जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आयोजित, विकास योजनाओं की प्रगति पर चर्चा
रिकांग पिओ || 01 अगस्त 2025 || जिला परिषद किन्नौर की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज परिषद सभागार, रिकांग पिओ में जिला परिषद अध्यक्ष निहाल चारस की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिले में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं, विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन और जनसमस्याओं के समाधान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अध्यक्ष निहाल चारस ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे विकास कार्यों में गति लाएं और यह सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक समयबद्ध रूप से पहुंचे। उन्होंने आश्वस्त किया कि परिषद सदस्यों द्वारा उठाए गए मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
Read more