ऊना में 10 रु. पर अब 30 मिनट पार्किंग

rakesh nandan

03/12/2025

ऊना नगर निगम ने शहरवासियों की सुविधा बढ़ाते हुए अब 10 रुपये में 30 मिनट की पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है। पहले यह अवधि केवल 20 मिनट थी। व्यापारियों की मांग पर डीसी जतिन लाल के निर्देशों के बाद निगम आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने नई व्यवस्था लागू की।

यह बदलाव खासकर उन नागरिकों के लिए राहत भरा है जो शहर में थोड़े समय के लिए आते हैं और जल्दी काम निपटाकर लौट जाते हैं। शहर में यातायात सुचारू रखने के लिए गलत पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में नो पार्किंग–नो वेंडिंग जोन अधिसूचित किए हैं। नगर निगम ने नागरिकों और व्यापारियों से अपील की है कि वे पार्किंग नियमों का पालन करें और शहर को व्यवस्थित रखने में सहयोग दें।