विक्रमादित्य सिंह मंडी शिवरात्रि में मुख्य अतिथि

rakesh nandan

18/02/2026

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह सात दिवसीय अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव मंडी की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मंत्री आज दोपहर 2 बजे शिमला से रवाना होंगे और सायं 6 बजे मंडी पहुंचेंगे। देर सायं ऐतिहासिक सेरी मंच पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में वे शिरकत करेंगे। मंत्री का रात्रि विश्राम मंडी में रहेगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे 19 फरवरी को प्रातः 7 बजे मंडी से वाया सलापड़ सुन्नी के लिए प्रस्थान करेंगे।