और अन्य योजनाओं के क्रियान्वयन पर जोर दें

हमीरपुर 10 जुलाई 2025 || ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और अन्य योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए फील्ड के कर्मचारियों को प्रशिक्षित करने के लिए वीरवार को यहां जिला कार्यक्रम अधिकारी कार्यालय में एक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण शिविर में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ के अंतर्गत संरक्षण अधिकारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को योजना के विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी कुलदीप सिंह चौहान ने संरक्षण अधिकारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को बाल लिंगानुपात में सुधार हेतु आम लोगों को जागरुक करने के लिए प्रेरित किया। विभाग के अधिकारी साहिल

Read more

सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए अब स्वयं भी कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

हमीरपुर 11 जुलाई 2025 || सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लिए आवेदन को सरल एवं पारदर्शी बनाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ की गई है। तहसील कल्याण अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि अब पात्र लोग स्वयं मोबाइल, कंप्यूटर और लैपटॉप से या नजदीकी लोक मित्र केंद्र के माध्यम से वेबपोर्टल हिमपरिवार.एचपी.जीओवी.इन/ईकल्याण पर लॉग इन करके सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सभी आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन करने के बाद इन्हें वेबपोर्टल पर अपलोड करके आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अब लोग घर बैठे ही ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस ऑनलाइन सुविधा

Read more

केंद्र सरकार ने आपदा से निपट ने के लिए हिमाचल को 5000 करोड़ से अधिक की राशि दी, जूठा बोल रही कांग्रेस और उनके मंत्री : भाजपा

शिमला || 11 जुलाई 2025 || भाजपा के प्रदेश सचिव एवं विधायक विनोद कुमार एवं मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा के कहा की प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार हिमाचल की जनता में एक झूठी धारणा पैदा करने का प्रयास कर रही है। हम स्पष्ट रूप से कहना चाहेंगे कि केंद्र सरकार लगातार हिमाचल सरकार के साथ खड़ी है और खड़ी रहेगी। केंद्र सरकार ने आपदा से निपट ने के लिए हिमाचल को 5000 करोड़ से अधिक की राशि दी, जूठा बोल रही कांग्रेस और उनके मंत्री। उन्होंने कहा की 1 अक्टूबर 2024 को प्रदेश को एनडीआरएफ से मिली 189 करोड़ की

Read more

मतदान केन्द्रों की सूचियों के युक्तिकरण एवं भौतिक सत्यापन के लिए सेक्टर अधिकारी नियुक्त

ऊना, 11 जुलाई 2025 || जिला ऊना में मतदान केन्द्रों की सूचियों के युक्तिकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत वर्तमान मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा जिसके लिए सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है। 21 जुलाई से 5 अगस्त तक ये सेक्टर अधिकारी अपने क्षेत्रों में स्थित सभी मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भौतिक सत्यापन करेंगे। उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि आज (गुरूवार) को इस संबंध में नियुक्त किए गए सेक्टर अधिकारियों को प्रशिक्षित और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने बताया कि

Read more

नादौन से सराज पहुंची आपदा राहत सामग्री, मुख्यमंत्री ने जताया आभार

शिमला, 11 जुलाई, 2025 || मण्डी जिले के सराज विधानसभा क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों में जहां प्रशासन जुटा हुआ है, वहीं सामाजिक संस्थाएं और आमजन भी बड़ी संख्या में लोगों को राहत सामग्री प्रदान करने के लिए आगे आ रहे हैं। इसी क्रम में, हमीरपुर जिला की नादौन विधानसभा के बड़ा जोन से भी राहत सामग्री भेजी गई है। राहत सामग्री आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू को थुनाग में औपचारिक रूप से सौंपी गई। राहत सामग्री में 5 बोरी आटा, 11 बोरी चावल, एक क्विंटल चीनी, 60 किलो चने की दाल, 60 किलो माह,

Read more

पच्छाद में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 7 पद भरे जाएंगे- सीडीपीओ

नाहन, 10 जुलाई। बाल विकास परियोजना पच्छाद के अन्तर्गत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक पद तथा आंगनवाडी सहायिकाओं के 6 भरे जाएंगे। पात्र महिला उम्मीदवार को 23 जुलाई, 2025 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद के सराहां कार्यालय में जमा करवाने होंगे। इन पदों के लिए साक्षात्कार 04 अगस्त, 2025 को बाल विकास परियोजना अधिकारी पच्छाद स्थित सराहां के कार्यालय में प्रातः 10 बजे से आयोजित किए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनवानी केन्द्र राज्यों मलाना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक रिक्त पद भरा जाना हैं, जबकि आंगनवाड़ी केन्द्र कुईना काटली, सनौन,

Read more

मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए बिलासपुर में चला प्रशिक्षण अभियान

बिलासपुर,10 जुलाई, 2025 || भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी घर-घर मतदाता सत्यापन अभियान की प्रभावी रूपरेखा और सफल क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपमंडलीय निर्वाचन कार्यालय, बिलासपुर द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किसान भवन, बिलासपुर में किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसमें विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र (48-बिलासपुर) के बूथ स्तर अधिकारियों (BLOs) और पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को मतदाता सूची के शुद्धिकरण की प्रक्रिया, पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने और मतदाता विवरण को अद्यतन करने की चरणबद्ध

Read more

बिखरे सपनों को पक्की छत दे रही मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना

ऊना, 10 जुलाई 2025 || हर इंसान अपने पक्के घर का सपना देखता है, लेकिन कुछ के लिए यह सपना हालात और अभावों के बोझ तले दबकर बिखर जाता है। ऊना जिले के नंगल खुर्द निवासी 21 वर्षीय रंजीत सिंह और उनके भाई-बहनों के लिए भी अपने पक्के घर का सपना माता-पिता के असमय निधन के बाद एक अधूरी कल्पना बनकर रह गया था। मगर हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से मिली सहायता के बूते उनका यह सपना अब साकार हो रहा है। योजना के तहत रंजीत को लगभग 5 मरले भूमि और गृह निर्माण के लिए एक

Read more

विधान सभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम

नाहन 10 जुलाई 2025 || विधान सभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 11 व 12 जुलाई को सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि विधान सभा उपाध्यक्ष 12 जुलाई को दोपहर 12 बजे गत्ताधार में स्थानीय जनता से मिलकर क्षेत्र का जायजा लेंगे।

Read more

जिम्मेदारियों का निर्वहन ईमानदारी से करें अधिकारी – अनुपम कश्यप

शिमला 10 जुलाई, 2025 || अनुसूचित जाति / जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में अनुसूचित जाति / जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम 1989 के तहत विभिन्न प्रावधानों, उपबंधों के कार्यान्वयन, पीड़ितों को दी गई राहत राशि एवं पुनर्वास सुविधाओं के लिए जिम्मेदार विभिन्न अधिकारियों, अभिकरणों की भूमिका की समीक्षा की गई। उपरोक्त अधिनियम के तहत विभिन्न धाराओं के अंतर्गत पीड़ितों को न्यूनतम 85 हजार रुपए और अधिकतम 8 लाख 25 हजार रुपए की राहत राशि का प्रावधान है। जिला

Read more

‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के आ रहे अच्छे परिणाम : भगत सिंह ठाकुर

हमीरपुर 10 जुलाई, 2025 || एसपी भगत सिंह ठाकुर ने कहा है कि जिला पुलिस द्वारा आरंभ किए गए ‘वॉर अगेंस्ट ड्रग्स’ यानि ‘एक युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के काफी सराहनीय परिणाम सामने आ रहे हैं। वीरवार को यहां टाउन हॉल में आयोजित इसी अभियान के दूसरे चरण के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने बताया कि इसका पहला चरण पिछले वर्ष 15 अक्तूबर से शुरू किया गया था। इस दौरान जिला पुलिस ने सभी पांचों थानों के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायतों, शिक्षण संस्थानों और गणमान्य नागरिकों तक पहुंचने का प्रयास किया तथा नशे के खात्मे के लिए आम लोगों,

Read more

मुहर्रम पर अंजुमन इस्लामिया करें रक्त दान शिविर का आयोजन, नाहन युवा कांग्रेस अध्यक्ष की अपील

नाहन || 05 जुलाई 2025 || नाहन युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आमिर खान ने मीडिया को बयान जारी करते हुए कहा कि प्राचीन काल से चली आ रही है नाहन शहर मे मुहर्रम यानी ताजियो की प्रथा हर साल मुहर्रम, इमाम हुसैन इब्न अली की शहादत की याद में मनाया जाता है, जो पैगंबर मुहम्मद के छोटे नवासे थे। यह दिन इस्लाम में एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटना, इमाम हुसैन की शहादत की याद दिलाता है। मुहर्रम का महीना, विशेष रूप से आशूरा का दिन, शिया मुसलमानों के लिए शोक और मातम का समय होता है पर मै आप देश प्रदेश

Read more

2.5 साल में ही सरकार चलाने में विफल हो गई है कांग्रेस , हिमाचल प्रदेश में अगले 2.5 साल भगवान भरोसे :आप

हिमाचल || 27 जून 2025 || आम आदमी पार्टी ने बयान को जारी करते हुए कहा कि निरंतर कांग्रेस बीजेपी दोनों सरकारों ने प्रदेश को कर्ज के बोझ के नीचे दबाने का काम किया है और प्रदेश को आर्थिक संकट की तरफ धकेल दिया है। हिमाचल प्रदेश सरकार ₹1200 करोड़ का नया ऋण लेने की तैयारी कर चुकी है जिसमें केवल 2025-26 के वित्तीय वर्ष में 4200 करोड़ का कर्जा लेने का नया रिकॉर्ड स्थापित हो रहा है और प्रदेश पर कुल कर्जे का बोझ लगभग 99075 करोड़ से ज्यादा पहुंच जाएगा। कांग्रेस-बीजेपी की भ्रष्टाचार, मित्रबाँट और परिवारवाद राजनीति तथा

Read more

राष्ट्रीय न्यास अधिनियम के तहत जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न

ऊना, 27 जून। राष्ट्रीय न्यास अधिनियम, 1999 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय स्थानीय समिति की बैठक शुक्रवार को उपायुक्त जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मानसिक रूप से दिव्यांगजनों जैसे स्वपरायणता (ऑटिज़्म), प्रमस्तिष्क घात (सेरेब्रल पाल्सी), मानसिक मंदता तथा बहु-दिव्यंगता से ग्रस्त व्यक्तियों के विधिक संरक्षण से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। उपायुक्त ने कहा कि यह अधिनियम ऐसे विशेष व्यक्तियों को कानूनी संरक्षण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिनके माता-पिता जीवित नहीं हैं या देखभाल करने वाला कोई नहीं है। उन्होंने बताया कि अधिनियम के लागू होने से पहले

Read more

मक्की की फसल को फॉल आर्मी कीट से बचाएं, कृषि विभाग ने गठित की विभागीय अधिकारियों की टीम

हमीरपुर 27 जून। मक्की की फसल में फॉल आर्मी वॉर्म कीट के प्रकोप की आशंका को देखते हुए कृषि विभाग ने किसानों से सावधानी बरतने की अपील की है। विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशिपाल अत्री ने बताया कि हमीरपुर जिले में लगभग 28 हजार हेक्टेयर भूमि पर मक्की की बिजाई हो चुकी है। उन्होंने बताया कि पिछले चार-पांच वर्षाें से जिला में फॉल आर्मी वॉर्म कीट मक्की की फसल को व्यापक क्षति पहुंचा रहा है। इस कीट के संक्रमण की निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों की एक टीम का गठन किया है। इस टीम में कृषि विज्ञान केंद्र के कीट

Read more

दिव्यांगजन कल्याण को लेकर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित – वित्तीय वर्ष 2024-25 में 6.18 करोड़ रुपए की सहायता प्रदान

बिलासपुर, 27 जून। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने की। बैठक में दिव्यांगजनों को प्रदान की जा रही विभिन्न सहायता सुविधाओं, योजनाओं की प्रगति तथा उनसे संबंधित समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दौरान अब तक विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत कुल 6.18 करोड़ रुपए की सहायता राशि दिव्यांगजनों को प्रदान की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त सीमित दस्तावेज़ों की पुष्टि के आधार पर दिव्यांग

Read more

भोरंज में आंगनवाड़ी के खाली पदों के लिए आवेदन 22 जुलाई तक

भोरंज 27 जून। बाल विकास परियोजना भोरंज के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए पात्र महिलाओं से 22 जुलाई शाम 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय भोरंज में सादे कागज पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। सीडीपीओ रवि दत्त ने बताया कि आंगनवाड़ी केंद्र भरेड़ी और भरठवाण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का एक-एक पद भरा जाएगा। जबकि, आंगनवाड़ी केंद्र ककरोट-2, अमरोह-1, लुद्दर महादेव, अप्पर मनोह, दशमल, पट्टा-1 और ग्राम पंचायत खरवाड़ के आंगनवाड़ी केंद्र टिक्कर में आंगनवाड़ी सहायिका का एक-एक पद भरा जाएगा। सीडीपीओ ने बताया कि आवेदक की आयु 22 जुलाई 2025 को

Read more

जिला उद्योग केंद्र में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम दिवस

हमीरपुर 27 जून। अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) दिवस के उपलक्ष्य पर शुक्रवार को जिला उद्योग केंद्र में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डॉ. ठाकुर भगत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों और बैंकों के अधिकारियों तथा स्थानीय उद्यमियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्थानीय उद्यमियों को संबोधित करते हुए डॉ. ठाकुर भगत ने बताया कि भारत सहित विश्व के सभी देशों की अर्थव्यवस्था में एमएसएमई का बहुत बड़ा योगदान रहता है और ये बड़े पैमाने पर रोजगार का सृजन भी करते हैं। इन उद्योगों के महत्व को देखते

Read more