टौणी देवी में आंगनवाड़ी व क्रैच पदों के लिए आवेदन आमंत्रित

rakesh nandan

24/02/2026

20 मार्च तक करें आवेदन

बाल विकास परियोजना टौणी देवी के अंतर्गत ग्राम पंचायत पटनौण के आंगनवाड़ी केंद्र बरैहडू में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्राम पंचायत पंधेड़ के आंगनवाड़ी केंद्र पंधेड़ और रजियार में आंगनवाड़ी सहायिका के रिक्त पद भरे जाएंगे। पात्र महिला उम्मीदवार 20 मार्च सायं 5 बजे तक सीडीपीओ कार्यालय टौणी देवी में सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। सीडीपीओ कुलदीप सिंह चौहान ने बताया कि 18 से 35 वर्ष आयु की बारहवीं पास महिलाएं आवेदन के पात्र हैं। आवेदक उसी आंगनवाड़ी केंद्र के क्षेत्र की निवासी होनी चाहिए और उसका नाम संबंधित परिवार सर्वेक्षण रजिस्टर में दर्ज होना अनिवार्य है।


पात्रता और आय सीमा

  • परिवार की वार्षिक आय 50 हजार रुपये से अधिक न हो।

  • आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार/कार्यकारी दंडाधिकारी द्वारा जारी होना चाहिए।

  • कार्यरत आंगनवाड़ी सहायिका यदि कार्यकर्ता पद के लिए आवेदन करती है तो उसका मानदेय वार्षिक आय में नहीं जोड़ा जाएगा।


चयन प्रक्रिया (25 अंक)

भर्ती कुल 25 अंकों के आधार पर होगी:

  • शैक्षणिक योग्यता – 10 अंक

  • अनुभव – 3 अंक

  • 40% या अधिक दिव्यांगता – 2 अंक

  • एससी/एसटी/ओबीसी – 2 अंक

  • विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता/निराश्रित – 3 अंक

  • दो बेटियों तक सीमित परिवार – 2 अंक

  • साक्षात्कार – 3 अंक


क्रैच केंद्र में भी होंगे पद

ग्राम पंचायत भरनांग के आंगनवाड़ी केंद्र ब्रह्मणी में स्थापित हो रहे क्रैच (पालना) केंद्र में क्रैच कार्यकर्ता और क्रैच सहायिका के पद भरे जाएंगे।

  • क्रैच कार्यकर्ता – न्यूनतम योग्यता 12वीं पास

  • क्रैच सहायिका – न्यूनतम योग्यता 10वीं पास

  • शैक्षणिक योग्यता – अधिकतम 11 अंक

अन्य अंकों का प्रावधान अनुभव, सामाजिक श्रेणी, विशेष परिस्थितियों और साक्षात्कार के आधार पर रहेगा।


24 मार्च को साक्षात्कार

सभी पदों के लिए साक्षात्कार 24 मार्च को सुबह 10 बजे एसडीएम कार्यालय हमीरपुर में होंगे। आवेदकों को मूल प्रमाण पत्रों सहित व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना होगा। अलग से कोई बुलावा पत्र जारी नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए बाल विकास परियोजना टौणी देवी कार्यालय या दूरभाष नंबर 01972-299380 पर संपर्क किया जा सकता है।