विक्रमादित्य सिंह 11 जनवरी को शोघी दौरे पर

rakesh nandan

09/01/2026

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 11 जनवरी, 2026 को शिमला जिला के शोघी क्षेत्र के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी एक सरकारी प्रवक्ता ने दी।

प्रवक्ता ने बताया कि लोक निर्माण मंत्री 11 जनवरी को प्रातः 11.30 बजे शोघी में नवनिर्मित पंचायत घर का उद्घाटन करेंगे। इसके उपरांत वे आनंदपुर पंचायत घर तथा वेद कॉलोनी शोघी में सामुदायिक केंद्र की आधारशिला रखेंगे।

इसके अतिरिक्त मंत्री द्वारा काहल-लोहाला संपर्क सड़क तथा आनंदपुर से भोग तक जाने वाली संपर्क सड़क का भी शिलान्यास किया जाएगा। इन परियोजनाओं से क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूती मिलने के साथ-साथ स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम के अंत में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री शोघी में आयोजित जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जहां वे क्षेत्रवासियों को प्रदेश सरकार की विकासात्मक योजनाओं और कार्यों की जानकारी देंगे।