ऊना में समर्थ-2025 कार्यक्रम के तहत भूकंपरोधी भवन निर्माण को लेकर जागरूकता अभियान

जिला आपदा प्रबंधन एवं प्राधिकरण (DDMA) ऊना द्वारा आयोजित समर्थ-2025 कार्यक्रम के तहत गुरूवार को हरोली उपमंडल के मेन बाजार हरोली और टाहलीवाल चौक में आम लोगों को भूकंप सुरक्षित भवन निर्माण के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संबद्ध फोक मीडिया समूह पूर्वी कला मंच जलग्रां टब्बा के कलाकारों ने लोगों को भवन निर्माण के सुरक्षित तरीकों और मूलभूत ज्ञान से अवगत कराया। कलाकारों ने बताया कि भवन चाहे आवासीय हों या गैर-आवासीय, उसका निर्माण भूकंपरोधी तकनीकों के अनुसार किया जाना चाहिए ताकि किसी आपदा के समय जान-माल का नुकसान रोका जा

Read more

आईटीवी ट्रेलर ड्राइवर पदों के लिए 27 अक्तूबर को कौशल विकास केंद्र, पालकवाह में साक्षात्कार

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने जानकारी दी कि हिमाचल प्रदेश सरकार के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को विदेश में नौकरी करने के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HPSEDC) के सहयोग से डब्ल्यू ई वन (मेसर्स जालंधर कौशल विकास निगम) दुबई के जेबेल अलीपोर्ट में आईटीवी ट्रेलर ड्राइवर के पदों के लिए चयनित युवाओं को रोजगार दे रहा है। वेतन और भत्ते चयनित उम्मीदवारों को मासिक वेतन 2250 AED (लगभग ₹52,000) प्रदान किया जाएगा। इसमें शामिल हैं: मूल वेतन: 900 AED भोजन भत्ता: 300 AED कार्य प्रकृति भत्ता: 1050 AEDइसके अतिरिक्त,

Read more

समर्थ-2025 अभियान के तहत कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दी आपदा जागरूकता

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के संदर्भ में चल रहे “समर्थ-2025” अभियान के तहत प्रदेशभर में लोगों को आपदा प्रबंधन के प्रति जागरूक करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अभियान के तहत सूचना एवं जन संपर्क विभाग के नैमेतिक कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक और गीत-संगीत के माध्यम से आम जनता को आपदा के समय किए जाने वाले राहत एवं बचाव उपायों की जानकारी दी जा रही है। कुपवी और चिड़गांव में आयोजित हुए जागरूकता कार्यक्रम जागरूकता अभियान की इस श्रृंखला में आज भगवती सांस्कृतिक मंडल चौपाल के कलाकारों ने राजकीय

Read more

डीडीएमए हमीरपुर ने ‘संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं भूकम्प प्रतिरोधक तकनीकों पर अभियंताओं को दी गई तकनीकी जानकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) हमीरपुर द्वारा 15 एवं 16 अक्टूबर को ‘निर्मित पर्यावरण की संरचनात्मक सुरक्षा ऑडिट’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आपदा जोखिम न्यूनीकरण एवं भूकम्प प्रतिरोधक निर्माण तकनीकों के प्रसार के उद्देश्य से आयोजित किया गया। विभिन्न विभागों के अभियंता हुए शामिल इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, लोक निर्माण विभाग, शहरी विकास विभाग के अभियंता तथा ग्रामीण विकास विभाग के तकनीकी सहायक और कनिष्ठ अभियंता सम्मिलित हुए। तकनीकी क्षमता वृद्धि और सुरक्षित

Read more

ऊना में ‘कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला आरंभ

पंजाब नेशनल बैंक आरसेटी ऊना में ‘कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क’ विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला गुरुवार को आरंभ हुई। कार्यशाला का शुभारंभ नगर निगम ऊना के संयुक्त आयुक्त मनोज कुमार ने किया। यह कार्यशाला हिमाचल प्रदेश के विभिन्न आरसेटी संस्थानों से आए अभ्यर्थियों के लिए आयोजित की गई है। पहला बैच ऊना से प्रारंभ मनोज कुमार ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कंस्ट्रक्शन एंड मेसनरी वर्क प्रशिक्षण का यह पहला बैच ऊना से प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य निर्माण क्षेत्र में दक्षता, गुणवत्ता और प्रशिक्षित मानव संसाधन को बढ़ावा देना है, ताकि ग्रामीण स्तर पर प्रशिक्षकों

Read more

17 अक्तूबर से 17 नवम्बर तक यातायात ककराणा-घुंगन-हरोट-क्यारियां मार्ग से होगा संचालित

थानाकलां-खुरवाईं सड़क वाया त्यार (किमी 3/300 से 6/600) पर सड़क उन्नयन एवं निर्माण कार्य के चलते यह मार्ग 17 अक्तूबर से 17 नवम्बर, 2025 तक बंद रहेगा। इस अवधि के दौरान यातायात को ककराणा, घुंगन, हरोट और थानाकलां से क्यारियां सड़क पर मोड़ा गया है। उपायुक्त ऊना ने जारी किए आदेश उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने इस संबंध में मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 116 के तहत आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह निर्णय सड़क अपग्रेडेशन एवं निर्माण कार्यों को सुचारू और त्वरित रूप से पूरा करने के लिए लिया गया है। जनता को पहले

Read more

ढली पंचायत को मिलेगा नया भवन, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने की घोषणा

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज अपने प्रवास कार्यक्रम के दौरान ढली पंचायत के लिए नए पंचायत भवन के निर्माण की घोषणा की। यह भवन 1 करोड़ 14 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। मंत्री ने कहा कि पंचायत घर के लिए भूमि चयन और अन्य औपचारिकताएं तुरंत शुरू की जाएं। ढली पंचायत में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का शुभारंभ मंत्री ने मशोबरा से धनी सड़क (40 लाख रुपये), धनेन से पंजोग मार्ग (50 लाख रुपये), टीला से बढ़फर सड़क (20 लाख रुपये) और चाईना से बढ़फर मार्ग का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि

Read more

समर्थ-2025 अभियान के तहत किन्नौर में आपदा प्रबंधन एवं नशा मुक्ति पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग, हिमाचल प्रदेश के नैमेतिक कलाकारों द्वारा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) किन्नौर के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनिकरण दिवस के अवसर पर “समर्थ–2025” अभियान के अंतर्गत जन-जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को दी आपदा प्रबंधन की जानकारी विभाग के नैमेतिक दल वंदना कला रंगमंच, तारादेवी (शिमला) ने निचार उपमंडल की भावानगर और टापरी पंचायतों में नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को आपदा के समय किए जाने वाले राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में जागरूक किया। नाटकों में बाढ़, भूस्खलन और आगजनी जैसी आपदाओं के

Read more

सीपीआर से बचाई जा सकती है जिंदगी : एसडीएम शशिपाल शर्मा

रेडक्रॉस सोसाइटी की उपमंडल इकाई ने वीरवार को मिनी सचिवालय परिसर में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सीपीआर (Cardio Pulmonary Resuscitation) पर एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। आपात स्थिति में जीवनरक्षक साबित हो सकती है सीपीआर तकनीक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम शशिपाल शर्मा ने कहा कि आपात परिस्थितियों में यदि किसी व्यक्ति की सांस या दिल की धड़कन रुक जाए, तो उसे तत्काल सीपीआर दिए जाने पर उसकी जान बचाई जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह तकनीक आम लोगों को भी आनी चाहिए ताकि वे जरूरत पड़ने पर किसी की जिंदगी बचाने में मदद कर सकें। विशेषज्ञों ने

Read more

एचपीशिवा परियोजना से प्रदेश के निचले क्षेत्रों में आएगी बागवानी क्रांति : अजय शर्मा

एपीएमसी के अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि उद्यान विभाग की महत्वाकांक्षी एचपीशिवा परियोजना (HP Shiva Project) से हिमाचल प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागवानी की नई क्रांति आएगी।वे वीरवार को डिडवीं में बागवानी फसलों के लिए कोल्ड स्टोरेज सुविधा विषय पर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। बागवानी उत्पादन में नई संभावनाएँ अजय शर्मा ने कहा कि एचपीशिवा परियोजना के अंतर्गत इन क्षेत्रों में फलों के बड़े-बड़े बागीचे विकसित किए जा रहे हैं, और शुरुआती चरण में ही बेहतर उत्पादन देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि परियोजना के तहत किसानों को कोल्ड

Read more

आईटीआई बिलासपुर में पोषण माह पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि पोषण केवल भोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारे स्वास्थ्य, ऊर्जा और जीवनशैली से सीधा जुड़ा हुआ है।वे मंगलवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) बिलासपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर द्वारा आयोजित राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर जिला रेडक्रॉस सोसायटी शाखा बिलासपुर की अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा ईशा भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। स्वस्थ जीवनशैली का संदेश उपायुक्त ने कहा कि संतुलित आहार अपनाना, नियमित व्यायाम करना और स्वच्छता बनाए रखना एक स्वस्थ जीवनशैली की मूलभूत आवश्यकताएँ

Read more

उपायुक्त बिलासपुर की अध्यक्षता में तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का शुभारंभ

जिला स्तरीय तंबाकू नियंत्रण समिति की बैठक आज उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, हितधारकों और राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस अवसर पर उपायुक्त ने तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 का औपचारिक शुभारंभ करते हुए उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को तंबाकू सेवन से दूर रहने की शपथ दिलाई। उपायुक्त ने कहा कि तंबाकू सेवन एक गंभीर सामाजिक और स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, जो न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करती है, बल्कि समाज पर भी इसके दुष्प्रभाव छोड़ती है। उन्होंने युवाओं को इस

Read more

गांव चकमोह ने पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना में हासिल किया पहला स्थान

पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत मॉडल सोलर विलेज के लिए जिला हमीरपुर के छह राजस्व गांवों में हुई प्रतिस्पर्धा में राजस्व गांव चकमोह ने प्रथम स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि के लिए चकमोह गांव को पीएम सूर्या घर मुफ्त बिजली योजना के तहत एक करोड़ रुपये का ईनाम मिलेगा, जिसे गांव में नवीकरणीय ऊर्जा के ढांचागत विकास पर खर्च किया जा सकता है। उपायुक्त ने बताया कि इस योजना के नियमों एवं शर्तों के अनुसार जिला हमीरपुर में 2000 से अधिक आबादी वाले छह राजस्व गांवों—बड़सर, चकमोह, जाहू खुर्द, धमरोल, दरोगण और बेला—को मॉडल सोलर विलेज

Read more

बाल श्रम रोकने को लेकर जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित

बाल श्रम को रोकने और जिला में बाल श्रम (निषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के विभिन्न प्रावधानों की अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए गठित जिला स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक वीरवार को उपायुक्त अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि बाल श्रम को रोकने के लिए बनाए गए अधिनियम में बहुत ही कड़े प्रावधान किए गए हैं। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों और संस्थाओं के पदाधिकारियों को फील्ड में कड़ी नजर रखने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि यदि कहीं पर भी बाल मजदूरी का मामला सामने आता है, तो

Read more

सिरमौर में राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एन.एस.एस.) का क्षेत्रीय कार्य प्रारंभ

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जानकारी दी है कि आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग विभिन्न सामाजिक आर्थिक संकेतकों पर राष्ट्रीय नमूना सर्वेक्षण (एन.एस.एस.) का क्षेत्रीय कार्य कर रहा है। इस सर्वेक्षण के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों से योजना निर्माण में मदद मिलती है और सरकार की विभिन्न नीतियों के कार्यान्वयन के लिए दिशा प्राप्त होती है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा क्षेत्रीय कार्य की शुरुआत की गई है। इस कार्य के तहत टैब एप्लीकेशन पर घर-घर जाकर जानकारी एकत्रित की जा रही है। जिला सांख्यिकी कार्यालय के प्रगणक चयनित गांवों और शहरी वार्डों का दौरा

Read more

फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के तहत लहसुन की प्रदर्शनी का आयोजन

हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना के अंतर्गत खंड परियोजना प्रबंधन इकाई, बिलासपुर के माध्यम से बहाव सिंचाई परियोजना कोठी बताला- ज्योरा एवं उठाऊ सिंचाई परियोजना कमलोटा में लहसुन की प्रदर्शनी लगाई गई। यह प्रदर्शनी कृषि अधिकारियों की देख-रेख एवं तकनीकी मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस बारे में जानकारी देते हुए खंड तकनीकी प्रबंधक सदर बिलासपुर, पवन कुमार ने बताया कि परियोजना कोठी बताला-ज्योरा के अंतर्गत 16 किसानों तथा परियोजना कमलोटा में 3 किसानों को आधा-आधा बीघा क्षेत्र में लहसुन की प्रदर्शनी हेतु चयनित किया गया। प्रत्येक किसान को 20 किलोग्राम प्रमाणित लहसुन बीज (किस्म जीएचसी-एक) प्रदान किया गया। कृषि

Read more

अधिसूचित क्षेत्रों के इलावा शिमला में पटाखों की बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध

जिला दंडाधिकारी शिमला एवं उपायुक्त शिमला ने आज आदेश जारी करते हुए बताया कि आगामी दिवाली महापर्व के दृष्टिगत शिमला शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में पटाखों और आतिशबाजी की बिक्री अधिसूचित स्थानों को छोड़कर अन्य स्थानों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अधिसूचित स्थानों में शामिल हैं: – आइस-स्केटिंग रिंक, शिमला – बालूगंज खेल मैदान (गोपाल मंदिर के सामने) – छोटा शिमला की ओर पीडब्ल्यूडी पार्किंग से आगे संजौली में – त्रिलोक चंद शॉप के पास खलीनी बाईपास – हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ग्राउंड, समरहिल, शिमला – छोटा शिमला से कसुम्पटी की ओर सड़क पर खुली जगह – राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला

Read more

शोघी-मेहली सड़क पर वाहनों की आवाजाही 21 अक्टूबर से 20 नवम्बर, 2025 तक बंद

जिला दण्डाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 एवं 117 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए आदेश जारी किया है कि सड़क पर जारी कटिंग कार्यों के कारण शोघी-मेहली सड़क को शिलगांव से सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट, बड़ागांव तक 21 अक्तूबर से 20 नवम्बर, 2025 तक प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दोपहर 03:00 बजे से 04:00 बजे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद रखा जाएगा। केवल आपातकालीन वाहनों को इस दौरान आने-जाने की अनुमति रहेगी। जिला दण्डाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि इस दौरान कार्यकारी एजेंसी द्वारा सभी

Read more

यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान ने महिलाओं को फास्ट फूड बनाने का निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया

यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, बिलासपुर द्वारा महिलाओं को फास्ट फूड बनाने का 12 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में स्वयं सहायता समूहों तथा बी.पी.एल. परिवारों से 25 लोग शामिल हुए। प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में यूको आरसेटी के निदेशक अजय कुमार शर्मा ने सभी प्रतिभागी महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्रदान किये। इस मौके पर उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों से आह्वान किया कि वे स्वरोजगार के तौर पर फास्ट फूड बनाने के व्यवसाय से जुड़कर अपनी आजीविका कमा सकते हैं। उन्होंने बताया कि यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान भारत सरकार के ग्रामीण

Read more

दीपावली पर सुरक्षा के उपाय: कमांडेंट विनय कुमार की अपील

होमगार्ड्स की दसवीं वाहिनी हमीरपुर के कमांडेंट (सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कमांडर) विनय कुमार ने दीयों की रोशनी के इस पर्व पर सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें। दीपावली का त्योहार मनाते समय, आतिशबाजी और दीयों के कारण होने वाली संभावित दुर्घटनाओं से बचाव के लिए कुछ आवश्यक सावधानियों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। **सावधानियों में शामिल हैं:** 1. **दीयों और मोमबत्तियों की सुरक्षा** – इनको सुरक्षित स्थान पर रखें और इनके आस-पास कोई ज्वलनशील चीज़ न रखें। 2. **पटाखे और आतिशबाजी** – इन्हें चलाने से पहले आसपास की सफाई करें और भीड़-भाड़ वाले इलाके में न

Read more