मेले तीज तथा त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक- हर्षवर्धन चौहान

नाहन || 31 मार्च 2025 || मेंले तीज तथा त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक हैं जहां हमें हिमाचल की प्राचीन समृद्ध संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से देखने व समझने का अवसर मिलता है। पाश्चात्य संगीत से बेहतर हमारे लोकगीत, लोक नृत्य तथा लोक गाथाएं हैं। यह उद्गार उद्योग, श्रम एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर की उप तहसील नारग के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय मां नगर कोटी मेले के समापन अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मेलों के दौरान जहां दूर दराज क्षेत्र के लोगों को आपस

Read more

इंडस्ट्रियल एरिया मैहतपुर में पशु जन्मदर नियंत्रण शिविर आयोजित

ऊना || 28 मार्च 2025 || ओद्यौगिक क्षेत्र मैहतपुर में गतदिवस पशु चिकित्सालय मजारा द्वारा आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या पर नियंत्रण हेतु पशु जन्मदर नियंत्रण शिविर लगाया गया। इस शिविर की अध्यक्षता पशु पालन विभाग के सहायक निदेशक दिनेश परमार ने की जबकि एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम ने कहा कि आवारा श्वानों की बढ़ती संख्या से कई तरह की समस्याएँ उत्पन्न हो रही हैं जिनमें सड़क दुर्घटनाएँ, लोगों पर हमले शामिल हैं। उन्होंने पशु चिकित्सालय द्वारा उठाए गए इस कदम की सराहना की और कहा कि

Read more

नवरात्र मेले में माता श्री चिंतपूर्णी जी में लागू रहेगी विशेष व्यवस्था

ऊना || 28 मार्च 2025 || माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले के दौरान लोगों की सुविधा और सुचारू कानून व्यवस्था के लिए 30 मार्च से 6 अप्रैल तक विशेष व्यवस्था लागू रहेगी। इसे लेकर जिला दंडाधिकारी जतिन लाल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक मेले के दौरान कानून व्यवस्था में तैनात जवानों को छोड़कर किसी भी व्यक्ति द्वारा हथियार लेकर चलने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। जतिन ने बताया कि नवरात्र के दौरान ध्वनि प्रदूषण को रोकने के लिए

Read more

जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित

ऊना || 28 मार्च 2025 || अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम के तहत अनुसूचित जाति के लोगों को समाज में समानता का अधिकार दिलाने, जातिगत भेदभाव व अत्याचार निवारण को लेकर गठित जिला सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की त्रैमासिक बैठक शुक्रवार को उपायुक्त ऊना जतिन लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उपायुक्त ने बताया कि इस अधिनियम के तहत सजा दिलाने के साथ-साथ पीड़ित को कानूनी संरक्षण और पुनर्वास राहत राशि के रूप में एक लाख से 8 लाख 25 हजार रूपये तक की धनराशि देने का प्रावधान है। जिसे प्रथम किशत एफआईआर होने पर, दूसरी किशत मामला न्यायालय

Read more

जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के संरक्षकों और आजीवन सदस्यों की बैठक 2 को

हमीरपुर || 28 मार्च 2025 || जिला रैडक्रॉस सोसाइटी की विभिन्न गतिविधियों के विस्तार तथा अन्य मुद्दों पर व्यापक चर्चा के लिए 2 अप्रैल को दोपहर बाद 3 बजे हमीरपुर के बचत भवन में सोसाइटी के संरक्षकों और आजीवन सदस्यों तथा अन्य पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की जाएगी। इसकी तैयारियों के संबंध में शुक्रवार को जिला के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उपायुक्त एवं जिला रैडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 2 अप्रैल को होने वाली बैठक के दौरान संरक्षकों और आजीवन सदस्यों को सोसाइटी की विभिन्न गतिविधियों और आगामी कार्य योजना

Read more

उपायुक्त ने ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के वेयर हाउस का किया त्रैमासिक निरीक्षण

ऊना || 28 मार्च 2025 || उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने शुक्रवार को ट्रक यूनियन के समीप उप मुहाल बाग ऊना में ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीनों के वेयर हाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वेयरहाऊस की सुरक्षा व्यवस्था, मशीनों के रखरखाव और प्रबंधन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे मशीनों की नियमित जांच सुनिश्चित करें और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करें। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के लिए ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की उचित देखभाल

Read more

हमीरपुर में सर्विस इंजीनियरों और मार्केटिंग के साक्षात्कार 3 अप्रैल को

हमीरपुर || 28 मार्च 2025 || स्थानीय प्राइवेट कंपनी मैसर्स विमांशु इलीवेटर एंड एस्क्लेटर हमीरपुर में सर्विस इंजीनियर के 10 पदों, एक महिला रिसेप्शनिस्ट और मार्केटिंग के लिए 5 पुरुष उम्मीदवारों के पदों को भरने के लिए 3 अप्रैल को सुबह साढे दस बजे जिला रोजगार कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार लिए जाएंगे। जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि सर्विस इंजीनियर के पदों के लिए मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और फिटर ट्रेड के आईटीआई डिप्लोमाधारक युवा पात्र होंगे। महिला रिसेप्शनिस्ट और मार्केटिंग के पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक रखी गई है। इन सभी पदों के लिए आयु सीमा 18

Read more

भारत दूरसंचार में सातवें पे आयोग के लिए सुरेश कश्यप ने लोक सभा में आवाज उठाई

शिमला || 28 मार्च 2025 || भाजपा के सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में भारत दूरसंचार निगम का मुद्दा उठाते हुए कहा इस निगम एवं उपक्रम का दूरसंचार के क्षेत्र में अहम भूमिका है और पूर्व सरकारों की गलती एवं गलत नीतियों के कारण यह उपक्रम घाटे में चल रहा था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस उपक्रम पर कार्य किया और इसको फिर से जीवित किया, अब यह उपक्रम प्रगतिशील है इसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद भी करना चाहते हैं। इस उपक्रम में 30000 ग्रुप सी एवं डी के कर्मचारी है और 5000 पेंशन भोगी है, इन

Read more

एडीसी ने की अध्यक्षता में जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक आयोजित

ऊना || 28 मार्च 2025 || अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) ऊना महेंद्र पाल गुर्जर ने बैंकों को वार्षिक ऋण योजना के तहत निर्धारित लक्ष्यों को समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए ताकि लोगों की आर्थिक जरूरतों को पूर्ण किया जा सके। उन्होंने किसानों को लाभान्वित करने के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को कृषि कार्ड वितरित, कृषि औजारों हेतु ऋण प्रदान करने तथा लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिये प्रोत्साहित करने को भी कहा। यह बात एडीसी ने जिला स्तरीय बैंक सलाहकार एवं समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए कही। महेंद्र पाल गुर्जर ने बैंकों की वार्षिक ऋण योजना

Read more

गेयटी थिएटर में राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन

शिमला || 28 मार्च 2025 || नेहरू युवा केंद्र संगठन, हिमाचल प्रदेश (युवा मामले और खेल मंत्रालय, भारत सरकार) हिमाचल प्रदेश के गेयटी थिएटर शिमला में दो दिवसीय राज्य स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का आयोजन कर रहा है। हिमाचल प्रदेश के माननीय राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने गेयटी थिएटर शिमला में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया। नेहरू युवा केंद्र संगठन हिमाचल प्रदेश की राज्य निदेशक श्रीमती इरा प्रभात ने मुख्य अतिथि, गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और विकसित भारत युवा संसद का अवलोकन करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिलों से प्रतिभागी विकसित भारत युवा संसद में

Read more

हर्षवर्धन चौहान 31 मार्च को माता नगर कोटी मेला का समापन करेंगे

नाहन || 28 मार्च 2025 || उद्योग, संसदीय कार्य तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान 31 मार्च, 2025 को जिला सिरमौर के प्रवास के दौरान उप मंडल पच्छाद के नारग में आयोजित हो रहे दो दिवसीय जिला स्तरीय माता नगर कोटी मेला के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि भाग लेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

Read more

विधानसभा उपाध्यक्ष का सिरमौर प्रवास कार्यक्रम

नाहन || 28 मार्च 2025 || विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 29, 30 व 31 मार्च, 2025 को सिरमौर प्रवास पर होंगे। यह जानकारी सरकारी प्रवक्ता ने देते हुए बताया कि उपाध्यक्ष 29 मार्च को पांवटा साहिब में एक धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे तथा 30 मार्च को पच्छाद उपमंडल के नारग में आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय माता नगर कोटी मेले का प्रातः 11 बजे मुख्यअतिथि के रूप में विधिवत शुभारंभ करेंगे। दोपहर बाद 3ः30 बजे उपाध्यक्ष बोगधार में जन समस्याओं का निराकरण भी करेंगे। विधानसभा उपाध्यक्ष 31 मार्च को थाना खेगवा में जनसमस्याएं सुनेंगे।

Read more

किन्नौर जिला के बचत भवन रिकांग पिओ से उपयुक्त तकनीक (ए.टी.आई) संस्था का जिला में शुभारंभ

रिकांग पिओ || 27 मार्च 2025 || जनजातीय जिला किन्नौर के रिकांग पिओ स्थित बचत भवन में आज एच.डी.एफ.सी बैक के सी.एस.आर हैड द्वारा वित्तपोषित उपयुक्त तकनीक (ए.टी.आई) संस्था को जिला किन्नौर में आरंभ करने के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने की। उपायुक्त ने कहा कि इस संस्था का मुख्य उद्देश्य कल्पा विकास खण्ड के 11 गांव के आदिवासी समुदायों को आजीविका विविधिकरण और मूल्य श्रृंखला विकास के माध्यम से किसानो-बागवानों को सशक्त बनाना है। किसानों व बागवानों को सेब के साथ-साथ रेशम कीट पालन, मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, हथकरघा

Read more

07 दिवसीय मौन पालन प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह पर उपायुक्त किन्नौर की की शिरकत

रिकांग पिओ || 28 मार्च 2025 || उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज मुख्यमंत्री मधु विकास योजना के तहत जिला के उद्यान कार्यालय के परिसर में 22 से 28 मार्च, 2025 तक आयोजित 07 दिवसीय मौन-पालन प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपायुक्त ने इस अवसर पर कहा कि 07 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिला के तीनों विकास खण्डों के किसानों-बागवानों ने भाग लिया तथा मौन पालन का बागवानी में महत्व पर जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा परागण की प्रक्रिया में मधुमक्खियों की अहम भूमिका तथा फल उत्पादन में बढ़ौतरी के संदर्भ में जानकारी

Read more

स्टैनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-928 का फाइनल रिजल्ट घोषित

हमीरपुर || 28 मार्च 2025 || हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने स्टैनो टाइपिस्ट के 66 पदों के लिए पोस्ट कोड-928 के तहत ली गई परीक्षा का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। एचपीआरसीए के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि स्टैनो टाइपिस्ट पोस्ट कोड-928 के लिए चयनित कुल 51 उम्मीदवारों की सूची अंकों सहित आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। उन्होंने बताया कि पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण भूतपूर्व सैनिकों के विभिन्न वर्गों और ओबीसी वर्ग के 15 पद खाली रह गए हैं। डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों

Read more

लोक कलाकारों की ग्रेडिंग के लिए ऑडिशन ले रहा है भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग

हमीरपुर || 28 मार्च 2025 || भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग द्वारा जिला हमीरपुर में भी आरंभ की गई लोक कलाकारों की ग्रेडिंग की प्रक्रिया के पहले दिन लगभग 52 लोक कलाकार ऑडिशन एवं स्वर परीक्षा के लिए सलासी स्थित जिला भाषा अधिकारी कार्यालय एवं संस्कृति सदन पहुुंचे। जिला भाषा अधिकारी संतोष कुमार पटियाल ने बताया कि ग्रेडिंग एवं स्वर परीक्षा की प्रक्रिया शनिवार को भी जारी रहेगी। इसमें गायन, वादन और नृत्य आदि कलाओं में पारंगत लोक कलाकारों को श्रेणीबद्ध किया जाएगा। इस चयन प्रक्रिया और श्रेणीकरण का मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली लोक कलाकारों का चयन करके उन्हें उचित मंच

Read more

पोस्ट कोड-939 के चयनित उम्मीदवार 5 अप्रैल को चयन आयोग में दें ऑप्शन

हमीरपुर || 28 मार्च 2025 || हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने एचपीएसईबीएल में जेओए (आईटी) के पदों के लिए पोस्ट कोड-939 के तहत चयनित 148 उम्मीदवारों से अपील की है कि वे 5 अप्रैल को सुबह 10 बजे आयोग के कार्यालय में पहुंचकर अपनी-अपनी ऑप्शन दे दें, ताकि उनके नाम संबंधित संस्थान के लिए अनुमोदित किए जा सकें। डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि सभी चयनित उम्मीदवारों की सूची आयोग की वेबसाइट एचपीआरसीए.एचपी.जीओवी.इन hprca.hp.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। इसके अलावा सभी उम्मीदवारों को ईमेल और एसएमएस के माध्यम से भी सूचित

Read more

Understanding the Impact of New Policies on Voter Behavior and Elections

Dorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nunc vulputate libero et velit interdum, ac aliquet odio mattis. Dolores et error consequatur voluptatem itaque numquam reprehenderit ut. Numquam labore iure dolores reprehenderit beatae ipsum commodi quo. Rerum minus veniam labore recusandae molestias. Quia minus cumque quas sunt hic. Fuga qui sunt natus enim vel ut. Ducimus qui in corrupti sit eligendi a voluptatem consequatur. Quia assumenda ipsum illo quo quia atque. Ut dolorum qui dolorem doloremque sed non nobis. Deserunt necessitatibus non autem molestias voluptas consequuntur inventore. Sit quibusdam voluptatem voluptas omnis inventore.Saepe in recusandae harum molestias quo. Quia quod

Read more

Voter Turnout Highlights The Need For Engaging And Inclusive Policies

Dorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Nunc vulputate libero et velit interdum, ac aliquet odio mattis. Dolores et error consequatur voluptatem itaque numquam reprehenderit ut. Numquam labore iure dolores reprehenderit beatae ipsum commodi quo. Rerum minus veniam labore recusandae molestias. Quia minus cumque quas sunt hic. Fuga qui sunt natus enim vel ut. Ducimus qui in corrupti sit eligendi a voluptatem consequatur. Quia assumenda ipsum illo quo quia atque. Ut dolorum qui dolorem doloremque sed non nobis. Deserunt necessitatibus non autem molestias voluptas consequuntur inventore. Sit quibusdam voluptatem voluptas omnis inventore.Saepe in recusandae harum molestias quo. Quia quod

Read more

श्री नयना देवी जी चैत्र नवरात्र मेला 2025 के दौरान यातायात प्रतिबंध संबंधी आदेश

बिलासपुर || 26 मार्च 2025 || जिला बिलासपुर के श्री नयना देवी जी मंदिर में चैत्र नवरात्र मेले का आयोजन 30 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक किया जाएगा। मेले के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए कानून व्यवस्था को बनाए रखने तथा यातायात प्रबंधन को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जिला दंडाधिकारी, बिलासपुर, आबिद हुसैन सादिक (भा.प्र.से.) ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आवश्यक प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, मेले की अवधि के दौरान टोबा से श्री

Read more