थुनाग व गोहर में पशु मित्र पदों हेतु शारीरिक परीक्षा 12–13 फरवरी

rakesh nandan

07/02/2026

उपमंडल थुनाग एवं गोहर में पशु मित्रों के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत थुनाग उपमंडल में पशु मित्रों के 4 रिक्त पदों तथा गोहर उपमंडल में 5 रिक्त पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा आयोजित की जाएगी।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार थुनाग उपमंडल के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 12 फरवरी को गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल जंजैहली के खेल मैदान में आयोजित की जाएगी, जबकि गोहर उपमंडल के अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा 13 फरवरी को गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज बासा के मेला ग्राउंड, ख्योड़ में करवाई जाएगी।

पशु मित्र संलग्नता समिति के सदस्य सचिव एवं वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि सभी पात्र अभ्यर्थी पंजीकरण के लिए निर्धारित तिथि को प्रातः 10 बजे परीक्षा स्थल पर अनिवार्य रूप से उपस्थित हों।

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों को सत्यापन हेतु अपने साथ वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता से संबंधित प्रमाण पत्र तथा जन्म प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। जिला प्रशासन ने पात्र अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचकर परीक्षा प्रक्रिया में सहयोग करने की अपील की है।