अंकिता ठाकुर बोलीं- विकास को देंगे नई गति

rakesh nandan

06/05/2026

Ankita Thakur ने जिला परिषद वार्ड नंबर 2 संगड़ाह दानाघाटो से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने देश के प्रधानमंत्री Narendra Modi, हिमाचल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष Rajeev Bindal, प्रदेश संगठन मंत्री सिद्धार्थन, नेता प्रतिपक्ष Jai Ram Thakur, जिला भाजपा अध्यक्ष धीरज गुप्ता तथा रेणुका के पूर्व भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद किया।

मीडिया को जारी बयान में अंकिता ठाकुर ने कहा कि संगड़ाह दानाघाटो जैसे पिछड़े क्षेत्र के समग्र विकास के लिए शिक्षित और जागरूक युवाओं को आगे आने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ लोगों के अनुभव और युवाओं की नई सोच के समन्वय से ही विकास कार्यों को गति दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल Bharatiya Janata Party की प्रत्याशी बनना उनके लिए गर्व की बात है। अंकिता ठाकुर ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है और डबल इंजन सरकार के माध्यम से गिरीपार क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।

अंकिता ठाकुर ने अपने स्वर्गीय दादा सहीराम चौहान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने अपना पूरा जीवन क्षेत्र की सेवा में समर्पित किया था। उन्होंने कहा कि उनके दादा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब उनकी सोच और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि वह जिला परिषद वार्ड नंबर 2 की सभी पंचायतों और गांवों की समस्याओं को भलीभांति समझती हैं। क्षेत्र में संपर्क सड़कों का निर्माण, युवाओं के लिए खेल मैदानों की सुविधा, किसानों और बागवानों के लिए पेयजल तथा सिंचाई योजनाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

अंकिता ठाकुर ने कहा कि आगामी पांच वर्षों में वह गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं को सुनेंगी और उनके समाधान के लिए पूरी ऊर्जा के साथ कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने का उनका उद्देश्य केवल सत्ता नहीं बल्कि अपनी जन्मभूमि और क्षेत्र की सेवा करना है।

उन्होंने कहा कि वह एक शिक्षित इंजीनियर होने के नाते विकास कार्यों को नई सोच और आधुनिक दृष्टिकोण के साथ आगे बढ़ाना चाहती हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने पिता बलवीर सिंह ठाकुर के प्रशासनिक और राजनीतिक अनुभव का लाभ भी क्षेत्र के विकास में लिया जाएगा।

अंकिता ठाकुर ने क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों और युवाओं से समर्थन और आशीर्वाद की अपील करते हुए कहा कि नई पीढ़ी की सोच को विकास कार्यों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 2 की सभी 22 पंचायतों के संतुलित और समग्र विकास के लिए वह पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगी।

उन्होंने यह भी कहा कि मेहल क्षेत्र की बेटी और पालों परगना की भांजी होने के नाते वह क्षेत्र की जनता के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई हैं और हर गांव तक विकास पहुंचाना उनकी प्राथमिक जिम्मेदारी होगी।