जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषण ट्रैकर ऐप से मिलेगा राशन – नरेंद्र कुमार

ऊना || 26 मार्च 2025 || महिला एवं बाल विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला ऊना में पोषण ट्रैकर ऐप के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों में पोषाहार वितरण की नई व्यवस्था लागू कर दी गई है। अब बिना फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) और मोबाइल नंबर पंजीकरण के पोषाहार नहीं मिलेगा। यह जानकारी जिला कार्यक्रम अधिकारी नरिंदर कुमार ने बाल विकास परियोजना हरोली के वृत्त पंजावर के पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के उपरांत दी। उन्होंने बताया कि पर्यवेक्षक एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को यह सम्मान मार्च 2025 माह में फेशियल रिकग्निशन सिस्टम शत-प्रतिशत पूरा करने पर दिया गया। उन्होंने बताया

Read more

चिंतपूर्णी में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च 6 अप्रैल तक

ऊना || 26 मार्च 2025 || माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेला 30 मार्च से 6 अप्रैल तक आयोजित होगा। यह जानकारी एसडीएम अंब सचिन शर्मा ने चैव नवरात्र मेले के सफल आयोजन के लिए बाबा श्री माईदास सदन के सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि एसडीएम अंब मेला अधिकारी होंगे, जबकि डीएसपी अंब को पुलिस मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। मेले के दौरान कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला क्षेत्र को चार सेक्टर में बांटा जाएगा जिसमें पुलिस व होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। मेले के दौरान मंदिर व

Read more

मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर वृद्ध आश्रम और बाल आश्रम में बांटे फल

हमीरपुर || 26 मार्च 2025 || मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जन्मदिन पर बुधवार को हमीरपुर में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता नरेश ठाकुर, अन्य वरिष्ठ नेताओं राजेश आनंद, होशियार सिंह, सुनील कुमार, अश्वनी शर्मा, रमेश लॉर्ड और अन्य नेताओं के साथ बाल आश्रम सुजानपुर के बच्चों और हीरानगर स्थित वृद्ध आश्रम के बुजुर्गों के साथ मुख्यमंत्री का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने बाल आश्रम के बच्चों को स्टेशनरी का सामान, फल, चॉकलेट और अन्य उपहार प्रदान किए तथा मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशियां

Read more

सैनिक की तरह नशे जैसे दुश्मन को प्रवेश करने से रोकें: राज्यपाल

नाहन || 26 मार्च 2025 || राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि प्रदेश में एक बड़े नशा मुक्ति केंद्र की आवश्यकता है और इसके निर्माण की दिशा में प्रदेश सरकार को कदम उठाने चाहिए। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे सैनिक की भांति सतर्क रहकर नशे को अपने घरों में प्रवेश न करने दें। राज्यपाल आज सिरमौर जिले के धौलाकुंआ स्थित क्षेत्रीय बागवानी अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत खैरी अनुसंधान प्रक्षेत्र में डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी (सोलन) तथा आई.सी.ए.आर. – केंद्रीय गौवंश अनुसंधान संस्थान, मेरठ द्वारा आयोजित “किसान मेला एवं नशा उन्मूलन

Read more

70 करोड़ से पूर्ण होगा सुन्नी लुहरी सड़क का उन्नयन कार्य : विक्रमादित्य सिंह

शिमला || 24 मार्च 2025 || लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चेबडी के गांव लोटी में सलापड़-तत्तापानी-सुन्नी-लुहरी सड़क के सुधार एवं उन्नयन कार्य का भूमि पूजन किया। सड़क का उन्नयन कार्य लगभग 70 करोड़ रूपये से पूर्ण किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री ने कहा कि सुन्नी लुहरी सड़क क्षेत्र की एक महत्वपूर्ण सड़क है जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से क्षेत्र के शकरोडी, चेबड़ी, भराड़ा, ओगली एवं बाग़ पंचायत को जोड़ती है। सड़क का उन्नयन कार्य पूर्ण होने से क्षेत्र की जनता को इसका लाभ प्राप्त होगा।

Read more

जिला परिषद की बैठक में कई मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा

हमीरपुर || 24 मार्च 2025 || जिला परिषद हमीरपुर की त्रैमासिक बैठक सोमवार को यहां परिषद के सम्मेलन हॉल में आयोजित की गई। परिषद की अध्यक्ष बबली देवी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में सदस्यों की ओर से उठाए गए कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर संबंधित अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की गई। बैठक के दौरान परिषद के सदस्यों ने सड़क, बिजली, पानी, नशे की समस्या और कई अन्य जनसमस्याओं से संबंधित मुद्दे उठाए। सुजानपुर-संधोल सड़क और भरेड़ी-सरकाघाट सड़क के विस्तारीकरण, ग्राम पंचायत कक्कड़ के गांव फगलोट में पुलिया के निर्माण, ऊना-भोटा-नेरचौक सड़क और अन्य सड़कों के कार्यों एवं मरम्मत

Read more

विश्व क्षय रोग दिवस पर कार्यक्रम आयोजित, निक्षय शिविर 100 डेज कैंपेन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पंचायतें सम्मानित

ऊना || 24 मार्च 2025 || विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर सोमवार को जिला परिषद हॉल ऊना में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। उपायुक्त जतिन लाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए निक्षय शिविर 100 डेज कैंपेन में बेहतरीन कार्य करने वाली 105 पंचायतों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि इस अभियान में ऊना जिले ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्होंने कैंपेन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले जिला अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया तथा स्वास्थ्य विभाग की इस उपलब्धि

Read more

भोरंज में 39 युवतियों की शादी पर प्रदेश सरकार ने दिया ‘शगुन’, एसडीएम ने की महिला एवं बाल विकास योजनाओं की समीक्षा

भोरंज || 24 मार्च 2025 || महिला एवं बाल विकास विभाग की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत गठित खंड स्तरीय समन्वय समिति और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक सोमवार को एसडीएम शशिपाल शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में इस वित्त वर्ष के दौरान बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की कार्य योजना के अनुसार आयोजित की गई विभिन्न गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की गई। योजना के तहत बेटियों के प्रशिक्षण एवं क्षमता निर्माण, 11-18 वर्ष की किशोरियों के लिए एक्सपोजर भ्रमण, प्रत्येक पंचायत की 3-3 स्थानीय चैंपियन बेटियों की पहचान कर उनकी फोटो

Read more

भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 26 को

हमीरपुर || 24 मार्च 2025 || एसआईएस इंडिया लिमिटेड शाहतलाई, बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 100 पदों पर भर्ती के लिए 26 मार्च को सुबह 11 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर हो, इन पदों के लिए पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 17

Read more

किन्नौर जिला की 31 ग्राम पंचायतें क्षय रोग से मुक्त – उपायुक्त किन्नौर

रिकांगपिओ || 24 मार्च 2025 || विश्व क्षयरोग दिवस के अवसर पर आज जनजातीय जिला किन्नौर के क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ के सम्मेलन कक्ष में टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने कहा कि जनजातीय जिला किन्नौर की 73 ग्राम पंचायतों में से 31 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है तथा शेष 42 पंचायतों को वर्ष 2026 तक टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा गया है। इस दिशा में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जमीनी स्तर पर निरंतरता के साथ कार्य किया जा रहा

Read more

डीआरए ब्रांच में आम जनता के अवलोकन के लिए उपलब्ध रहेगी स्टडी रिपोर्ट

हमीरपुर || 24 मार्च 2025 || नादौन उपमंडल के गांव सेरी में प्रस्तावित टूरिस्ट कांप्लेक्स के निर्माण के संबंध में एक विस्तृत सोशल इंपैक्ट असैसमेंट स्टडी रिपोर्ट तैयार की जा रही है। उपायुक्त हमीरपुर ने नादौन के एसडीएम और तहसीलदार को इस सोशल इंपैक्ट असैसमेंट स्टडी रिपोर्ट के संबंध में अतिशीघ्र आवश्यक कार्रवाई करने तथा सभी औपचारिकताएं पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं। जिला राजस्व अधिकारी जगदीश सांख्यान ने बताया कि नादौन उपमंडल के गांव सेरी में प्रस्तावित टूरिस्ट कांप्लेक्स के निर्माण के संबंध में तैयार होने वाली फाइनल सोशल इंपैक्ट असैसमेंट स्टडी रिपोर्ट आम जनता के अवलोकन के लिए

Read more

राशन ढुलाई के लिए ऑनलाइन निविदाएं 8 अप्रैल तक

हमीरपुर || 24 मार्च 2025 || खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने जिला हमीरपुर में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक बिक्री केंद्रों एवं गोदामों से उचित मूल्य की दुकानों तक राशन की ढुलाई और थोक गोदामों में मजदूरी के कार्य हेतु 8 अप्रैल सुबह 10 बजे तक अलग-अलग ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के जिला नियंत्रक शिव राम ने बताया कि ये सभी निविदाएं वेब पोर्टल एचपीटेंडर.जीओवी.इन hptender.gov.in पर अपलोड होनी चाहिए। सभी निविदाएं 8 अप्रैल को ही निर्धारित प्रक्रिया के तहत खोल दी जाएंगी। निविदाओं के संबंध में

Read more

अंतर राज्य स्तरीय टेलेंट फिएस्टा में नाहन कॉलेज रहा अव्वल

नाहन || 24 मार्च 2025 || डॉ यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के विद्यार्थियों ने हिमालयन व्यावसायिक महाविद्यालय काला आंब द्वारा पहली बार आयोजित ” अंतर राज्य स्तरीय टेलेंट फिएस्टा 2025″ के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में सबसे अधिक पुरस्कार प्राप्त कर ओवरऑल विनर ट्रॉफी का खिताब जीता । प्राचार्य डॉ प्रेमराज भारद्वाज ने बताया कि हिमालयन प्रोफेशनल ग्रुप ऑफ कॉलेज द्वारा आरम्भ की गई इस अंतर_राज्य प्रतियोगिता में अर्जित भव्य जीत से महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ में खुशी की लहर है। उन्होंने प्रो रीना चौहान, मनोज कुमार और विद्यार्थियों की पूरी टीम के सभी गतिविधियों में भागीदारी सुनिश्चित

Read more

विकास खंड सदर में प्लास्टिक कचरे के निस्तारण हेतु स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यशाला का आयोजन

बिलासपुर || 24 मार्च 2025 || स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत विकास खंड सदर की 49 ग्राम पंचायतों के लिए खंड स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन ग्राम विकास खंड सदर, बिलासपुर में किया गया। इस कार्यशाला की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी बबिता धीमान ने की। कार्यशाला में 49 ग्राम पंचायतों के प्रधानों, उपप्रधानों, पंचायत सचिवों, तकनीकी सहायकों के साथ-साथ ज़िला विकास कार्यालय से श्री सुनील कुमार, ज़िला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), ज़िला बिलासपुर, विकास खंड झंडुत्ता से खंड समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन रमेश ठाकुर, और विकास खंड कार्यालय सदर बिलासपुर से लेख राम सांख्यान, खंड समन्वयक स्वच्छ भारत

Read more

देश की एकता और अखंडता को खराब करने वाले खालिस्तानी कर रहे देव भूमि का माहौल खराब: नैंसी अटल

शिमला || 24 मार्च 2025 || अभाविप हिमाचल प्रदेश की प्रदेश मंत्री ने बयान जारी करते हुए कहा की हिमाचल प्रदेश जो किसी समय शांति व अमन का प्रतीक माना जाता था, उस देवभूमि कहे जाने वाले हिमाचल प्रदेश में पिछले 81 दिनों में प्रदेश में कुल 21 मर्डर हो चुके हैं। प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रदेश मंत्री कुमारी नैंसी अटल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह एक बड़ा खतरा है जो प्रदेश की कानून व्यवस्था को कमजोर बना रहा है। प्रदेश मंत्री नैंसी अटल ने कहा किहाल ही में हिमाचल प्रदेश

Read more

कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने हमीरपुर में संभाला कार्यभार

हमीरपुर || 24 मार्च 2025 || हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव कंवर ने हमीरपुर में स्थापित किए गए बोर्ड के मुख्य कार्यालय में सोमवार को कार्यभार संभाल लिया। कार्यालय परिसर में पूजा-अर्चना और हवन के बाद उन्होंने विधिवत रूप से कार्य करना आरंभ कर दिया। इस अवसर पर नरदेव कंवर ने बताया कि बोर्ड के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 15 फरवरी को ही शिमला से हमीरपुर शिफ्ट कर दिया गया था और नए कार्यालय परिसर में आवश्यक निर्माण कार्य पूरा होते ही उन्होंने स्वयं भी यहीं से कार्य करना आरंभ कर दिया है।

Read more

गर्मियों में बिजली आपूर्ति की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए ऊना जिला प्रशासन ने कसी कमर

ऊना || 24 मार्च 2025 || गर्मियों की आमद के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन बिजली आपूर्ति की चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए पूरी मुस्तैदी से ठोस कदम उठाने में जुटा है। इस क्रम में अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने सोमवार को विद्युत बोर्ड के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में अधीक्षण अभियंता बलराज सांगर और अधिशासी अभियंता यशविंदर सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। बिजली का करें समझदारी से उपयोग, बचाई गई एक यूनिट.. उत्पन्न की गई एक यूनिट के बराबर अतिरिक्त उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बिजली आपूर्ति सुचारू बनाए

Read more

शहर और छोटे बाजारों में खाद्य वस्तुओं की सैंपलिंग में होगी बढ़ोतरी – उपायुक्त

शिमला || 24 मार्च 2025 || भारतीय खाद्य सुरक्षा एंव मानक अधिनियम-2006 के तहत जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक आज यहां उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने कहा कि एनएच के किनारे खाद्य वस्तुएं एवं पेय पदार्थों को बेचने वालों पर निगरानी बढ़ाई जाए। ऐसे उत्पाद कतई नहीं बेचे जाने चाहिए जिनसे लोगों की सेहत से खिलवाड़ हो रहा हो। उन्होंने कहा कि सैंपल की संख्या में बढ़ौतरी की जाए। इसके साथ ही बिना अनुमति के खाद्य एवं पेय पदार्थ बेचने की अनुमति नहीं है, जो बिना अनुमति के कार्य करेगा उसके खिलाफ

Read more

त्रिलोकपुर मेला के दौरान आग्नेयास्त्र, मांस- मछली व तूड़ी ढुलाई वाले वाहनों पर रहेगा प्रतिबंध- जिला दंडाधिकारी

नाहन || 24 मार्च 2025 || जिला दण्डाधिकारी सिरमौर एल.आर.वर्मा ने आज यह आदेश जारी करते हुए बताया कि 30 मार्च से 12 अप्रैल, 2025 तक चलने वाले श्री महामाया बाला सुंदरी चैत्र नवरात्र मेला त्रिलोकपुर के दौरान कालाअंब पुलिस स्टेशन और मेला क्षेत्र की सीमाओं में किसी भी प्रकार के आग्नेयास्त्र, घातक हथियार व विस्फोटक सामग्री आदि लाने ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने यह भी आदेश जारी किए है कि मेला अवधि के दौरान कोई भी तीर्थयात्री मंदिर में नारियल नहीं चढ़ाएगा तथा मेला क्षेत्र में शराब लेकर/ पीकर कोई भी गैर कानूनी गतिविधि नहीं करेगा। जिला

Read more

बिलासपुर पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप फिएस्टा 2025 का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारंभ

बिलासपुर || 23 मार्च 2025 || बिलासपुर में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तरीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जिला प्रशासन बिलासपुर एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। इस चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता, सैनिक कल्याण मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने किया। इस अवसर पर तकनीकी की शिक्षा मंत्री राजेश धर्मानीपूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, पूर्व विधायक तिलक राज, उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक, एटीडीओ (ATDO) रितेश पटियाल एवं पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के विभिन्न सदस्य— पुनीत चंदे, विशाल, अतुल खजुरिया, मनोज शर्मा सहित

Read more