बैंकिंग योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी
शाखा प्रबंधक मोहिंद्र चौहान और अन्य अधिकारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न बैंकिंग प्रक्रियाओं, ऋण योजनाओं, किसान क्रेडिट कार्ड, बीमा योजनाओं, पेंशन योजना तथा अन्य सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की। मोहिंद्र चौहान ने बताया कि स्वरोजगार या अपना कारोबार शुरू करने के इच्छुक लोग बैंक से ऋण प्राप्त कर सकते हैं और विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत सब्सिडी का लाभ भी उठा सकते हैं।
किसान क्रेडिट कार्ड की सुविधा
उन्होंने बताया कि किसान क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किसान बिना गारंटी के 2 लाख रुपये तक का ऋण आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा योजना के अंतर्गत अब 5 लाख रुपये तक के ऋण पर सरकार अनुदान भी प्रदान करती है।
डिजिटल बैंकिंग और साइबर सुरक्षा पर जागरूकता
कार्यक्रम के दौरान बैंक अधिकारियों ने डिजिटल बैंकिंग सेवाओं की जानकारी दी और डिजिटल ठगी से बचाव के उपाय भी समझाए। ग्रामीणों को ऑनलाइन लेन-देन के दौरान सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध कॉल या लिंक से बचने की सलाह दी गई।