बिलासपुर में वर्धमान स्पिनिंग मिल्स में 32 पदों पर भर्ती

rakesh nandan

18/02/2026

वर्धमान स्पिनिंग मिल्स बद्दी में मशीन ऑपरेटर, फिटर एवं इलेक्ट्रीशियन के 32 पदों को भरा जा रहा है। इन पदों के लिए 24 फरवरी को प्रातः 9:30 बजे जिला रोजगार कार्यालय बिलासपुर में कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं तथा आईटीआई (2 वर्षीय एनसीवीटी) पास निर्धारित की गई है। पुरुष एवं महिला दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये मासिक स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त रियायती दरों पर आवास एवं भोजन सुविधा, दिवाली बोनस तथा आकस्मिक एवं अर्जित अवकाश की सुविधा भी दी जाएगी।

इच्छुक उम्मीदवार अपने मूल प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, जन्मतिथि प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो, बायोडाटा की प्रति एवं अनुभव प्रमाण पत्र सहित निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार स्थल पर उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं।