सांसद सुरेश कश्यप ने आईजीएमसी मौत मामले को लेकर सरकार पर निशाना साधा

शिमला || 18 जनवरी 2025 || भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार को हिमाचल की जनता बारे कोई चिंता नहीं है, उनकी तरफ से जनता की जान की कोई कीमत नहीं है। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज के एक कैंसर रोगी की मौत के बाद मामला सीएम हेल्पलाइन में पहुंच गया है। जिससे हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खुल गई। सीएम हेल्पलाइन को दी शिकायत में परिजनों ने इंजेक्शन न मिलने से रोगी की मौत होने का आरोप लगाया है। यह प्रदेश सरकार के लिए शर्म की बात है, पूर्व भाजपा

Read more

अविनाश राय खन्ना ने हिमाचल प्रदेश में नशे के बढ़ते खतरे पर चिंता व्यक्त की

शिमला || 18 जनवरी 2025 || भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभाती अविनाश राय खन्ना ने कहा की देश और प्रदेश में नशा एक बहुत बड़ी समस्या बन गया है, जिसके खिलाफ समाज और प्रत्येक व्यक्ति को युद्ध लड़ना पड़ेगा। नशा हमारी वर्तमान एवं आने वाली पीढ़ी के लिए सबसे बड़ी चुनौती है, अगर नशे को आज नहीं रोक गया तो प्रदेश का युवा इसमें बर्बाद हो जायेगा। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर इस विषय पर ड्राइव शुरू करनी होगी जिसमें सभी स्कूल, कॉलेज, विश्वविद्यालय, निजी कोचिंग सेंटर, निजी संस्थानों में जा कर इस विषय तो संगोष्ठी के रूप में

Read more

टीहरा में अनुमति के बगैर निर्माण पर टीसीपी का नोटिस

हमीरपुर || 18 जनवरी 2025 || उपमंडल मुख्यालय सुजानपुर के साथ लगते राजस्व मुहाल टीहरा में अनुमति के बगैर किए जा रहे निर्माण कार्य का कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग ने एक व्यक्ति को नोटिस जारी किया है। टीसीपी विभाग के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर के नियोजन अधिकारी की ओर से हिमाचल प्रदेश नगर एवं ग्राम नियोजन अधिनियम-1977 की धारा 39 के तहत जारी इस नोटिस में उक्त व्यक्ति को निर्माण कार्य तुरंत रोकने और 15 दिन के भीतर जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के आदेश जारी किए गए हैं। नोटिस की अनुपालना न

Read more

ताल में भेड़ों की नीलामी 18 फरवरी को

हमीरपुर || 18 जनवरी 2025 || भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल में छंटनी की गई 38 भेड़ों की नीलामी 18 फरवरी को सुबह 11 बजे भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र के प्रांगण में की जाएगी। पशुपालन विभाग के उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीलामी में भाग लेने के इच्छुक लोगों को बोली आरंभ होने से पहले धरोहर राशि के रूप में पांच हजार रुपये की राशि कमेटी के पास जमा करवानी होगी। इच्छुक लोग किसी भी कार्य दिवस को सुबह 10 से 5 बजे तक भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र में आकर भेड़ों को देख सकते हैं। नीलामी में सफल बोलीदाता को

Read more

जमीन को आधार कार्ड से लिंक करने के लिए पटवारी से करें संपर्क – एडीसी

ऊना || 18 जनवरी 2025 || अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने जिला के सभी भू-मालिकों से जमीन से संबंधित खातों को स्वेच्छा से आधार कार्ड के साथ लिंक करने का आग्रह किया है। इस प्रक्रिया के लिए जिलावासी संबंधित पटवारी हल्का से सम्पर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान आधार से लिंक मोबाइल नम्बर अवश्य साथ रखें ताकि जमीन को आधार से लिंक करते समय पंजीकृत मोबाइल पर आने वाले ओटीपी को दर्ज करने में आसानी रहे।

Read more

थल सेना भर्ती के दूसरे दिन लगभग 470 युवाओं ने लगाई दौड़

हमीरपुर || 18 जनवरी 2025 || अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट में दूसरे दिन शनिवार को लगभग 470 युवाओं ने भाग लिया। थल सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि शनिवार को जिला बिलासपुर की तहसील भराड़ी, नम्होल, घुमारवीं और तहसील नैणादेवी, जिला हमीरपुर की तहसील भोरंज और टौणीदेवी के लगभग 550 पात्र युवाओं को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया था। इनमें से लगभग 470 युवा फिजिकल टेस्ट के लिए पहुंचे और लगभग 200 युवाओं ने फिजिकल टेस्ट क्लियर कर लिया है। कर्नल बीएस भंडारी

Read more

स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को वितरित किए संपत्ति कार्ड

हमीरपुर ||18 जनवरी 2025 || ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को आबादीदेह का मालिकाना हक प्रदान करने के लिए आरंभ की गई स्वामित्व योजना के तहत शनिवार को जिला हमीरपुर की 27 ग्राम पंचायतों में लगभग 1106 लोगों को संपत्ति कार्ड वितरित किए गए। हमीर भवन में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में एडीएम एवं कार्यवाहक उपायुक्त राहुल चौहान और एसडीएम संजीत सिंह ने 38 लोगों को संपत्ति कार्ड प्रदान किए। कार्यक्रम के दौरान तहसीलदार सुभाष कुमार, जिला पंचायत अधिकारी शशिबाला ठाकुर, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अनुराग गुप्ता और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Read more

सड़क सुरक्षा अभियान के तहत छोलटू में नेत्र जांच शिविर आयोजित

रिकांगपिओ || 17 जनवरी 2025 || सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिला स्वास्थ्य विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा छोलटू में निशुल्क नेत्र जाँच शिविर का आयोजन किया गया। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जसपाल सिंह नेगी ने बताया कि इस शिविर में पटेल इंजीनियरिंग कंपनी एवं जेएसडब्ल्यू विद्युत ऊर्जा में कार्यरत 150 चालकों की नेत्र जांच की गई और उन्हें सड़क यातायात नियमों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ताकि जनजातीय जिला किन्नौर में मानवीय भूल के कारण हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और बहुमूल्य जीवन को बचाया जा सके। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि इस

Read more

उपमुख्यमंत्री होंगे ऊना में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि

ऊना || 16 जनवरी 2025 ||  ऊना में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे। वे 26 जनवरी को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल ऊना के प्रांगण में आयोजित समारोह में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। इस समारोह में परेड, झांकियां और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि उपमुख्यमंत्री 26 जनवरी को पूर्वाह्न 10.40 बजे एमसी पार्क स्थित शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद पूर्वाह्न 10.55 बजे स्कूल प्रांगण में राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे। ध्वजारोहण के बाद उपमुख्यमंत्री परेड का निरीक्षण करेंगे, मार्च पास्ट की सलामी

Read more

राहुल गांधी संघ को पहले समझे, जाने और फिर बोले : बिंदल

शिमला || 17 जनवरी 2025 || भाजपा अध्यक्ष डाॅ राजीव बिन्दल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के माननीय सरसंघचालक श्री मोहन भागवत जी के बारे में राहुल गांधी का बयान निंदनीय है और अक्षम्य है। राष्ट्र, देश और भारत की संस्कृति के संबंध में अधूरा एवं विकृत ज्ञान होने के कारण नेहरू-गांधी परिवार लगातार संघ को गाली देता आया है। नेहरू जी ने देश के सबसे बड़े राष्ट्रवादी संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिसने 1947 में देश के विभाजन के समय हजारों-हजारों हिन्दुओं के जान-माल की रक्षा की और उन्हें सुरक्षित भारत लाने में अपनी पूरी शक्ति झोंक दी, ऐसे

Read more

अभाविप की केंद्रीय कार्यसमिति बैठक 18-19 जनवरी 2025 को होगी जोधपुर में आयोजित

हिमाचल || 16 जनवरी 2025 || अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की दो दिवसीय केंद्रीय कार्यसमिति बैठक 18-19 जनवरी 2025 को राजस्थान के ऐतिहासिक नगर जोधपुर में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में संगठनात्मक, शैक्षणिक, सामाजिक, पर्यावरणीय और सांस्कृतिक विषयों पर गहन चर्चा होगी तथा आगामी कार्यक्रमों की दिशा तय की जाएगी। देशभर से आए प्रतिनिधि इस बैठक में भाग लेंगे और विभिन्न अभियानों की समीक्षा के साथ भविष्य की योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। अभाविप के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र सोलंकी ने जोधपुर में आज मीडिया को संबोधित किया और बैठक से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों एवं संगठन की आगामी योजनाओं

Read more

आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित

नाहन || 16 जनवरी 2025 || बीते दिन जिला मुख्यालय नाहन के साथ लगती ग्राम पंचायत रामाधोन्न के कांयोंनघाट आंगनबाड़ी केंद्र में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। आयुष विभाग द्वारा आयोजित स्वास्थ्य जांच शिविर में नोनीहालों समेत करीब 50 लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई, तो वहीं पंचायत के अन्य लोगों के भी स्वास्थ्य की जांच करते हुए उन्हें निशुल्क परामर्श दिया गया। आयुष विभाग की टीम का नेतृत्व कर रही डॉक्टर ममता जैन ने बताया कि यहां आयोजित निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में छोटे बच्चों समेत यहां आए लोगों की स्वास्थ्य की जांच की गई।

Read more

भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

उपायुक्त बिलासपुर में प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने वाले विजेताओं और प्रशिक्षकों को किया सम्मानित बिलासपुर || 16 जनवरी 2025 || भाषा एवं संस्कृति विभाग, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश द्वारा आयोजित सात दिवसीय “मिट्टी की वस्तुएं, चित्रकला, लोकगीत व लोकनृत्य कार्यशालाएं” का समापन समारोह आज सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त बिलासपुर, आबिद हुसैन सादिक ने शिरकत की। उन्होंने सभी विजेताओं और प्रशिक्षकों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया। समापन समारोह में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया। पॉटरी प्रतियोगिता में कश्वी ने प्रथम, संवि ने द्वितीय और अंजलि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चित्रकला

Read more

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्य तेल की आपूर्ति ना होने पर सरकार की करी निंदा

शिमला  || 16 जनवरी 2025 || अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी ने प्रदेश के अलग अलग जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्य तेल की आपूर्ति ना होने पर सरकार की कड़ी निंदा करती है और यह लोगों को समय के अनुसार खाद्य तेल उपलब्ध नहीं करा पा रही है। सरकार एक तरफ पीडीएस के राशन में मूल्य वृद्धि कर रही है दूसरी और खाद्य आपूर्ति विभाग कार्डधारकों को ईकेवाईसी के नाम पर धमका रहा और राशन कार्ड से नाम हटा रहा है और उनके राशन कार्ड को ब्लॉक किया जा रहा है जो अमानवीय

Read more

मतदाता दिवस के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित

रिकांग पियो || 16 जनवरी 2025 || 25 जनवरी 2025 को मनाए जाने वाले राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसके माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व बारे जागरूक किया जाएगा। यह जानकारी आज उपमंडलाधिकारी कल्पा डॉ मेजर शशांक गुप्ता ने मतदाता दिवस की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी राष्ट्रीय मतदाता दिवस का आयोजन किया जा रहा है जिसका विषय मतदान जैसा कुछ नहीं मतदान अवश्य करें रखा गया है

Read more

बीडीओ कार्यालय परिसर की दुकान की नीलामी 29 को

हमीरपुर || 16 जनवरी 2025 || खंड विकास अधिकारी कार्यालय हमीरपुर के परिसर में हीरानगर की तरफ जाने वाली मुख्य सड़क पर बनी लगभग 300 वर्ग फुट की दुकान मासिक किराये पर आवंटित की जाएगी। इसकी नीलामी की प्रक्रिया 29 जनवरी को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में पूर्ण की जाएगी। खंड विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दुकान का न्यूनतम आरक्षित मासिक किराया छह हजार रुपये निर्धारित किया गया है। नीलामी में भाग लेने के इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन पत्र 28 जनवरी सायं 3 बजे तक खंड विकास अधिकारी कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र

Read more

अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 1.25 करोड़ के निर्माण कार्यों का प्रस्ताव

हमीरपुर || 16 जनवरी 2025 || कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) की त्रैमासिक बैठक वीरवार को दोसड़का स्थित समिति के कार्यालय परिसर में अजय शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने जुलाई 2024 से दिसंबर 2024 तक की छमाही में प्राप्त 1,10,21,123 रुपये की आय और 71,89,554 रुपये के व्यय का अनुमोदन किया। इसके अलावा अगले वित्त वर्ष 2025-26 के लिए लगभग 2,25,95,500 रुपये की आय और 2,25,84,200 रुपये का व्यय प्रस्तावित किया। समिति ने उप सब्जी मंडी जाहू में खाली पड़ी दुकानों, गोदाम और सामुदायिक भवन को अतिशीघ्र आवंटित करने का निर्णय लिया।

Read more

चिट्टे के आरोपी पाए गए दोषी को दस-दस हजार रूपये की सजा : चिराग भानू

बिलासपुर || 16 जनवरी 2025 || आज विशेष न्यायधीश जिला बिलासपुर चिराग भानू सिह की अदालत ने अरोपी गण अजय कुमार पु0 जोगिन्द्र सिंह निवासी नालग डा0 बरमाणा त0 सदर जिला बिलासपुर हि0प्र0 व प्रदीप चौधरी पु0 विजादर चौधरी गांव वलाहझली मर्दनपुर डा० लऊआके रामपुर त0 व थाना भगवानपुर जिला सिवान विहार को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21, 29 मे दोषी करार देते हुए दस हजार – दस हजार रु बतौर सजा देते हुए अहम फैसला किया। सजा का जुर्माना अदा न करने की सूरत में छः-छः महीने का साधारण कारावास भी सुनाया। मामला इस प्रकार से था कि दिनांक

Read more

सीएम के मीडिया सलाहकार को अपना सरकारी पद छोड़ कर बन जाना चाहिए कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता : सुखराम चौधरी

शिमला || 16 जनवरी 2025 || भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार को अपना सरकारी पद छोड़ कर कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता बन जाना चाहिए। सीएम के सलाहकार जो भी बयानबाजी करते है वह केवल राजनीतिक होती है अगर उनका काम केवल सरकार का मुख्य प्रवक्ता बनना है तो वह अपना पद छोड़ सकते है। उन्होंने कहा कि जब भी कांग्रेस के नेता को मौका मिलता है तब वह नेता प्रतिपक्ष पर टिप्पणी देना शुरू कर देते है, वह यह केवल इसलिए करते है क्योंकि वह राजनीतिक माइलेज लेना चाहते

Read more

मिड डे मील वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू की बैठक शिमला में सम्पन्न

शिमला || 16 जनवरी 2025 || मिड डे मील वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू की हिमाचल प्रदेश राज्य कमेटी की बैठक यूनियन प्रदेशाध्यक्ष इंद्र सिंह की अध्यक्षता में शिमला में सम्पन्न हुई। बैठक में सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, उपाध्यक्ष जगत राम, बालक राम, नरेंद्र विरुद्ध, यूनियन अध्यक्ष इंद्र सिंह, सचिव शांति देवी, पुष्पा शर्मा, सुदेश कुमार, विरेंद्र, राजमिला, बलविंदर कौर, पूनम, मीना, मीरा खान, नरेंद्रा, रीता, संदेश, वीर सिंह, किरण, बिमला, अहिल्या देवी आदि शामिल रहे। विजेंद्र मेहरा, जगत राम, इंद्र सिंह व शांति देवी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मिड डे मील वर्कर्स की मांगों व मोदी

Read more