अवैध खनन पर उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को चालान बुक जारी करने के दिए निर्देश
शिमला || 01 फ़रवरी 2025 || उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज यहाँ बचत भवन सभागार में अवैध खनन को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने सम्बंधित सभी अधिकारियों को अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए ताकि इससे होने वाले दुष्प्रभाव को रोका जा सके। उन्होंने जिला के सभी अधिकारियों को चालान बुक जारी करने के निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर रोक लगाने के लिए पुलिस विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों को चालान करने की शक्तियां है। उन्होंने कहा कि जो भी अधिकारी अवैध खनन पर चालान करने
Read more