हमीरपुर में 14 अगस्त को सिक्योरिटी स्टाफ और कंप्यूटर ऑपरेटर की 162 भर्तियां, इंटरव्यू का मौका

लुधियाणा स्थित टाटा स्टील प्लांट के लिए बद्दी की कंपनी टैरियर सिक्योरिटी सर्विस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कुल 162 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए 14 अगस्त को सुबह 10:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय, हमीरपुर में सीधी साक्षात्कार प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। ‍ कौन-कौन से पद हैं उपलब्ध? जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभिन्न पदों पर योग्यता के अनुसार पात्र उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा: 1. असाइनमेंट मैनेजर पद: 4 योग्यता: रिटायर्ड जेसीओ (अधिकतम आयु 50 वर्ष) वेतन: ₹33,975/माह 2. सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद: 10 योग्यता: 12वीं पास (आयु 18–50 वर्ष) वेतन: ₹22,537/माह 3. सिक्योरिटी

Read more

ई-केवाईसी अब अनिवार्य, ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही वृद्धावस्था, अपंगता, विधवा और एकल नारी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के सभी पात्र लाभार्थियों के लिए अब ई-केवाईसी अनिवार्य कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कल्याण भवन ऊना में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया। ई-केवाईसी सत्यापन का दायित्व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को ई-केवाईसी कार्य विशेष रूप से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से किया जाएगा। उन्हें अपने क्षेत्र की स्थानीय सामाजिक और पारिवारिक जानकारी का अच्छा अनुभव है। इस कार्य के लिए ‘ई-कल्याण’ मोबाइल ऐप प्रदान की गई है।

Read more

हिमाचल सरकार दे रही विदेश में नौकरी का मौका, बिलासपुर के युवा भी करें आवेदन

प्रदेश सरकार युवाओं को विदेशों में रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में हिमाचल प्रदेश राज्य प्रवासी रोजगार विकास निगम (SPSEDC) को आधिकारिक भर्ती एजेंसी के रूप में अधिकृत किया गया है। बिलासपुर जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने बताया कि अब बिलासपुर जिले के युवा भी इस पहल का लाभ उठा सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन का तरीका विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवक और युवतियाँ नीचे दिए गए गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं: गूगल फॉर्म लिंक यह लिंक जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर के आधिकारिक फेसबुक पेज

Read more

हमीरपुर में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम का तीसरा दिन एआई और आईओटी पर केंद्रित

राजकीय बहुततकनीकी महाविद्यालय, बड़ू-हमीरपुर में चल रहे पांच दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) का तीसरा दिन भी तकनीकी ज्ञान और प्रयोगात्मक गतिविधियों से समृद्ध रहा। इस दिन प्रतिभागियों के लिए एआई (AI) और आईओटी (IoT) से संबंधित विषयों पर सत्र आयोजित किए गए। एनएलपी और एआई पर पहला सत्र एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञ डॉ. प्रदीप सिंह ने “प्राकृतिक भाषा प्रसंस्करण (NLP) में एआई की भूमिका” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से NLP तकनीकों में तेजी से बदलाव हो रहा है। प्रतिभागियों को प्रयोगात्मक सत्र के दौरान NLP टूल्स और मॉडल्स का अभ्यास भी कराया गया।

Read more

विदेशों में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ – अक्षय शर्मा

श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा विदेशों में रोजगार के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी अक्षय शर्मा ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड को स्कैन करके गूगल शीट के माध्यम से अपना पंजीकरण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि यह पंजीकरण प्रक्रिया भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। जब किसी विदेशी देश से कार्यबल की मांग संबंधित विभाग को प्राप्त होगी, तो पंजीकृत अभ्यर्थियों की योग्यता और अनुभव के आधार पर उनके

Read more