12वीं पास युवाओं को दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका

rakesh nandan

09/01/2026

हिमाचल प्रदेश सरकार के अधीन हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से प्रदेश के 12वीं पास युवाओं को विदेश में रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि संयुक्त अरब अमीरात स्थित किंग्सटन होल्डिंग कंपनी में जनरल हेल्पर / फैक्ट्री हेल्पर के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।

12 जनवरी तक करें ऑनलाइन पंजीकरण

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 12 जनवरी, 2026 तक गूगल फॉर्म लिंक के माध्यम से
👉 https://forms.gle/u5X4D7x4xMrAVMeK6
पर अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति दुबई में की जाएगी।

वेतन एवं सुविधाएं

चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 1,375 एईडी मासिक वेतन दिया जाएगा, जिसमें ओवरटाइम भी शामिल है। इसके अतिरिक्त—

  • कंपनी द्वारा आवास सुविधा

  • चिकित्सा सुविधा

  • प्रत्येक दो वर्ष में हवाई टिकट

भी प्रदान किया जाएगा।

शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास निर्धारित की गई है।
अभ्यर्थियों को अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है।

  • आयु सीमा: 21 से 35 वर्ष

  • वैध पासपोर्ट: अनिवार्य

सेवा शुल्क विवरण

चयनित उम्मीदवारों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार—

  • 30,000 रुपये सेवा शुल्क + 18% जीएसटी

  • 1,500 रुपये चिकित्सा शुल्क

देय होगा।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।